एक साल से लापता बालिका का नहीं लगा सुराग
(प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, तहसील के बावलवाड़ा थाना क्षेत्र के बरोठी भीलान गांव की 16 वर्षीय मंदबुद्धि अनु कुमारी पिछले एक वर्ष से लापता है। उक्त बालिका 22 जुलाई 2024 को घर से अचानक गायब हो गई थी। परिजनों द्वारा 1 अगस्त 2024 में थाने में गुमशुदगी की रिपो्ट दर्ज करवाई थी। युवती सांवले रंग की सामान्य कद काठी की बताई जा रही हैं। अनुसंधान आधिकारी सहायक उप निरीक्षक कासिम दुल्ला खान ने बताया कि अब तक किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस द्वारा लगातार प्रयास जारी है। थाना ने आमजन से अपील की है…
