सुरों के संग, संस्कृति के रंग महोत्सव का आयोजन आजःमुकेश माधवानी
उदयपुर। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिन्दू नव वर्ष एवं राजस्थान दिवस के अवसर पर आज सुरों की मंडली द्वारा प्रस्तुत श्सुरों के संग, संस्कृति के रंगश् लोक संगीत महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह भव्य आयोजन दोपहर 2 बजे, 100 फीट रोड, शोभागपुरा स्थित अशोका पैलेस स्थित मधु श्री, उदयपुर में आयोजित होगा, जिसमें लोक संगीत प्रेमियों को राजस्थानी, पंजाबी, मालवा और बंगाली लोक धुनों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। सुरों की मंडली के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि ष्इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय लोक संगीत की समृद्ध परंपरा को सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुँचाना है। लोक गीत…
