Year: 2024

राजपूत महासभा संस्थान का सामूहिक विवाह बसंत पंचमी पर, वधू पक्ष से शगुन के तौर पर लेंगे सिर्फ एक रूपया

राजपूत महासभा संस्थान का सामूहिक विवाह बसंत पंचमी पर, वधू पक्ष से शगुन के तौर पर लेंगे सिर्फ एक रूपया

उदयपुर, 15 दिसम्बर। राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को रावजी का हाटा स्थित समाज भवन में सम्पन्न हुई, जिसमें आगामी बसंत पंचमी 2 फरवरी 2025 को समाज का 26वां सामूहिक विवाह कराने का निर्णय लिया गया। सचिव हितेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि समाज भवन में सम्पन्न हुई बैठक समाज अध्यक्ष संत सिंह भाटी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से समाज का 26 वां सामूहिक विवाह बसंत पंचमी पर करने करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष संत सिंह भाटी ने कहा कि इस बार का सामूहिक विवाह काफी नवीनता लिए हुए होगा, जिसमें…
Read More
निशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

निशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

उदयपुर । श्री बिलोचिस्तान पंचायत, सनातन धर्म सेवा समिति, शहीद हेमू कालानी युवा मंच और श्री शक्तिनगर व्यापार संघ के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 15 दिसंबर, रविवार को शक्तिनगर स्थित सनातन धर्म मंदिर में निशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य समाज के जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाएं और रक्त उपलब्ध कराना था। रक्तदान: मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण शहीद हेमू कालानी युवा मंच के सदस्य राजेश खत्री ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य शहर में रक्त की कमी को दूर करना और जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराना था। शिविर प्रातः 10…
Read More
मधुश्री ऑडिटोरियम सुरों की मंडली, लफ़्ज़ों की महफ़िल और रंगमंच कलाकारों के स्नेह मिलन समारोह का साक्षी बना -माधवानी

मधुश्री ऑडिटोरियम सुरों की मंडली, लफ़्ज़ों की महफ़िल और रंगमंच कलाकारों के स्नेह मिलन समारोह का साक्षी बना -माधवानी

उदयपुर। अशोका पैलेस स्थित मधुश्री ऑडिटोरियम में संगीत, साहित्य और कला के तीनों समूहों के धुरंधरों का त्रिवेणी संगम उदयपुर के इतिहास के पन्नों में दर्ज़ हो गया. संस्थापक और संरक्षक मुकेश माधवानी ने बताया कि शहर में यह अपनी तरह का पहला आयोजन है, जिसका शुभारम्भ चन्द्रप्रकाश जैन के निर्देशन में तम्बोला खेल के मनोरंजन से हुआ. तदुपरान्त पुष्कर गौड़, चन्द्रप्रकाश गन्धर्व, निखिल महेश्वरी, महावीर प्रसाद जैन, राजेन्द्र चित्तौड़ा ने गीत गाए.   इसी क्रम में शहर के ख़्यात गायक भगतसिंह हाड़ा ने केसरिया बालम आवो नी पधारो म्हारे देस की बेहद मधुर प्रस्तुति दी. कार्यक्रम का विशेष आकर्षण 4…
Read More
श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरवनाथ का प्रथम विशाल छप्पन भोग 22 को

श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरवनाथ का प्रथम विशाल छप्पन भोग 22 को

उदयपुर। सुरेखा लोढ़ा चेरिटेबल ट्रस्ट एवं समस्त पार्श्व भैरव भक्त द्वारा आगामी 22 इिसम्बर को श्री कामधेनु पार्श्वनाथ जिनालय, राणाकुई, वल्लभनगर में श्री नाकोडा पार्श्व भैरूनाथ के दरबार में प्रथम बार विशाल छप्पन भोग धराया जायेगा। ट्रस्ट के हस्तीमल लोढ़ा ने बताया कि पार्श्व भेरव भक्तों के द्वारा श्री पार्श्वनाथ श्री भैरव के चरणों मे प्रथम बार अनेक तरह के व्यंजनों को तैयार कर आकर्षक साज सज्जा के साथ अर्पित किया जाएगा। इस अवसर पर वल्लभनगर जैन मंदिर से उदयपुर बस स्टेंड तक भव्य वरघोड़ा प्रातः10 बजे से निकाला जायेगा। तत्पश्चात 11.30 बजे भगवान को भोग धराया जायेगा। 12 बजे…
Read More
पोद्दार स्पोर्ट्स साइंस सिनर्जी वार्षिक खेल दिवस आयोजित

पोद्दार स्पोर्ट्स साइंस सिनर्जी वार्षिक खेल दिवस आयोजित

उदयपुर। हिरणमगरी से. 11 स्थित पोद्दार जम्बो किड्स स्कूल में आज पोद्दार स्पोर्ट्स सिनर्जी खेल दिवस आयोजित किया गया। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सबिहा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करना और उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़़ावा देना है। उन्होंने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि नेशनल कराटे रेफरी सेनसाई प्रफुल संावरिया थे।
Read More
शीतकालीन चार धाम यात्रा: शंकराचार्य भगवान के नेतृत्व में मेवाड़ धर्म प्रमुख करेंगे सहभागिता

शीतकालीन चार धाम यात्रा: शंकराचार्य भगवान के नेतृत्व में मेवाड़ धर्म प्रमुख करेंगे सहभागिता

उदयपुर, 13 दिसंबर : उत्तराखंड में शीतकालीन चार धाम यात्रा का आयोजन 16 से 23 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा। इस यात्रा का नेतृत्व श्री शंकराचार्य ज्योतिष्पीठाधीश्वर स्वामी 1008 श्री श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज करेंगे। उनके साथ मेवाड़ धर्म प्रमुख एवं चित्तौड़गढ़ धर्मांसद अधिकारी श्री श्री रोहित गोपाल सूत जी महाराज भी शामिल होंगे। मेवाड़ धर्म प्रमुख ने बताया कि यह यात्रा लोगों के बीच यह भ्रांति दूर करने के लिए आयोजित की जा रही है कि शीतकालीन समय में चार धाम यात्रा बंद रहती है। वास्तव में, इस दौरान चार धाम के देवता अपने शीतकालीन स्थानों पर पूजे जाते…
Read More
भूख से बड़ा मज़हब और रोटी से बड़ा ईश्वर कोई नहीं

भूख से बड़ा मज़हब और रोटी से बड़ा ईश्वर कोई नहीं

उदयपुर। भूखे को भोजन करवाना सबसे बड़ा मानव धर्म है। यह किसी विडंबना से कम नहीं कि एक तरफ़ हम घर में बैठकर तीनों वक्त स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकते हैं। लेकिन, हमारे घर के आसपास ही ना जाने कितने ही लोग हैं जोकि एक समय के भोजन की जुगत में हैं। रोज खाने-कमाने वाले लोगों के सामने भूख एक बड़ी चिंता का विषय है ।आज परमार्थ मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा जोगी तालाब स्थित कच्ची बस्ती में जरूरतमंद बच्चों को भोजन पैकेट वितरित किए गए । ट्रस्ट के मेम्बर कैलाश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि भूखे को खाना खिलाना और…
Read More
फाइनेंसकर्मी से 1.80 लाख की लूट, आरोपी गिरफ्तार

फाइनेंसकर्मी से 1.80 लाख की लूट, आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर, 14 दिसंबर : शहर के गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के एक कर्मचारी से 1.80 लाख रुपए लूटने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र के बारापाल तालाब के पास हुई, जहां बाइक सवार युवकों ने मारपीट कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार लालसिंह राठोड़ एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है और विभिन्न गांवों से पैसा कलेक्शन का काम करता है। शुक्रवार को जब वह आस-पास के गांवों से कलेक्शन कर वापस लौट रहा था। उसी दौरान बारापाल तालाब के पास दो बाइकों पर…
Read More
उदयपुर रंग उत्सव 24 का प्रथम रंग संवाद शुरू

उदयपुर रंग उत्सव 24 का प्रथम रंग संवाद शुरू

उदयपुर, 14 दिसंबर। उदयपुर रंग महोत्सव के प्रथम रंग संवाद की शुरूआत वरिष्ठ साहित्यकार इक़बाल खान द्वारा सरस्वती वंदना एवं मुख्य अतिथि दिनेश कोठारी एवं वरिष्ठ साहित्यकारो नाटककारों एवं टीम नाट्य संस्था के सदस्यों ने दीप प्रज्वलन कर की। तत्पश्चात रंग संवाद वरिष्ठ साहित्यकार, नाटककार, लेखक, पत्रकार, हरीश बी शर्मा, डॉ श्रीकृष्ण जुगनू, सुनील मित्तल, कुंदन माली की उपस्थिति में आरंभ हुआ। सभी वरिष्ठ जनो ने अपने वक्तव्य से श्रोताओं को रंगकर्म एवं रंगकर्मियों का आम समाज को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया। डॉ श्रीकृष्ण जुगनू ने कहा कि रंग कर्म एक अनुष्ठान है, एक ऐसी विद्या…
Read More
ग्रीन पीपल सोसाइटी उदयपुर की बैठक

ग्रीन पीपल सोसाइटी उदयपुर की बैठक

उदयपुर, 14 दिसंबर। ग्रीन पीपल सोसायटी की बैठक का आयोजन शुक्रवार को टाउन हॉल प्लानिंग इंस्टीट्यूट कार्यालय में हुबा। बैठक में सोसायटी अध्यक्ष राहुल भटनागर, श्याम दवे, यासीन पठान, सुहेल मजबूर, ललित जोशी, पीएस चुंडावत, वीएस राणा एवं डॉ. सतीश कुमार शर्मा उपस्थित हुए। इस अवसर पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, नई दिल्ली की अधिसूचना द्वारा राज्य स्तरीय पर्यावरण समाधान निर्धारण प्राधिकरण राजस्थान का गठन होने व उसमें समिति के अध्यक्ष भटनागर का मनोनयन होने पर बधाई दी। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी गांधीनगर, गुजरात द्वारा भेजे गए इंटरन छात्रों को स्थानीय पर्यावरणीय मुद्दों पर अध्ययन हेतु…
Read More
error: Content is protected !!