रंगमंच थियेटर ग्रुप की दूसरी कार्यशाला शनिवार को :मुकेश माधवानी

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। रंगमंच थियेटर ग्रुप  के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया की दूसरी नाट्य कार्यशाला शनिवार ( दिनांक 13 अप्रैल ) शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक 100 फीट रोड स्थित अशोका पेलेस में आयोजित  होगी |
यह  कार्यशाला रंगमंच थियेटर ग्रुप के मार्गदर्शक और  वरिष्ठ रंग निर्देशक विलास जानवे  लेंगे |
विलास जानवे संगीत नाटक अकादेमी, नई दिल्ली से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित  हैं | जानवे रंगमंच से जुड़ी नाट्य विधा के विभिन्न पक्षों की जानकारी देंगे और प्रयोग कराएंगे।
रंगमंच ग्रुप के संस्थापक  मुकेश  माधवानी  ने बताया कि इसमें प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा को अनुभवी गुनीजनों के सानिध्य में तराशने का अवसर मिलेगा | कार्यशाला के दौरान आगामी रंगमंचीय गतिविधियों पर भी चर्चा की जायेगी

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!