भारत का पहला सिकल सेल हब उदयपुर संभाग के मरीजों को समर्पित
टीएडी मंत्री ने किया सिकल सेल वेलनेस हब का शुभारंभ हम रोग मुक्त रहेंगे तो देश विकास करेगा-जनजाति मंत्री खराड़ी उदयपुर, 29 मार्च। उदयपुर के बाल चिकित्सालय के सिकल सेल एक्सीलेंस सेंटर में भारत के पहले सिकल सेल वेलनेस हब का शुभारंभ शनिवार को जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने किया। इस अवसर पर उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह जी मीणा और आरएनटी के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। मंत्री बाबूलाल खराड़ी व अतिथियों ने पूरे बाल चिकित्सालय और उद्घाटन होने वाले काउंसलिंग रूम प्ले एरिया और ओपीडी वार्ड का दौरा किया…
