राजसमंद, 27 मई। राजसमंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ दिनांक 27 मई, 2026 को राजसमंद के पसुंद ग्राम स्थित हरिओम उपवन में आयोजित पूर्व सांसद स्वर्गीय हरिओम सिंह जी राठौड़ की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित मूर्ति अनावरण एवं श्रद्धांजलि सभा में सहभागिता करेंगी।
स्वर्गीय हरिओम सिंह जी राठौड़ ने राजसमंद लोकसभा क्षेत्र के विकास, जनसेवा और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका सार्वजनिक जीवन सदैव जनहित, सेवा और समर्पण का प्रतीक रहा। उनके द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए किए गए कार्य आज भी जनमानस के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि स्वर्गीय हरिओम सिंह जी राठौड़ का व्यक्तित्व और कृतित्व सदैव स्मरणीय रहेगा। जनसेवा के प्रति उनका समर्पण और क्षेत्र के विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।
कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 8:30 बजे हरिओम उपवन, पसुंद में किया जाएगा, जहां क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
