Month: August 2026

सेवा की धारा गंगा की तरह अविरल रहे, यही मानव जीवन की सार्थकता : प्रशांत अग्रवाल

सेवा की धारा गंगा की तरह अविरल रहे, यही मानव जीवन की सार्थकता : प्रशांत अग्रवाल

उदयपुर, 01अगस्त। सावन मास के पावन अवसर पर नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ में आयोजित ‘अपनों से अपनी बात’ कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने समाज से सेवा और परोपकार की भावना को निरंतर बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह गंगा अनवरत बहकर जन-जन की प्यास बुझाती और जीवन देती है, उसी तरह समाज में सेवा का प्रवाह भी निरंतर चलता रहना चाहिए। ईश्वर ने मनुष्य जीवन केवल अपने लिए नहीं बल्कि मानव सेवा और परोपकार के लिए दिया है। अग्रवाल ने कहा कि ‘नर में नारायण’ की भावना ही सच्ची सेवा का आधार…
Read More
ट्री फॉर द फ्यूचर’ से शिल्पग्राम में फैलेगी हरियाली की छटा

ट्री फॉर द फ्यूचर’ से शिल्पग्राम में फैलेगी हरियाली की छटा

रोटरी क्लब उदयपुर करेगा सघन वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का देगा संदेश उदयपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से रोटरी क्लब उदयपुर की ओर से रविवार, 2 अगस्त को शिल्पग्राम में ‘ट्री फॉर द फ्यूचर’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर शिल्पग्राम परिसर में सघन वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया जाएगा। रोटरी क्लब उदयपुर के अध्यक्ष श्रीचंद खातुरिया ने बताया कि कार्यक्रम प्रातः 10 बजे आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी होंगे, जबकि अध्यक्षता वन संरक्षक अजय चित्तौड़ा करेंगे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों…
Read More
नेटवर्किंग से नई ऊंचाइयों की ओर बीएनआई उदयपुर, मेगा इंडक्शन डे में 7.60 करोड़ का कारोबार

नेटवर्किंग से नई ऊंचाइयों की ओर बीएनआई उदयपुर, मेगा इंडक्शन डे में 7.60 करोड़ का कारोबार

उदयपुर। व्यापारिक सहयोग और नेटवर्किंग को नई दिशा देने वाली संस्था बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल  उदयपुर का मेगा इंडक्शन एवं विजिटर डे होटल एसेंशिया रिजॉर्ट में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के प्रमुख उद्यमियों, व्यापारियों एवं विजिटर्स ने भाग लेकर व्यवसायिक संभावनाओं और आपसी सहयोग को मजबूत करने का संकल्प लिया। ठछप् उदयपुर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनिल छाजेड़ ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित रीजनल मीटिंग में 101 सदस्यों और 121 विजिटर्स की भागीदारी रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्किटेक्ट सुनील लड्ढा, कुलदीप साहू, अंकिता सरनौत, मानव सोनी एवं सपोर्ट डायरेक्टर श्रीपत सिंह मेहता ने की। बैठक…
Read More
खनन अभियांत्रिकी के क्षेत्र में 38 वर्षों का स्वर्णिम अध्याय पूर्ण, डॉ. अनुपम भटनागर हुए सेवानिवृत्त

खनन अभियांत्रिकी के क्षेत्र में 38 वर्षों का स्वर्णिम अध्याय पूर्ण, डॉ. अनुपम भटनागर हुए सेवानिवृत्त

शिक्षा, शोध और संस्थागत विकास में अमूल्य योगदान के लिए सीटीएई परिवार एवं एमईएआई ने किया सम्मानित उदयपुर। शिक्षा, शोध और अकादमिक नेतृत्व के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले खनन अभियांत्रिकी विशेषज्ञ डॉ. अनुपम भटनागर 38 वर्षों की गौरवमयी सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय (सीटीएई) के खनन अभियांत्रिकी विभाग में प्रोफेसर पद पर रहते हुए उन्होंने शिक्षा, शोध और संस्थागत विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार एवं माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमईएआई), राजस्थान चैप्टर, उदयपुर द्वारा उनका अभिनंदन किया गया। उन्होंने…
Read More
राष्ट्रीय ओरल हाइजीन दिवस पर निःशुल्क दंत जांच शिविर आयोजित

राष्ट्रीय ओरल हाइजीन दिवस पर निःशुल्क दंत जांच शिविर आयोजित

उदयपुर। राष्ट्रीय ओरल हाइजीन दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब उदय ने अध्यक्ष साक्षी डोडेजा एवं सचिव अनिकेत शर्मा के नेतृत्व में डॉ. रेड्डीज एवं गीतांजलि डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के सहयोग से शोभागपुरा, रूपसागर रोड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में निःशुल्क दंत जांच एवं ओरल हाइजीन जागरूकता शिविर आयोजित किया। गीतांजलि डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के प्राचार्य डॉ. बालाजी मनोहर के सहयोग एवं स्वीकृति से आयोजित इस शिविर में पीरियोडॉन्टिक्स विभागाध्यक्ष डॉ. पद्माकांत मन्नावा ने विद्यालय के 65 बच्चों को सही ब्रशिंग तकनीक एवं दांतों की उचित देखभाल के बारे में जानकारी दी। उनकी टीम द्वारा 65,बच्चों एवं कच्ची…
Read More
नशे के खिलाफ विद्यार्थियों की हुंकार, रैली और शपथ से गूंजा उदयपुर

नशे के खिलाफ विद्यार्थियों की हुंकार, रैली और शपथ से गूंजा उदयपुर

उदयपुर, 1 अगस्त। सुरक्षित बचपन और नशा मुक्त भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से उदयपुर जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता गतिविधियों का क्रम लगातार जारी है। आरोग्य जिला नशा मुक्ति केंद्र (आरोग्य सेवा संस्थान) के तत्वावधान में विभिन्न विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशे के विरुद्ध जनजागरण का संदेश देते हुए समाज को व्यसनमुक्त बनाने का आह्वान किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोखर मगरी में आयोजित जागरूकता रैली का शुभारंभ संस्था प्रधान मानसिंह कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि नशा परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास…
Read More
व्यापारी के घर लाखों की चोरी से आक्रोश, टिम्बर एंड प्लाईवुड मर्चेंट वेलफेयर सोसायटी ने पुलिस से की त्वरित कार्रवाई की मांग

व्यापारी के घर लाखों की चोरी से आक्रोश, टिम्बर एंड प्लाईवुड मर्चेंट वेलफेयर सोसायटी ने पुलिस से की त्वरित कार्रवाई की मांग

उदयपुर। शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी संजय सुराना के निवास पर हुई लाखों रुपये की चोरी की वारदात के शीघ्र खुलासे की मांग को लेकर टिम्बर एंड प्लाईवुड मर्चेंट वेलफेयर सोसायटी ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। सोसायटी के अध्यक्ष रविंद्र सिंह चैहान ने बताया की सोसाइटी ने मामले में जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग करते हुए घटना के काफी समय बाद भी कोई ठोस सफलता नहीं मिलने से व्यापारिक समुदाय में चिंता और असुरक्षा का माहौल है। बीपी एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर संजय सुराना के घर हुई चोरी में सोने-चांदी के आभूषण,…
Read More
इनरव्हील दीवास ने की गौ सेवा, गौ सम्मान आह्वान अभियान का किया समर्थन

इनरव्हील दीवास ने की गौ सेवा, गौ सम्मान आह्वान अभियान का किया समर्थन

उदयपुर।  इनर व्हील क्लब ऑफ उदयपुर दीवास द्वारा श्री हरि गौ सेवा गौशाला में निराश्रित एवं बीमार गौमाताओं के लिए सूखा चारा, दलिया, हरा चारा एवं आवश्यक दवाइयां भेंट की। गौशाला में ऐसी गौमाताओं की सेवा की जाती है जिन्हें दूध देना बंद हो जाने अथवा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त होने पर उनके मालिकों द्वारा छोड़ दिया जाता है। इस अवसर पर क्लब की संस्थापक रेखा भाणावत ने बताया कि गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि मानवता और संवेदनशीलता का भी प्रतीक है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को निराश्रित एवं बीमार गौमाताओं की सेवा के लिए…
Read More
देवेन्द्र धाम में आज गूंजेगी युवा चेतना की अलख, संतों के सान्निध्य में मिलेगा संस्कार और सफलता का मंत्र

देवेन्द्र धाम में आज गूंजेगी युवा चेतना की अलख, संतों के सान्निध्य में मिलेगा संस्कार और सफलता का मंत्र

उदयपुर, 1 अगस्त। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में रविवार, 2 अगस्त को प्रातः 9 बजे श्री देवेन्द्र धाम में युवा चेतना-संस्कार एवं सफलता की ओर एक प्रेरक कदम विषय पर विशेष प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संघ अध्यक्ष एडवोकेट रोशनलाल जैन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में श्रेष्ठ संस्कार, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और आध्यात्मिक मूल्यों का विकास करना है, ताकि वे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता के साथ आदर्श व्यक्तित्व का निर्माण कर सकें। यह आयोजन पूज्य उपाध्याय रमेश मुनि, प्रवर्तक राजेन्द्र मुनि, सुरेन्द्र मुनि एवं दीपेश मुनि आदि ठाणा-4 के पावन सान्निध्य…
Read More
वीतराग वाणी ही आत्मकल्याण का सच्चा मार्ग, मन की शुद्धि से बदलता है जीवनःडॉ. सुरेंद्र मुनि

वीतराग वाणी ही आत्मकल्याण का सच्चा मार्ग, मन की शुद्धि से बदलता है जीवनःडॉ. सुरेंद्र मुनि

उदयपुर। देवेंद्र धाम में चल रहे चातुर्मास में महावीर स्वामी के प्रवचनों में वीतराग वाणी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रवर्तक डॉ.सुरेंद्र मुनि ने कहा कि भगवान महावीर की उपदेश वाणी को ही वीतराग वाणी, आगम वाणी अथवा शास्त्र वाणी कहा जाता है। यह वाणी मनुष्य को राग-द्वेष, क्रोध, मान, माया और लोभ जैसे आंतरिक विकारों से मुक्त होकर आत्मकल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उपाध्याय डॉ राजेंद मुनि ने कहा कि जिनवाणी की विशेषता यह है कि उसमें किसी प्रकार का पक्षपात नहीं होता। आगम की व्याख्या करते समय भी वीतराग भाव आवश्यक है। यदि…
Read More
error: Content is protected !!