सौर ऊर्जा के माध्यम से देश ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकता हैं – सोलंकी
उदयपुर, 29 मार्च. सौर ऊर्जा के माध्यम से देश ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकता हैं ।लेकिन, अपनी ऊर्जा खपत को निरंतर बढ़ाते जाना तथा उस अनुपात में सोलर पॉवर पैदा करने के साधन लगाना ऊर्जा स्वराज नही है। ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लिए ऊर्जा उपभोग को नियंत्रित करना। पड़ेगा । इसके लिए हर व्यक्ति को ऊर्जा खपत को न्यूनतम करने की शपथ लेनी होगी व उसी अनुरूप जीवन शैली बनानी होगी। यह विचार सोलर गांधी प्रो चेतन सिंह सोलंकी ने शुक्रवार को विद्या भवन पॉलिटेक्निक में आयोजित पत्रकार संवाद में व्यक्त किए। संवाद में उदयपुर के जागरूक युवा, पर्यावरण प्रेमी…
