उदयपुर। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में रोटरी क्लब उदय ने शनिवार को संजीवनी नर्सिंग कॉलेज परिसर में 51 पौधों का वृक्षारोपण कर हरित भविष्य का संदेश दिया। क्लब के फाउंडेशन डायरेक्टर अशोक लिंजारा के संयोजन में आयोजित इस अभियान में रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अरुण बागड़िया, पूनम बागड़िया तथा डीएसजी संजय कौशिक की गरिमामयी उपस्थिति रही।
क्लब अध्यक्ष साक्षी डोडेजा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सदस्यों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी निरंतर देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है।
फाउंडेशन डायरेक्टर अशोक लिंजारा ने बताया कि क्लब का हरित अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। इसी कड़ी में 12 जुलाई को उनके विद्यालय परिसर में 101 पौधों के वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण के इस जनअभियान से जोड़ा जा सके।
कार्यक्रम में एडीएसजी रितु वैष्णव, ज़ोन चेयर राजेश चुघ, सचिव अनिकेत शर्मा, वाइस प्रेसिडेंट अनीता मौर्य, जॉइंट सेक्रेटरी अशोक वीरवाल, धर्मेश डोडेजा, गोविंद यादव सहित रोटरी क्लब उदई के अनेक सदस्य तथा संजीवनी नर्सिंग कॉलेज के शिक्षक एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए अधिकाधिक वृक्षारोपण और उनकी सुरक्षा का संकल्प दोहराया।
हरियाली का संकल्पः रोटरी क्लब उदय ने संजीवनी नर्सिंग कॉलेज में लगाए 51 पौधे, 101 पौधों के अगले अभियान की घोषणा
