भीलवाड़ा : महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान भीलवाड़ा जिला कार्यकारिणी की बैठक एवं संगोष्ठी सम्पन्न

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

भीलवाड़ा 21 जुलाई | महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान भीलवाड़ा की जिला कार्यकारिणी की बैठक एवं संगोष्ठी का आयोजन जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ | मिडिया प्रभारी चन्द्र प्रकाश अमरवाल ने बताया संस्थान के दो दिवसीय कार्यक्रम में 20 जुलाई को प्रदेश संयोजक श्याम सुन्दर जोशी एवं राम फूल गुर्जर के सानिध्य में ग्राम भारती कुटीर उद्योग का अवलोकन किया गया एवं शाम को साधना मंदिर में ” एक शाम गाँधी के नाम ” से काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें युवा संयोजक अशोक जैन, सह संयोजक मुस्ताक अली मंसूरी,महिला संयोजक कस्तूरी जाट, कवि दुर्गेश पानेरी और अली मंसूरी ने गीत एवं कविता पाठ से खूब वाह वाही लूटी , संचालन कवि राजकुमार रोनी ने किया | 21 जुलाई को प्रातः 2 घंटे तक श्रमदान किया गया जिसमें मुखर्जी उद्यान में फैले कचरे को एकत्रित किया एवं कलेक्ट्रेट में दांडी यात्रियों और राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की मूर्तियों को पानी से साफ कर माल्यार्पण किया गया | साधना मंदिर में प्रातः 11 बजे जिला कार्यकारिणी बैठक एवं संगोष्ठी का आयोजन जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी के सानिध्य में हुआ जिसमें प्रदेश संयोजक श्याम सुन्दर जोशी एवं राम फूल गुर्जर ने संगठन सशक्तिकरण, सम्पर्क संवाद एवं सहयोग विषयो पर विचार – विमर्श किया गया और आगामी योजनाओं की रणनीति बनाई गयी | कार्यकारिणी बैठक में जिले भर के पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पा मुंदडा, दिनेश सोनी,ममता शर्मा, रफीक शेख, योगेश सोनी, उमेश शर्मा, सद्दीक अहमद, संदीप टेलर, सुनील दत्त, अनवर अंसारी, धर्माराम रायका, रामेश्वर सोलंकी, प्रियेश, अरुण देराश्री गोपाल बांगड़ गोवर्धन बलाई, सूर्य प्रकाश शर्मा, इब्राहिम पठान सुरेश बंब,अली मंसूरी,एस के मिज़ान,दीपमाला लोट, खेमराज पनवा,नन्दलाल भील उपस्थित रहे |

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!