“बेटी ब्याहो-बहू पढ़ाओ” के संकल्प के साथ विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव
--चन्द्रशेखर मेहता उदयपुर/ विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ उदयपुर द्वारा आज बोहरा गणेश जी स्थित गणपति वाटिका में सावन महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। विप्र फाउंडेशन (जोन-1A) की प्रदेश संरक्षक श्रीमती कुसुम शर्मा, विप्र फाउंडेशन महिला उत्पीड़न प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक श्रीमती अर्चना शर्मा एवं विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष श्रीमती चित्रा मेनारिया के नेतृत्व में विप्र फाउंडेशन की सभी पदाधिकारियों एवं विप्र समाज की महिलाओं ने मिलकर सावन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन की सभी शाखाओं की लगभग 125 महिला पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सावन महोत्सव कार्यक्रम में गीत प्रतियोगिता,…
