Month: August 2026

भीलवाड़ा : शिवभक्ति की गूंज से गुंजायमान हुआ भीलवाड़ा, 7000 श्रद्धालुओं ने लिया कांवड़ यात्रा में भाग, 51 फीट की भव्य कांवड़ रही मुख्य आकर्षण

भीलवाड़ा : शिवभक्ति की गूंज से गुंजायमान हुआ भीलवाड़ा, 7000 श्रद्धालुओं ने लिया कांवड़ यात्रा में भाग, 51 फीट की भव्य कांवड़ रही मुख्य आकर्षण

भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम, निंबार्क आश्रम से हरणी महादेव तक निकली भव्य-दिव्य कांवड़ यात्रा भीलवाड़ा/ श्रावण मास के पावन अवसर पर पूर्वांचल जनचेतना सेवा समिति, भीलवाड़ा के तत्वावधान में निंबार्क आश्रम, गांधीनगर से हरणी महादेव मंदिर तक विशाल, भव्य एवं दिव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। करीब 7000 श्रद्धालुओं की भागीदारी और 51 फीट की भव्य कांवड़ यात्रा का मुख्य आकर्षण रही। शिवभक्तों के विशाल जनसैलाब से पूरा शहर शिवमय नजर आया। यह पावन यात्रा पूज्य महंत श्री 108 मोहन शरण जी महाराज के पावन सान्निध्य एवं आशीर्वाद में निंबार्क आश्रम से प्रारंभ हुई। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर…
Read More
रेलवे पुलिया की ऊंचाई व चौड़ाई बढ़ाने की मांग को रेल मंत्री तक पहुंचाने पर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत का बालाजी विहार कॉलोनीवासियों ने जताया आभार

रेलवे पुलिया की ऊंचाई व चौड़ाई बढ़ाने की मांग को रेल मंत्री तक पहुंचाने पर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत का बालाजी विहार कॉलोनीवासियों ने जताया आभार

उदयपुर। बालाजी विहार कॉलोनी, एकलिंगपुरा के वर्षों पुरानी रेलवे पुलिया की समस्या को रेल मंत्री तक पहुंचाने के लिए कॉलोनीवासियों ने सांसद डॉ. मन्नालाल रावत का आभार व्यक्त किया। कॉलोनीवासियों ने सांसद से मुलाकात कर उन्हें उपरणा, शॉल एवं गुलदस्ता भेंट कर आभार पत्र सौंपा और क्षेत्र की समस्या के समाधान की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया। आभार पत्र में उल्लेख किया गया कि सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर रेलवे पुल संख्या 204 (116/9) की ऊंचाई एवं चौड़ाई बढ़ाने के संबंध में विशेष रूप…
Read More
अगस्त क्रांति दिवस एवं विश्व आदिवासी दिवस पर गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि, शहीदों को किया नमन

अगस्त क्रांति दिवस एवं विश्व आदिवासी दिवस पर गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि, शहीदों को किया नमन

उदयपुर, 9 अगस्त 2026 अगस्त क्रांति दिवस एवं विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार प्रातः गुलाब बाग स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों को नमन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता तथा महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक पंकज कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर एवं महात्मा गांधी की तस्वीर पर सूत की माला अर्पित कर की। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने “रघुपति राघव राजा राम” एवं “वैष्णव जन तो तेने…
Read More
हिरणमगरी सेक्टर-14 में सेटेलाइट हॉस्पिटल की मांग ने पकड़ा जोर

हिरणमगरी सेक्टर-14 में सेटेलाइट हॉस्पिटल की मांग ने पकड़ा जोर

50 हजार से अधिक आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का इंतजार, विभिन्न संगठनों की बैठक में संघर्ष समिति बनाने पर सहमति उदयपुर। शहर के तेजी से विकसित हो रहे हिरणमगरी सेक्टर-14 एवं दक्षिणी विस्तार क्षेत्र में बढ़ती आबादी के अनुरूप चिकित्सा सुविधाओं की कमी को देखते हुए क्षेत्र में सेटेलाइट हॉस्पिटल स्थापित करने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। इस मांग को लेकर रविवार को रेयान स्कूल के समीप स्थित महावीर भवन में क्षेत्र के विभिन्न संगठनों, समितियों एवं क्षेत्रवासियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई…
Read More
हर आत्मा परमात्मा बने, करुणा और अपनत्व का भाव जगाना ही जीवन का उद्देश्यःसाध्वी विद्युत प्रभा

हर आत्मा परमात्मा बने, करुणा और अपनत्व का भाव जगाना ही जीवन का उद्देश्यःसाध्वी विद्युत प्रभा

सूरजपोल दादावाड़ी में आध्यात्मिक चातुर्मास की धर्मसभा, परिवार और समाज के प्रति जिम्मेदारियों का कराया बोध उदयपुर, 9 अगस्त। सूरजपोल स्थित दादावाड़ी में चल रहे आध्यात्मिक चातुर्मास के तहत रविवार को खरतरगच्छ की विदुषी साध्वी रत्ना एवं प्रवचन प्रभाविका प.पू. डॉ. विद्युत प्रभा श्रीजी म.सा. ने धर्मसभा में भगवान महावीर के जीवन दर्शन को समझाते हुए कहा कि प्रत्येक आत्मा में परमात्मा बनने की क्षमता है। जीवन का उद्देश्य केवल स्वयं की उन्नति नहीं, बल्कि प्रत्येक जीव के प्रति करुणा, अपनत्व और सद्भाव का भाव जागृत करना होना चाहिए। साध्वीश्री ने कहा कि भगवान महावीर ने अपने 25वें भव में…
Read More
नवकार महामंत्र में अनंत ऊर्जा समाहितःडॉ. सुरेंद्र मुनि

नवकार महामंत्र में अनंत ऊर्जा समाहितःडॉ. सुरेंद्र मुनि

उदयपुर, 9 अगस्त। देवेंद्र धाम में चल रहे चातुर्मासिक प्रवचन के दौरान डॉ. सुरेंद्र मुनि ने नवकार महामंत्र की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नवकार महामंत्र किसी जाति अथवा संप्रदाय विशेष का नहीं, बल्कि समस्त मानव समाज के कल्याण का महामंत्र है। इसमें व्यक्ति विशेष के नाम का उल्लेख न होकर भगवान महावीर ने ज्ञानी एवं साधक आत्माओं के अनंत गुणों को नमन करने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि नवकार महामंत्र के पांच पदों में अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय और साधु-संतों के गुणों को नमन किया गया है। यह महामंत्र मनुष्य को अहंकार से दूर कर…
Read More
एआई का नया दौरःव्यापारी, करदाता और कर विशेषज्ञ बदले काम करने का तरीका

एआई का नया दौरःव्यापारी, करदाता और कर विशेषज्ञ बदले काम करने का तरीका

पेशेवरों ने एआई से ड्राफ्टिंग, फ्रॉड डिटेक्शन और स्मार्ट ऑडिटिंग के गुर सीखे कर उदयपुर। उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन के तत्वावधान में यूसीसीआई भवन में ष्‘टैक्सेशन, असेसमेंट व बिजनेस ऑपरेशंस में एआई “ विषय पर आयोजित एक दिवसीय विशेष कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई। एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए दीपक एरन ने बताया कि कार्यशाला के मुख्य वक्ता एवं जयपुर के एआई विशेषज्ञ सीए रोहित प्रधान ने सत्र का संचालन करते हुए विभिन्न कर कानूनों के अंतर्गत कानूनी ड्राफ्टिंग, टैक्स नोटिस के सटीक उत्तर तैयार करने, व्यापक डेटा विश्लेषण तथा वित्तीय ऑडिटिंग में एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग की बारीकियों से रूबरू…
Read More
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करवाने की राजस्थान सरकार की मंशा ही नहीं – रघुवीर सिंह मीणा

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करवाने की राजस्थान सरकार की मंशा ही नहीं – रघुवीर सिंह मीणा

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने को लेकर संघर्ष करेंगे - ताराचंद मीणा "विश्व आदिवासी दिवस" एवं "अगस्त क्रांति दिवस" पर उदयपुर देहात एवं शहर जिला कांग्रेस ने कार्यक्रम किया उदयपुर। 9 अगस्त। "विश्व आदिवासी दिवस" एवं "अगस्त क्रांति दिवस" पर उदयपुर देहात एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विशाल कार्यक्रम कर मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की माँग करी गई। कार्यक्रम संयोजक ताराचंद मीणा ने बताया कि इस अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर उदयपुर देहात एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विगत कई दिनों से तैयारियां चल रही थी। इस अवसर पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस…
Read More
भारत विकास परिषद, चेतक शाखा का वन भ्रमण कार्यक्रम संपन्न

भारत विकास परिषद, चेतक शाखा का वन भ्रमण कार्यक्रम संपन्न

- 500 बीज गेंद फेंककर किया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प उदयपुर, 9 अगस्त।  भारत विकास परिषद, चेतक शाखा की ओर से रविवार को वन भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्यों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। भारत विकास परिषद चेतक शाखा के अध्यक्ष रजनीकांत मनावत ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मायरा की पहाडिय़ों तथा माता जी के मंदिर के आसपास की पहाडिय़ों पर लगभग 500 बीज गेंद फेंकी गईं। संस्था ने बताया कि शीघ्र ही ये बीज गेंद पौधों और वृक्षों का रूप लेकर क्षेत्र को हरा-भरा करेंगी।  इस अवसर पर…
Read More
महाविद्या महापूजन में गूंजे मंत्रोच्चार, सैकड़ों श्रावक-श्राविकाओं ने लिया धर्मलाभ

महाविद्या महापूजन में गूंजे मंत्रोच्चार, सैकड़ों श्रावक-श्राविकाओं ने लिया धर्मलाभ

नव्यकीर्ति महाराज ने कहा—धर्म, साधना और सदाचार से ही मिलती है आत्मिक शांति उदयपुर। श्री श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन समाज के तत्वावधान में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में साधु-साध्वीवृंद के सान्निध्य में आध्यात्मिक प्रवचन, महापूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। कार्यक्रम में मुनिराज नव्यकीर्ति महाराज, दिव्यप्रसन्न कीर्ति महाराज, मुनि सुव्रत स्वामी एवं साध्वी जिनशया सहित साधु-साध्वीवृंद का सान्निध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान मुनि सुव्रत स्वामी महाविद्या असम महापूजन अनुष्ठान विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। शतावधानी दिव्यप्रसन्न कीर्ति महाराज ने मंत्रोच्चार के साथ शनि ग्रह की शांति के लिए विशेष विधान करवाया। अनुष्ठान में सैकड़ों श्रावक-श्राविकाओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लेकर…
Read More
error: Content is protected !!