दो दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ की हुई पूर्णाहुति

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

दिनभर रही श्रद्धालुओं की भीड़,
महाआरती में उमड़े भक्तगण
17 अगस्त को निकलेगी 21वीं विशाल कांवड़ यात्रा

उदयपुर, 09 अगस्त। शिव महोत्सव समिति की ओर से गंगोद्भव कुंड से उभयेश्वर महादेव तक निकाली जाने वाली 21वीं विशाल कांवड़ यात्रा के तहत आयोजित सात दिवसीय धार्मिक समारोह के अंतर्गत महादेव धर्मोत्सव समिति की ओर से गंगोद्भव कुंड प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ की रविवार को विधिवत पूर्णाहुति हुई। इस अवसर पर राम दरबार की भव्य महाआरती की गई।

महाआरती में दिनेश भट्ट, जगदीश राज श्रीमाली, नरेन्द्र पालीवाल,  राजेश वैष्णव, मनोहर चौधरी, समिति अध्यक्ष यज्ञ नारायण शर्मा, महेश भावसार, रोशन नाथ, शिवशंकर नागदा, भरत जोशी, पराग शर्मा, जयंत ओझा, बीएम दीक्षित, शिवशंकर गुरूजी, शिवशंकर पालीवाल, कमल रावल, मान सिंह हाड़ा, दिलीप त्रिपाठी, अशोक दशोरा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

महादेव धर्मोत्सव समिति के अध्यक्ष मान सिंह हाड़ा ने बताया कि दो दिनों तक पंडित ओमप्रकाश शर्मा, एडवोकेट उदयसिंह देवड़ा की टीम एवं कार्यकर्ताओं द्वारा 24 घंटे विधि-विधान, मंत्रोच्चारण एवं संगीतमय वातावरण में अखण्ड रामायण पाठ किया गया। पाठ के दौरान मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। समिति की ओर से आने वाले भक्तों के लिए भोजन-प्रसाद की भी व्यवस्था की गई।

समिति प्रवक्ता कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि रामायण पाठ के दौरान सुनीता नागदा, सुरेश रावत, नरेश वैष्णव, सुमित सेठ, विजय वैष्णव, पूर्व पार्षद जगदीश मेनारिया, प्रवीण औदिच्य, शेखर रावल, लोचन शर्मा, गोपाल कृष्ण रावल, पुरुषोत्तम पाराशर, सहित कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं दीं।

महादेव का जलाभिषेक सोमवार को

सात दिवसीय समारोह के संयोजक एडवोकेट डॉ. राम कृपा शर्मा ने बताया कि सोमवार को सायं 5.30 बजे गंगोद्भव कुंड प्रांगण में स्थापित राजराजेश्वर महादेव का कार्यकर्ताओं एवं आमजन की ओर से जलाभिषेक किया जाएगा। इस दौरान भगवान महादेव को 21वीं विशाल कांवड़ यात्रा में पधारने का न्यौता दिया जाएगा तथा कांवड़ यात्रा के निर्विघ्न एवं सफल आयोजन की प्रार्थना की जाएगी। कांवड़ यात्रा 17 अगस्त को गंगोद्भव कुंड से उभयेश्वर महादेव के लिए रवाना होगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!