Month: July 2025

सुखलेचा परिवार ने अहमदाबाद में कराया जैन समाज का प्रथम देहदान

सुखलेचा परिवार ने अहमदाबाद में कराया जैन समाज का प्रथम देहदान

उदयपुर 17 जुलाई। सामाजिक सेवा और मानव कल्याण के प्रति अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए 79 वर्षीय स्वर्गीय शंकरलाल दक जैन का आज सुखलेचा परिवार ने अहमदाबाद के बी.जे. मेडिकल कॉलेज, सिविल अस्पताल, अहमदाबाद में देहदान एवं नेत्रदान करया। यह अहमदाबाद जैन समाज का प्रथम देहदान, सुखलेचा परिवार का 10वां देहदान एवं लच्छीराम हंजाबाई सुखलेचा चैरिटेबल ट्रस्ट,उदयपुर द्वारा आयोजित 42वां देहदान है। शंकरलाल दक का स्वर्गवास कल हो गया था। उन्होंने 15 वर्ष पूर्व स्वयं देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प लिया था। इस पुनीत संकल्प को उनके परिजनों ने अत्यंत धैर्य, संयम एवं दृढ़ संकल्प के साथ साकार किया।…
Read More
धर्म के विपरीत आचरण करने वाला नीच कुल का होताःविरलप्रभाश्री

धर्म के विपरीत आचरण करने वाला नीच कुल का होताःविरलप्रभाश्री

उदयपुर। सूरजपोल स्थित दादावाड़ी में आयोजित धर्मसभा में बोलते हुए साध्वी विरल प्रभा श्रीजी ने कहा कि संसार एक झूला है। कभी ऊपर कभी नीचे। इसी तरह भाव के कारण आत्मा कभी उच्च कुल तो कभी नीच कुल में पैदा हुए। कुत्ते को भूख लगी तो इस घर से उस घर तलाश में दौड़ेगा क्योंकि बोल नही सकता। मनुष्य भव में जिन धर्म मिला, यह उच्च कुल का भाव है। फिर नीच कौन? धर्म के विपरीत आचरण करने वाला नीच कुल का है। उच्च कुल में हो लेकिन उसका अभिमान नही करना ही उच्च कुल का प्रतीक है अन्यथा अगले…
Read More
रोटरी प्रान्त 3056 का इस वर्ष थेलिसिमिया पर समाजसेवा का मुख्य फोकस रहेगाःप्रज्ञा मेहता

रोटरी प्रान्त 3056 का इस वर्ष थेलिसिमिया पर समाजसेवा का मुख्य फोकस रहेगाःप्रज्ञा मेहता

रोटरी क्लब उदय व रोटरी क्लब उद्यम का संयुक्त पदस्थापना समारोह आयोजित उदयपुर। रोटरी क्लब उदय व रोटरी क्लब उद्यम का संयुक्त पदस्थापना दिवस समारोह आज दौलतगढ़ रिसोर्ट में आयोजित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि रोटरी प्रान्त 3056 की प्रान्तपाल प्रज्ञा मेहता थी। समारोह में प्रज्ञा मेहता ने रोटरी क्लब उदय के अध्यक्ष राघव भटनागर,सचिव ललिता पुरोहित व रोटरी क्लब उद्यम के अध्यक्ष वैभव शर्मा व सचिव जूली मारमट को शपथ दिलाने पश्चात समारोह में बोलते हुए कहा कि रोटरी प्रान्त 3056 इस वर्ष मुख्यतः थेलिसिमिया बीमारी पर कार्य करेगा। इसके लिये अधिकाधिक रक्तदान एवं शादी पूर्व थेलिसिमिया जांच…
Read More
चित्तौड़गढ़ पुलिस की मादक पदार्थ और अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

चित्तौड़गढ़ पुलिस की मादक पदार्थ और अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

30 लाख कीमत का 214 किलो डोडाचूरा सहित एक पिस्टल, तीन कारतूस, दो वाहन जब्त, एक गिरफ्तार चित्तौड़गढ़ 16 जुलाई। चित्तौड़गढ़ जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। थाना पारसोली पुलिस ने जहां 30 लाख रुपए कीमत का 214 किलोग्राम से अधिक अफीम डोडाचूरा सहित थार गाड़ी जब्त की है वहीं कोतवाली निंबाहेड़ा पुलिस ने कार सवार एक व्यक्ति को को अवैध पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पारसोली पुलिस ने किया 214 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा जब्त जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशों पर एएसपी…
Read More
उदयपुर पुलिस का तस्करों पर शिकंजा: भजनलाल विश्नोई 5.43 लाख रुपयों, अवैध हथियार और चोरी की कार संग गिरफ्तार

उदयपुर पुलिस का तस्करों पर शिकंजा: भजनलाल विश्नोई 5.43 लाख रुपयों, अवैध हथियार और चोरी की कार संग गिरफ्तार

हिरणमगरी थाना और डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई, दो क्विंटल डोडाचूरा खरीदने की तैयारी में था वांटेड अपराधी उदयपुर  16 जुलाई। उदयपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों और अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर डीएसटी और थाना हिरणमगरी पुलिस की संयुक्त टीम ने कुख्यात तस्कर भजनलाल विश्नोई पुत्र भागीरथ को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी गोयल ने बताया कि जालौर जिले के खारा गांव का रहने वाला 21 वर्षीय भजनलाल विश्नोई के खिलाफ पहले से ही गंभीर धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज हैं। थाना करड़ा पुलिस पर जानलेवा हमला और कैम्पर लूट…
Read More
उदयपुर में ‘ऑपरेशन क्लीन’: अलसुबह 402 अपराधी गिरफ्तार

उदयपुर में ‘ऑपरेशन क्लीन’: अलसुबह 402 अपराधी गिरफ्तार

जघन्य वारदातों में वांछितों सहित सैकड़ों बदमाशों पर गिरी गाज, उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई उदयपुर  16 जुलाई। उदयपुर पुलिस ने जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक व्यापक अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के नेतृत्व में बुधवार अलसुबह एक साथ शहर और जिले के विभिन्न पुलिस थानों में सैकड़ों स्थानों पर दबिश दी गई। इस विशेष पहल के तहत पुलिस ने 402 अपराधी और आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे जिले भर में हड़कंप मच गया। एसपी गोयल ने बताया कि इस 'ऑपरेशन क्लीन'…
Read More
प्रशासन और आमजन के बीच की कड़ी है जनप्रतिनिधि, उनके साथ ऐसा बर्ताव होगा तो आमजन का क्या होगा?- कचरू लाल चौधरी

प्रशासन और आमजन के बीच की कड़ी है जनप्रतिनिधि, उनके साथ ऐसा बर्ताव होगा तो आमजन का क्या होगा?- कचरू लाल चौधरी

स्थानीय पुलिस प्रशासन अपनी नाकामी मानने की बजाए जनप्रतिनिधि के साथ ऐसा व्यवहार कर रहा है यह हरगिज बर्दाश्त नहीं करेंगे - फतह सिंह राठौड़ पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत के साथ थाना अधिकारी द्वारा किया गए अभद्र एवं असंवेदनशील व्यवहार को लेकर उदयपुर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया उदयपुर। 16 जुलाई। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाली वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के वल्लभनगर उपखंड मुख्यालय पर स्थित मेवाड़ के प्रसिद्ध शक्तिपीठ शीतला माता जी मंदिर में लाखों की चोरी की वारदात को आज पंद्रह दिन से भी अधिक हो गए है। और…
Read More
जिला कलेक्टर कार्यालय में डीपीसी बैठक सम्पन्न, 10 कार्मिकों को को मिली पदोन्नति

जिला कलेक्टर कार्यालय में डीपीसी बैठक सम्पन्न, 10 कार्मिकों को को मिली पदोन्नति

उदयपुर, 16 जुलाई। जिला कलेक्टर कार्यालय में बुधवार को राजस्थान अधीनस्थ सेवा मंत्रालयिक कर्मचारियों की विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 10 सहायक प्रशासनिक अधिकारियों को अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नत करने के आदेश जिला कलेक्टर नमित मेहता द्वारा जारी किए गए। मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चुण्डावत ने जानकारी देते हुए बताया कि पदोन्नत होने वालों में भारत सिंह राठौड़, प्रभुदास वैरागी, फिरोज हुसैन, अब्दुल अयाज, सुरेन्द्र सिंह चुण्डावत, वासुदेव व्यास, नेहा सिसोदिया, राजेन्द्र सिंह राणावत, अक्षय कोठारी और नाज़िया परवीन शामिल हैं।
Read More
सिलाई एवं कौशल विकास पर आधारित 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

सिलाई एवं कौशल विकास पर आधारित 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

उदयपुर.महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशालय एवं भा.कृ.अनु.प.-राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण एवं भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो क्षेत्रीय केन्द, उदयपुर के द्वारा प्रायोजित अनुसूचित जाति उपयोजना अंतर्गत 15 दिवसीय सिलाई एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज आगाज हुआ। इस प्रशिक्षण में अनुसूचित जाति की 30 महिलाएं भाग ले रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसंधान निदेशालय के निदेशक डॉ. अरविन्द वर्मा थे। कार्यक्रम के आरम्भ में अनुसूचित जाति उपयोजना के नोडल अधिकारी डॉ. आर. एस. मीणा, वरिष्ठ वैज्ञानिक ने प्रशिक्षण कार्यक्रम बारे में विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. बी. एल. मीना, क्षेत्रीय…
Read More
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत चित्तौड़गढ़ में सम्पन्न हुआ दो दिवसीय हल्दी प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत चित्तौड़गढ़ में सम्पन्न हुआ दो दिवसीय हल्दी प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाय) के अंतर्गत संचालित परियोजना "मेवाड़ क्षेत्र की परंपरागत फसलों के प्रसंस्करणों का उत्कृष्टता केंद्र" के तहत चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य विषय “हल्दी प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन” था, जिसका उद्देश्य प्रतिभागियों को हल्दी आधारित उत्पादों की व्यावसायिक संभावनाओं से अवगत कराना एवं उन्हें स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित करना रहा। परियोजना की प्रमुख अन्वेषक डॉ. कमला महाजनी ने बताया की हल्दी की कृषि, औषधीय एवं पोषणात्मक है बताया…
Read More
error: Content is protected !!