Year: 2024

कुएं में लगी मोटर में करंट से झुलसे भाइयों की मौत

कुएं में लगी मोटर में करंट से झुलसे भाइयों की मौत

उदयपुर, 12 अप्रेल.  जिले के टीडी थाना क्षेत्र में सरुपाल गांव में कुएं में लगी मोटर से करंट लगने से दो सगे भाई झुलस गए। यहां महाराणा भूपाल चिकित्सालय में उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सरुपाल फला मोर डूंगरी गांव का 13 वर्षीय श्यामलाल पुत्र ककरा मीणा व उसका बडा भाई 21 वर्षीय देवीलाल खेत में सिंचाई के लिए मोटर चालू करने के लिए कुएं में उतरे थे। चलती मोटर में हुए शार्ट सर्किट से करंट लगने के कारण दोनों भाई झुलस गए। उन्हें गंभीर हालत में उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय में भर्ती…
Read More
हीटवेव को लेकर चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर

हीटवेव को लेकर चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने दिए पुख्ता तैयारियों के निर्देश* लू एवं गर्मी जनित बीमारियों से बचाव के लिए, हर जिले का बनेगा एक्शन प्लान उदयपुर, 12 अप्रेल. भारत सरकार की ओर से इस वर्ष गर्मी एवं लू का प्रभाव अत्यधिक रहने का अलर्ट जारी होने के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में आमजन को गर्मी एवं लू जनित बीमारियों से बचाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती शुभ्रा सिंह ने इस संबंध में शुक्रवार को आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में चिकित्सा विभाग को अलर्ट मोड पर रहने एवं सभी…
Read More
रंगमंच थियेटर ग्रुप की दूसरी कार्यशाला शनिवार को :मुकेश माधवानी

रंगमंच थियेटर ग्रुप की दूसरी कार्यशाला शनिवार को :मुकेश माधवानी

उदयपुर। रंगमंच थियेटर ग्रुप  के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया की दूसरी नाट्य कार्यशाला शनिवार ( दिनांक 13 अप्रैल ) शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक 100 फीट रोड स्थित अशोका पेलेस में आयोजित  होगी | यह  कार्यशाला रंगमंच थियेटर ग्रुप के मार्गदर्शक और  वरिष्ठ रंग निर्देशक विलास जानवे  लेंगे | विलास जानवे संगीत नाटक अकादेमी, नई दिल्ली से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित  हैं | जानवे रंगमंच से जुड़ी नाट्य विधा के विभिन्न पक्षों की जानकारी देंगे और प्रयोग कराएंगे। रंगमंच ग्रुप के संस्थापक  मुकेश  माधवानी  ने बताया कि इसमें प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा को अनुभवी गुनीजनों के सानिध्य…
Read More
सीबीएसई विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं पदाधिकारियो की बैठक में स्वीप कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

सीबीएसई विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं पदाधिकारियो की बैठक में स्वीप कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

विद्यालयों के सहयोग से बढ़ सकता है मतदान प्रतिशत-सीईओ राठौड़ उदयपुर, 12 अप्रैल। आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार पोसवाल के निर्देशन में स्वीप गतिविधियां जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को उदयपुर शहर के जिला परिषद सभागार में सीबीएसई विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में सीईओ श्रीमती कीर्ति राठौड ने बताया कि बच्चों के माध्यम से प्रभावी तरीके से माता एवं पिता को मतदान के लिए प्रेरित कर सकते है। उन्होंने विद्यालयों में मतदाता जागरूकता संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन करने एवं…
Read More
अब तक 4079.88 लाख रुपए मूल्य की सामग्री व नकदी सीज

अब तक 4079.88 लाख रुपए मूल्य की सामग्री व नकदी सीज

लोकसभा आम चुनाव- 2024 उदयपुर का प्रदेश में दूसरा स्थान उदयपुर, 12 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव-2024 को निष्पक्ष और पारदर्शिता से संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल के निर्देशन में उड़नदस्ते और प्रवर्तन एजेंसियां मुस्तैदी से कार्य कर रही है। आचार संहिता प्रभावी होने के बाद से अब तक उदयपुर जिले में 4079.88 लाख रूपए मूल्य की सामग्री व नकदी जब्त की जा चुकी है। सीजर के मामले में उदयपुर जिला पाली के बाद प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी एसीईओ स्मार्ट सिटी कृष्णपाल सिंह चौहान ने…
Read More
सप्तरंगी सप्ताह में नीले,पीले, केसरिया रंग के चक्र से मतदाता हुए जागरूक

सप्तरंगी सप्ताह में नीले,पीले, केसरिया रंग के चक्र से मतदाता हुए जागरूक

फतहनगर। मावली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भीमल में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़वाड़ा में सप्तरंगी सप्ताह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमे स्वीप मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार देशबंधु ने बताया कि स्वीप टीम द्वारा केसरिया रंग का चक्र बना कर नारो की गूंज, कहानी, पोस्टर,बीएजी, वोटर हेल्प एप, पीले चावल चिट्ठी लिखकर, मोबाइल फोन द्वारा सन्देश मतदाताओं से अपील की गयी कि अधिक से अधिक मतदान दिवस के दिन अपने परिवार,आस-पड़ोस सभी मतदाता शत प्रतिशत मतदान करे। इस दौरान सुभाषचंद्र सुथार,महेश विजयवर्गीय, शान्तिलाल मीणा,प्रहलाद बडगुर्जर,कमलेश शर्मा,मुकेश कुमार,बीएलओ फतेहनाथसिंह,संजय शर्मा, आंगवाड़ी सदस्य विद्या चारण,एएनएम मनीषा शर्मा,पुष्पा मेघवाल,अनुराधा कुमावत,दिनेश डांगी,सोहनी बाई…
Read More
फतहनगर में गणगौर महोत्सव का धूमधाम से हुआ आगाज

फतहनगर में गणगौर महोत्सव का धूमधाम से हुआ आगाज

हरी गणगौर को घूमर के जरिए किया रिझाने का प्रयास फतहनगर। परंपरा, आस्था और संस्कृति के रंगों को बिखेरने वाले तीन दिवसीय गणगौर महोत्सव का आगाज गुरुवार को गणगौर की सवारी के निकालने के साथ ही हो गया। गण्गौर महोत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत द्वारिकाधीश मंदिर प्रांगण से गणगौर की सवारी का जुलूस निकाला गया जिसमें महिलाएं चून्दड़ी परिधान में शामिल हुई। ढोल ढमाकों के साथ राजस्थानी गीतों पर थिरकती महिलाओं ने गणगौर जुलूस को यादगार बना दिया। यह जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। आयोजन कमेटी के अनुसार…
Read More
क्षत्रिय समाज ने रूपाला के खिलाफ नायब तहसीलदार व भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

क्षत्रिय समाज ने रूपाला के खिलाफ नायब तहसीलदार व भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

फतहनगर। केंद्रीय मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला के खिलाफ क्षत्रिय समाज ने कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर नायब तहसीलदार सनवाड़ एवं भाजपा देहात जिला अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। गुजरात में एक सभा के दौरान महिलाओं पर कथित अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले को लेकर सौंपे गए ज्ञापन में रुपाला को भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने एवं सांसद प्रत्याशी से हटाने की मांग की गयी है। साथ ही क्षत्रिय समाज के प्रदर्शन के दौरान करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना एवं राज शेखावत के साथ कथित बर्ताव करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और उन्हें…
Read More
रामनवमी पर अयोध्या पहुंचेगा श्रीनाथजी का महाप्रसाद

रामनवमी पर अयोध्या पहुंचेगा श्रीनाथजी का महाप्रसाद

रामलला के जन्मदिन पर 1 लाख मठड़ी का अयोध्या में होगा वितरण उदयपुर, 12 अप्रेल। चिरंतन भारतीय संस्कृति के ऐतिहासिक अभूतपूर्व उत्सव के रूप में श्रीराम जन्मभूमि पर भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण होने और रामलला के अयोध्या में आगमन और विराजमान होने के बाद पहली बार रामनवमी का उत्सव आगामी 17 अप्रैल को पूरे भारत भर में भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। इसके लिए देशभर में तैयारियां प्रारंभ कर दी है और विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के साथ—साथ श्रीराम भक्तों ने भी इस अवसर को यादगार बनाने के लिए प्रयास किए हैं। इसी श्रृंखला में एक अनूठे आयोजन…
Read More
मेवाड़ महोत्सव 2024 राजस्थानी संस्कृति से सराबोर हुए विदेशी मेहमान

मेवाड़ महोत्सव 2024 राजस्थानी संस्कृति से सराबोर हुए विदेशी मेहमान

- दूसरे दिन विदेशी युगल की राजस्थानी वेशभूषा प्रतियोगिता - सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने यादगार बनाई शाम उदयपुर, 12 अप्रैल। झीलों की नगरी उदयपुर में पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के साझे में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन गणगौर घाट पर सांस्कृतिक संध्या व विदेशी युगल की राजस्थानी वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विदेशी युगल की राजस्थानी वेशभूषा प्रतियोगिता में पर्यटकों ने भाग लिया और रंग बिरंगी आकर्षक वेशभूषा में उपस्थित होकर आयोजन में मौजूद दर्शकों को रोमांचित किया। वहीं सांस्कृतिक संध्या के दौरान झील किनारे लोक कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध किया और तालियां बटौरी।…
Read More
error: Content is protected !!