पांच शहीदों सहित इक्कीस को मिला उदयपुर रत्न सम्मान
उदयपुर. बहुत कम आयोजन ऐसे होते हैं जिनके मंच पर 10 साल की उम्र से लेकर 100 साल तक की प्रतिभाओं को चुनकर एक साथ सम्मानित किया जाता है। लेकिन झीलों की नगरी में एक कार्यक्रम ऐसा सम्पन्न हुआ। जहां शिल्प, शिक्षा, साहित्य, स्वरोजगार, प्रशिक्षण और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी बीसियों शख्सियतों का नागरिक अभिनंदन किया गया। मौका था सुखाड़िया विश्व विद्यालय अतिथि सभागार में राजस्थान संस्कृति एवम साहित्य संस्थान द्वारा आयोजित उदयपुर रत्न सम्मान समारोह की चौथी कड़ी का। जहां केप्टन कनिका भारद्वाज, (दिल्ली) स्क्वाड्रन लीडर समीर अबरोल (दिल्ली)लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश गुलाटी (दिल्ली) लेफ्टिनेंट कर्नल रिशुभ शर्मा (दिल्ली) मेजर…
