पारस हेल्थ उदयपुर ने एवैस्कुलर नेक्रोसिस से पीड़ित युवा मरीज़ का एडवांस्ड ऑर्थो-बायोलॉजिक्स आधारित हिप प्रिज़र्वेशन सर्जरी से किया इलाज
उदयपुरः पारस हेल्थ उदयपुर ने 31 साल के एक युवक के दोनों हिप बचाने के लिए स्टेम सेल पर आधारित एक आधुनिक ऑर्थो-बायोलॉजिक्स इलाज सफलतापूर्वक किया। यह मरीज दोनों हिप्स में आडियोपेथिक एवैस्कुलर नेक्रोसिस (AVN) से पीड़ित था। इस जटिल केस का नेतृत्व डॉ. राहुल खन्ना ने किया। डॉ खन्ना ऑर्थोपेडिक्स डिपार्टमेंट में जॉइंट प्रिज़र्वेशन सर्जरी, आर्थोस्कोपी और स्पोर्ट्स मेडिसिन के सीनियर कंसल्टेंट हैं। यह केस पारस हॉस्पिटल की रीजनरेटिव ऑर्थोपेडिक इलाज में बढ़ती क्षमता को दर्शाता है। एमआरआई जांच में मरीज को दाहिनी हिप में एआरसीओ स्टेज 2A और बाईं हिप में स्टेज 3A की एवैस्कुलर नेक्रोसिस (AVN) का…
