दो और प्रत्याशियों ने भरे पर्चे नामांकन का आज अंतिम दिन
उदयपुर, 3 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव- 2024 के दूसरे चरण के तहत चल रही नामांकन प्रक्रिया में बुधवार को उदयपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए दो और प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया। इसके साथ अब तक कुल 5 प्रत्याशियों ने 11 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। गुरूवार को नामांकन का अंतिम दिन रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं लोकसभा चुनाव रिटर्निंग अधिकारी अरविन्द पोसवाल ने बताया कि बुधवार को घोड़ासर फला तहसील सेमारी निवासी डॉ सविता कुमारी अहारी/देवजी मीणा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया है। वहीं खोखारदा खेरवाड़ा निवासी राजेंद्रकुमार मीणा पुत्र प्रेमलाल मीणा ने…
