Day: August 5, 2026

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

उदयपुर। जिले की ऋषभदेव थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा कर एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार नारायणलाल मीणा निवासी बिलखा सीमावत ने दी रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी मोटरसाइकिल ऋषभदेव धर्मशाला के पास खड़ी की थी और मजदूरी करने चला गया था। वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। पुलिस की विशेष टीम ने घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अपने तकनीकी व मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। आसूचना और सटीक…
Read More
‘आखिर कौन?’ नाटक की प्रस्तुति के साथ 15 दिवसीय अभिनय कार्यशाला का समापन

‘आखिर कौन?’ नाटक की प्रस्तुति के साथ 15 दिवसीय अभिनय कार्यशाला का समापन

उदयपुर, 5 अगस्त। पैलदूज आर्ट सोसायटी एवं मौलिक ऑर्गेनाइजेशन ऑफ क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स द्वारा आयोजित 15 दिवसीय अभिनय कार्यशाला का समापन सूचना केंद्र (जनसंपर्क कार्यालय) सभागार में प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत नाटक ‘आखिर कौन’ के मंचन के साथ हुआ। कार्यशाला के समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने अपने प्रशिक्षण के दौरान अर्जित अभिनय कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। वर्कशॉप फैसिलिटेटर शुभम् आमेटा एवं जतिन भारवानी ने बताया कि कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को रंगमंच एवं कैमरा अभिनय के विभिन्न मूलभूत आयामों का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें रंगमंच एवं कैमरा अभिनय का परिचय, स्वर एवं वाक् शक्ति, शारीरिक अभिव्यक्ति, पाठ की समझ,…
Read More
अवैध रूप से संचालित और अनधिकृत बदलाव करने वाली स्लीपर/लक्जरी बसों के कार्रवाई

अवैध रूप से संचालित और अनधिकृत बदलाव करने वाली स्लीपर/लक्जरी बसों के कार्रवाई

3 लक्जरी स्लीपर बसें सीज, 5 बसों पर 75000 का जुर्माना लगाया उदयपुर, 5 अगस्त। सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला एवं सेशन न्यायाधीश (अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देशों के क्रम में सुरक्षित परिवहन के नागरिकों के अधिकार की रक्षा करने और वैधानिक प्रावधानों व सरकारी दिशानिर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिला न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देशानुसार गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र मे बालीचा चैराहे पर एक संयुक्त औचक निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं परिवहन विभाग द्वारा किया…
Read More
राज्यपाल श्री बागडे गुरूवार को उदयपुर आकर बांसवाडा जाएंगे

राज्यपाल श्री बागडे गुरूवार को उदयपुर आकर बांसवाडा जाएंगे

उदयपुर, 5 अगस्त। प्रदेश के राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागडे गुरूवार को सायं 5ः50 बजे महाराणा प्रताप एयरपोर्ट, डबोक पहुँचकर तत्काल ही बांसवाडा के लिए प्रस्थान करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री बागडे शुक्रवार को सायं सडक मार्ग द्वारा पुनः बांसवाडा से उदयपुर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। श्री बागडे अगले दिन शनिवार को प्रातः 10ः30 बजे आरसीए स्थित महाराणा प्रताप सभागार में एग्रीविजन- 2026 की द्वितीय रीजनल काॅन्फ्रेंस में शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर 3ः30 बजे जिला कलेक्ट्रेेट में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। श्री बागडे शनिवार सायं वायुयान द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। हरियाली अमावस्या मेले का आयोजन…
Read More
9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान 14 अगस्त को मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान 14 अगस्त को मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

-घर-घर गूंजेगा देशभक्ति का संदेश, संस्कृति मंत्रालय ने जारी की रूपरेखा उदयपुर, 5 अगस्त। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की ओर से राज्य में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही 14 अगस्त  को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। पंचायती राज विभाग के शासन सचिव एवं आयुक्त डॉ. जोगा राम के अनुसार यह अभियान वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने को समर्पित रहेगा। इसी क्रम में उदयपुर जिले में भी गाइडलाइन के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की रूपरेखा- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस (14 अगस्त)- देश के बंटवारे के…
Read More
आरयूआईडीपी के पांचवें चरण में उदयपुर के लिए 272 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य प्रस्तावित, हितधारकों से लिए सुझाव

आरयूआईडीपी के पांचवें चरण में उदयपुर के लिए 272 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य प्रस्तावित, हितधारकों से लिए सुझाव

उदयपुर, 5 अगस्त। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के पांचवें चरण के अंतर्गत प्रस्तावित विकास कार्यों के संबंध में बुधवार को नगर निगम सभागार में संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। संवाद का उद्देश्य परियोजना की जानकारी साझा करना, क्रियान्वयन की रूपरेखा पर चर्चा करना तथा जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न हितधारकों से सुझाव प्राप्त करना रहा। संवाद कार्यक्रम में परियोजना नगर प्रभारी अनिल पाटीदार ने विस्तृत प्रस्तुतीकरण देते हुए प्रस्तावित कार्यों, उनके उद्देश्यों तथा शहर को मिलने वाले दीर्घकालिक लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार विभिन्न एजेंसियों के सहयोग से प्रदेश के 84 शहरों में आरयूआईडीपी के पांचवे चरण…
Read More
उदयपुर जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत राज चुनाव की तैयारियां पूर्ण

उदयपुर जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत राज चुनाव की तैयारियां पूर्ण

13.78 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान, जिले के छह नगर निकायों में 4.72 लाख से अधिक मतदाता करेंगें मतदान जिला निर्वाचन अधिकारी की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित उदयपुर, 5 अगस्त। उदयपुर जिले में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत राज चुनाव को लेकर जिला प्रशासन एवं निर्वाचन विभाग आवश्यक तैयारियों में जुटा है। जिले की 20 पंचायत समितियों में कुल 13 लाख 78 हजार 261 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बुधवार को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि जिले में 20 पंचायत समितियों में 590 ग्राम…
Read More
बीसीआई अल्फा, बीसीआई पिनेकल और बीसीआई युवा की ऑफिशियल बिजनेस मीटिंग 11 को रेडिसन ग्रीन में

बीसीआई अल्फा, बीसीआई पिनेकल और बीसीआई युवा की ऑफिशियल बिजनेस मीटिंग 11 को रेडिसन ग्रीन में

सुबह 7 बजे से शुरू होगा नेटवर्किंग, बिजनेस ग्रोथ और रेफरल एक्सचेंज का विशेष सत्र उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के तीन प्रमुख चैप्टर बीसीआई अल्फा, बीसीआई पिनेकल और बीसीआई युवा की संयुक्त ऑफिशियल बिजनेस मीटिंग का आयोजन 11 अगस्त को सुबह 7:00 बजे रेडिसन ग्रीन, उदयपुर में किया जाएगा। बैठक में तीनों चैप्टर्स के मेम्बर एक मंच पर नेटवर्किंग, बिजनेस रेफरल, नए अवसरों और व्यावसायिक सहयोग को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई का उद्देश्य केवल नेटवर्किंग तक सीमित नहीं है, बल्कि सदस्यों के बीच मजबूत व्यावसायिक संबंध स्थापित कर एक-दूसरे…
Read More
राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर के कृषि अर्थशास्त्र एवं प्रबंधन विभाग में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर के कृषि अर्थशास्त्र एवं प्रबंधन विभाग में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

पौधा लगाना पहला कदम, उसकी देखभाल असली जिम्मेदारी- विभागाध्यक्ष डॉ. मीना उदयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा संचालित “हरियालो राजस्थान अभियान” के अंतर्गत एमपीयूएटी के परम आदरणीय कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह का यह महत्वपूर्ण सपना एवं संकल्प है कि विश्वविद्यालय एवं इसके सभी महाविद्यालय परिसरों की एक-एक इंच भूमि का समुचित एवं रचनात्मक सदुपयोग हो तथा कोई भी भूमि खाली एवं अनुपयोगी न रहे। प्रत्येक उपलब्ध स्थान को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित करते हुए अधिकाधिक पौधारोपण किया जाए, ताकि विश्वविद्यालय परिसर को हरा-भरा, स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाया जा सके। इसी दूरदर्शी सोच एवं हरित परिसर की संकल्पना को साकार करने की दिशा में आज दिनांक 5 अगस्त,…
Read More
श्री एकलिंग नाथ संगठन की महिला खेलकूद प्रतियोगिता व सावन उत्सव उमंग के साथ संपन्न, संगठनात्मक एकजुटता पर चर्चा हुई

श्री एकलिंग नाथ संगठन की महिला खेलकूद प्रतियोगिता व सावन उत्सव उमंग के साथ संपन्न, संगठनात्मक एकजुटता पर चर्चा हुई

उदयपुर। श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन की महिला इकाई द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता एवं सावन उत्सव का आयोजन बुधवार को बड़ा हवाला स्थित सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला कार्यकर्ताओं का सम्मान, नई महिला कार्यकारिणी का परिचय तथा संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा प्रदान करना रहा। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागड़ी ने बताया कि कार्यक्रम में महिला इकाई की सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर नई महिला कार्यकारिणी की परिचयात्मक बैठक आयोजित कर संगठन की भावी गतिविधियों पर चर्चा की गई। साथ ही महिलाओं ने खो-खो, दौड़,…
Read More
error: Content is protected !!