Year: 2024

लदानी बीड़े में लगी आग,200 बीघा में जले पौधे व घास

लदानी बीड़े में लगी आग,200 बीघा में जले पौधे व घास

-चंगेड़ी में देर रात आग पर पाया काबू फतहनगर। शुक्रवार को लदानी ब्राह्मणों के बीड़े में आग लग गयी। आग का फैलाव तेजी के साथ हवा के रूख की ओर होता गया। सूचना पर दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। पुलिस थाना से जाब्ता भी पहुंचा। पटवारी लदानी एवं सरपंच लदानी ने भी क्षेत्र का दौरा कर मौका देखा। ग्रामीणों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया। पानी के टेंकर से एवं दमकल वाहनों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। भवाल सिंथैटिक्स बीकाखेड़ा की दमकल, आसपास के दमकल वाहन द्वारा आग बुझाने में अच्छा सहयोग प्राप्त हुआ। ग्रामीणों ने…
Read More
दीक्षा राठौड़ को मिली पीएचडी की उपाधि

दीक्षा राठौड़ को मिली पीएचडी की उपाधि

उदयपुर 28 मार्च / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय ने वाणिज्य संकाय में दीक्षा राठौड़ को घरेलू स्तर पर ग्रामीण ऋण का अर्थ व्यवस्था पर प्रभाव , उदयपुर जिले का एक अध्ययन ( एनबीएफसी कम्पनियों के विशेष संदर्भ में ) विषय पर शोध कार्य करने पर पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। डॉ. राठौड़ ने अपना शोध कार्य प्रो. अनिता शुक्ला के निर्देशन में किया।
Read More
धर्मसभा एवं विशाल शोभायात्रा के पोस्टर का हुआ विमोचन

धर्मसभा एवं विशाल शोभायात्रा के पोस्टर का हुआ विमोचन

विवेकानन्द नगर की बैठक : शोभायात्रा में रहेगी हर वर्ग की भागीदारी हर घर होगा भगवा - रविकांत उदयपुर 28 मार्च / भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति ओर से आगामी 09 अप्रेल  चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भारतीय नववर्ष 2081 पर पूरे शहर में निकाली जाने वाली शोभायात्रा एवं धर्मसभा को लेकर विवेकानन्द नगर की बैठक विश्वविद्यालय मार्ग स्थित स्टेनवर्ड स्कूल के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में  महंत श्री श्री  1008 श्री किशोरदास महाराज, विभाग प्रचारक आनंद प्रताप सिंह, नगर संघ चालक  दीपक गोधा, नववर्ष समाजोत्सव समिति के महानगर संयोजक रविकांत त्रिपाठी, विष्णु शंकर नागदा, विवेकानन्द नगर संयोजक एडवोकेट उदयसिंह देवड़ा,…
Read More
केवल अच्छे पैकेज लेना ही जरूरी नहीं  बल्कि दुनिया को कुछ देना भी जरूरी है – प्रो. सारंगदेवोत

केवल अच्छे पैकेज लेना ही जरूरी नहीं  बल्कि दुनिया को कुछ देना भी जरूरी है – प्रो. सारंगदेवोत

सोलरमैन ऑफ इंडिया इन उदयपुर : ऊर्जा स्वराज यात्रा के दूसरे दिन राजस्थान विद्यापीठ में एनर्जी इंपोर्ट करने में भारत में हर वर्ष 16 लाख करोड़ रुपए का खर्च - प्रो. चेतन सिंह सोलंकी उदयपुर/28.03.2024/ एक बार उत्सर्जित कार्बन दुनिया में 300 वर्षों तक रहता है और मानव जीवन को दूषित करता रहता है। उत्सर्जित कार्बन पूरी दुनिया में फैलता है, किसी एक देश में नहीं, अतः यह हमारा दायित्व है कि हम उन उपकरणों का प्रयोग करें जो कम से कम ऊर्जा की खपत करें। ये विचार गुरुवार को जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ में सोलरमैन ऑफ इंडिया से…
Read More
राजसमंद : बस की तलाश में बरामद 71 लाख से अधिक की नकदी

राजसमंद : बस की तलाश में बरामद 71 लाख से अधिक की नकदी

उदयपुर। राजसमंद जिले में देलवाड़ा थाना पुलिस ने गुरुवार शाम नाकाबंदी के दौरान एक बस से 71 लाख 80 हजार रुपए की नकदी बरामद हुई। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को डिटेन किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। बरामद नकदी को लेकर उदयपुर आयकर विभाग की टीम जांच में जुटी हैं देलवाड़ा थानाधिकारी कमलेश सिंह सोलंकी का कहना है कि नेगड़िया टोल नाके के समीप की जा रही नाकाबंदी के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली। बताया गया कि बस भीलवाड़ा से अहमदाबाद जा रही थी। निजी ट्रेवल्स कंपनी की बस में रखे सामान और बैग…
Read More
डूंगरपुर में खेली गई टमाटरों से होली

डूंगरपुर में खेली गई टमाटरों से होली

उदयपुर। जिले के मेनार गांव में बारूद से खेली जाने वाली अनूठी होली चर्चा में बनी हुई है। वहीं आदिवासी जिले डूंगरपुर के सागवाड़ा में इस साल युवाओं ने टमाटरों से अनूठी होली खेली गई। यह होली डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा कस्बे के डेंडोरवाड़ा में खेली गई थी। जिसे आम भाषा में टमाटर की राड़ कहा जाता है। जिसमें युवाओं के दो टोलियों ने ढोल तथा कुण्डी की थाप के बीच एक—दूसरे को टमाटर मारकर जश्न मनाया। इस दौरान करीब 400 किलो टमाटरों का उपयोग लिया गया। टमाटरों की खास होली को देखने आसपास के लोग ही नहीं, बल्कि दूरस्थ…
Read More
आरके सर्कल से अब सीधे जा सकेंगे अशोका पैलेस 100 फीट रोड

आरके सर्कल से अब सीधे जा सकेंगे अशोका पैलेस 100 फीट रोड

यूडीए ने खुलवाई बाधित 100 फीट सड़क उदयपुर, 28 मार्च (ब्यूरो): शहर के आरके सर्कल से अब अशोका पैलेस 100 फीट रोड सीधे आ जा सकेंगे। मार्गाधिकार में आ रही बाधा गुरुवार को उदयपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की समझाइश के बाद खुद खातेदार ने दूर कर दी। इससे सीधे आरके सर्कल से आयड़ तक आवागमन की दूरी कम हो गई। यूडीए आयुक्त राहुल जैन के निर्देशानुसार सचिव जितेंद्र ओझा के निर्देशन में मास्टर प्लान की सड़क मार्गाधिकार को खोलने की कार्रवाई की गई। आरके चौराहा से अशोका पैलेस जाने वाली मास्टर प्लान की स्वीकृत 80 फीट सड़क मार्ग में…
Read More
शहर के भूपालपुरा पीएचसी पर टीबी रोग खोज कैम्प आयोजित

शहर के भूपालपुरा पीएचसी पर टीबी रोग खोज कैम्प आयोजित

उदयपुर, 28 मार्च (ब्यूरो): उदयपुर शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भूपालपुरा पर गुरुवार को सामुदायिक स्तर पर टीबी रोग खोज  कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें विलियम जे क्लिंटन फाउंडेशन व वर्ल्ड विजन इंडिया की ओर से सी 19 आरएम प्रोजेक्ट के तहत संचालित शिविर में अस्पताल में आने वाले रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में खास हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन से टीबी मरीजों की खोज करने करने के लिए एक्स-रे किए गए। जिनका परिणाम महज एक मिनट में रोगियों को मिल गया। साथ ही रोगियों का शुगर, हिमोग्लोबिन, एचआईवी, ब्लड प्रेशर, वजन,लंबाई, संबंधित जांचें भी की गईं। शहर…
Read More
वोट की ताकत से जवाब देगा आदिवासी समाज – रावत 

वोट की ताकत से जवाब देगा आदिवासी समाज – रावत 

-‘राम-राम’ की गूंज के साथ उदयपुर में भाजपा प्रत्याशी रावत ने भरा नामांकन -नामांकन से पहले सभा में गूंजा, अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार -प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी बोले, हर दरवाजे पर पहुंचाएं मोदी का राम-राम  उदयपुर, 28 मार्च। उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मन्नालाल रावत ने कहा कि आदिवासी समाज को बरगलाने वाली ताकतों के खिलाफ एकजुट होना होगा। यह ताकतें आदिवासी समाज में फूट डालकर अपनी रोटियां सेकना चाहती हैं। कभी आरक्षण बंद होने का शगूफा छोड़कर बरगलाती हैं तो कभी आदिवासी को हिन्दू नहीं बताकर बरगलाती हैं। रावत ने कहा कि आदिवासी…
Read More
किसान पर हमला करने वाले तेंदुए को सात घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा 

किसान पर हमला करने वाले तेंदुए को सात घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा 

उदयपुर। जिले के घासा थाना क्षेत्र के पीपरोली गांव में खेत पर सोए किसान पर हमला करने वाले तेंदुए को वन विभाग की टीम 7 घंटे तक चलाए ऑपरेशन के बाद पकड़ लिया। ऑपरेशन के दौरान किसान के एक रिश्तेदार पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया था, जिसके हाथों पर जख्म आए हैं। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को वन विभाग की टीम जितेंद्र सिंह देवड़ा के नेतृत्व में पीपरोली पहुंची तथा किसान पर हमला करने वाले तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए ऑपरेशन चला गया। मावली रेंजर भैराराम, वनपाल देवेन्द्र कुमार तथा वन विभाग के अन्य कर्मचारियों की…
Read More
error: Content is protected !!