राजसमंद : किसानों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित कर उनकी आय वृद्धि का मार्ग प्रशस्त करें : महामहिम राज्यपाल
सरकारी की जनकल्याणकारी योजनाओं में कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे : महामहिम राज्यपाल महामहिम राज्यपाल ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक राजसमंद 15 दिसंबर। रविवार को महामहिम राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा कर अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ विधायक दीप्ति माहेश्वरी, जिला प्रमुख रतनी देवी जाट, समस्त जिला स्तरीय अधिकारी आदि मौजूद रहे। महामहिम राज्यपाल की बैठक में जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा ने सर्वप्रथम उनका शाब्दिक स्वागत कर जिले का सामान्य परिचय…
