लोभ है समस्त पापों का मूल आधार, संयम से ही जीवन में आती है शांति
उदयपुर। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, उदयपुर के तत्वावधान में चातुर्मासिक प्रवचन के दौरान उपाध्याय डॉ. राजेंद्र मुनि ने कहा कि लोभ समस्त पापों का मूल आधार है। लोभ के पीछे ही जीवन में समस्त दुर्गुणों का आवागमन रहता है। उन्होंने कहा कि लोभ के कारण व्यक्ति अन्याय, हिंसा, झूठ, चोरी, असंयम और मनमुटाव जैसी प्रवृत्तियों में फंस जाता है। उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ते झगड़ों और विवादों का मूल कारण भी कहीं न कहीं लोभ ही है। इसी के चलते कई बार व्यक्ति अपने ही परिवार में रिश्तों की मर्यादा भूल जाता है और छोटी-छोटी बातों को…
