पहले दिन एक प्रत्याशी ने दाखिल किए 4 नामांकन
लोकसभा आम चुनाव- 2024 अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया शुरू उदयपुर, 28 मार्च। निर्वाचन आयोग ने लोकसभा आम चुनाव- 2024 के द्वितीय चरण की अधिसूचना गुरुवार को जारी कर दी है। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया भी प्रारंभ हुई। उदयपुर संसदीय क्षेत्र के लिए पहले दिन एक प्रत्याशी ने चार नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल ने बताया कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार अधिसूचना जारी होने के साथ ही उदयपुर संसदीय क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन गुरुवार को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सेक्टर 14 उदयपुर निवासी मन्नालाल रावत पुत्र गौतमलाल…
