केशव नगर में पानी से भरे प्लॉट में डूबा 7 वर्षीय बालक
उदयपुर। केशव नगर-रूपसागर रोड के पास गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक खाली प्लॉट में बारिश का पानी भर जाने से 7 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही नागरिक सुरक्षा विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और करीब 15 से 20 मिनट में शव को पानी से बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार शाम करीब 5:10 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से घटना की सूचना मिली। इसके बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर दीपेंद्र सिंह राठौर के निर्देश पर नागरिक सुरक्षा विभाग की रेस्क्यू टीम को तुरंत मौके के लिए रवाना किया…
