Year: 2024

अच्छे कर्म करते चलो: निरागरत्न

अच्छे कर्म करते चलो: निरागरत्न

उदयपुर, 30 जुलाई। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्रीसंघ के तत्वावधान में मालदास स्ट्रीट स्थित आराधना भवन में चातुर्मास कर रहे पंन्यास प्रवर निरागरत्न जी म.सा. ने मंगलवार को धर्मसभा में कहा कि स्वभाव में रहे दोषों को निकालो और अपने हर एक अच्छे कार्य को बार-बार दोहराओ। अगर आप चाहते हो कि आपका धर्म आपका रहे, आपको आने वाले भव में मिले, अंत तक रहे तो उसके लिए दीर्घकाल, निरन्तर, ससत्कार अच्छे कार्य करते जाना होगा। जिस धर्मी को पापी सुखी लगता है तो समझो धर्म खतरे में है और जिस संयमी को संसार सुखी लगे तो उसका संयम खतरे…
Read More
संसार में पुण्य कोई भी जीव कर सकता है पर धर्म हर कोई नहीं कर सकता है: आचार्य विजयराज

संसार में पुण्य कोई भी जीव कर सकता है पर धर्म हर कोई नहीं कर सकता है: आचार्य विजयराज

उदयपुर, 30 जुलाई। केशवनगर स्थित अरिहंत वाटिका में आत्मोदय वर्षावास में मंगलवार को धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए हुक्मगच्छाधिपति आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. ने कहा कि जीते जी सन्मति व मरने के बाद सुगति मिले यही सभी की चाहत होनी चाहिए। सन्मति युक्त व्यक्ति सद्कार्यों में प्रवृत्ति करता है। संसार में पुण्य कोई भी जीव कर सकता है पर धर्म हर कोई नहीं कर सकता है। मन, वचन व काया की शुभता का नाम पुण्य है। जबकि मन, वचन व काया की शुद्धता का नाम धर्म है। पुण्य बांधने के लिए सामायिक, प्रतिक्रमण आदि जरूरी नहीं है क्योंकि पुण्य…
Read More
हरियाली अमावस्या मेला

हरियाली अमावस्या मेला

कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त उदयपुर, 30 जुलाई। उदयपुर शहर के फतहसागर की पाल एवं सहेलियों की बाड़ी क्षेत्र में आगामी 04 व 05 अगस्त को आयोजित होने वाले हरियाली अमावस्या के दो दिवसीय मेले के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था के मद्देनजर कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट अरविंद पोसवाल के आदेशानुसार इन दो दिवसों में फतहसागर की पाल पर बड़गांव तहसीलदार पर्वत सिंह तथा सहेलियों की बाड़ी क्षेत्र में यूडीए तहसीलदार अभिनव शर्मा को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। वीमेन्स टेलर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ उदयपुर, 30 जुलाई। आईसीआईसीआई आरसेटी संस्थान…
Read More
शहर के यूडीए पेराफेरी के रहवासियों को कचरे के ढेर से मिलेगी निजात

शहर के यूडीए पेराफेरी के रहवासियों को कचरे के ढेर से मिलेगी निजात

सुनियोजित घर-घर कचरा संग्रहण की शीघ्र होगी शुरुआत जिला कलेक्टर ने ली निगम यूडीए अधिकारियों की बैठक, शहर में साफ-सफाई व्यवस्था, आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर को चमकाने आदि विषयों पर हुई चर्चा उदयपुर, 30 जुलाई। शहर के यूडीए पेराफेरी में निवासरत आमजन को विभिन्न क्षेत्रों में कचरे के ढेर से शीघ्र निजात मिलने वाली है। जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल की पहल पर यूडीए एवं नगर निगम के संयुक्त प्रयासां से यूडीए पेराफेरी के ज़ोन 1 (तितरडी एवं गोकुल विलेज) क्षेत्र में तथा ज़ोन 2 (प्रतापनगर एवं बेडवास क्षेत्र) में घर-घर कचरा संग्रहण की व्यवस्था शीघ्र शुरू होने जा रही…
Read More
बच्चों को चाइल्ड हेल्प लाइन की दी जानकारी

बच्चों को चाइल्ड हेल्प लाइन की दी जानकारी

उदयपुर, 30 जुलाई/ बाल संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध चाइल्ड हेल्प लाइन की ओर से मंगलवार को खुला मंच कार्यक्रम सविना स्थित श्रीराम आदर्श माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन की जानकारी दी गई और 1098 टॉल फ्री नम्बर की उपयोगिता बताई। वहीं बाल श्रम व बाल विवाह की रोकथाम एवं भिक्षावृत्ति उन्मूलन, पालनहार योजना आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। विद्यालय की प्राचार्य ममता मैडम ने बाल जागरूकता के लिए ऐसे कार्यक्रमों को उपयोगी बताया।  कार्यक्रम में लगभग 135 बच्चों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर चाइल्ड हेल्पलाइन के पोस्टर का विमोचन…
Read More
दो डिप्टी लीगल एवं पांच असिस्टेंट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल का अस्थाई आधार पर होगा चयन

दो डिप्टी लीगल एवं पांच असिस्टेंट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल का अस्थाई आधार पर होगा चयन

निर्धारित प्रारूप में करना होगा आवेदन उदयपुर, 30 जुलाई/उदयपुर माननीय सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष श्री ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय उदयपुर पर स्थापित लीगल एड डिफेंस कार्यालय के लिए दो डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल एवं पांच असिस्टेंट लीगल एड डिफेंन्स काउंसिल पूर्णतया अस्थाई आधार पर लिये जाएंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा ने बताया कि यह मनोनयन पूर्णतया अस्थायी आधार संविदात्मक पर किया जाएगा। डिप्टी लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल को प्रत्येक को चालीस हजार से साठ हजार रूपये प्रतिमाह एवं 5 असिस्टेंट लीगल एड…
Read More
दीव में राष्ट्रीय कला शिविर का समापन आज’

दीव में राष्ट्रीय कला शिविर का समापन आज’

’उदयपुर की डॉ. प्रेषिका सहित अन्य कलाकार उकेर रहे संस्कृति के रंग’ उदयपुर, 30 जुलाई। पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) तथा दीव टूरिज्म व बाल भवन बोर्ड द्वारा दीव में आयोजित राष्ट्रीय कला शिविर का समापन बुधवार को किया जाएगा। इस दौरान शिविर का भव्य समापन समारोह व संभागियों द्वारा तैयार की गई पेंटिंग्स की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में उदयपुर से प्रतिभावान चित्रकार डॉ. प्रेषिका द्विवेदी, प्रो.राजेश यादव और सोनम फुलवारिया भाग लेकर लोक संस्कृति को रंगों से सजा रहे हैं। डॉ प्रेषिका इस शिविर में अमूर्त चित्रण से दीव के प्राकृतिक…
Read More
टाइगर फेस्टिवल 2024 का हुआ समापन

टाइगर फेस्टिवल 2024 का हुआ समापन

कलक्टर ने प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत उदयपुर, 30 जुलाई। वन विभाग, डब्ल्यू डब्ल्यू एफ इंडिया व ग्रीन पीपल सोसाइटी उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित टाइगर फेस्टिवल का समापन मंगलवार को चेतक सर्कल स्थित वन भवन परिसर में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल रहे, जबकि अध्यक्षता मुख्य वन संरक्षक सुनील छिद्री ने की। विशिष्ट अतिथि उप वन संरक्षक अजय चित्तौड़ा, मुकेश सैनी, उप वन संरक्षक उदयपुर व डीसीएफ डब्ल्यूपीओ अशोक कुमार महरिया भी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि कलक्टर पोसवाल ने बाघ संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम को उपयोगी बताया और…
Read More
डी पी एस , उदयपुर के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय टाईगर फेस्टिवल में जाने वन्य जीवन के रहस्य

डी पी एस , उदयपुर के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय टाईगर फेस्टिवल में जाने वन्य जीवन के रहस्य

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के विद्यार्थियों ने वन विभाग द्वारा आयोजित अन्तराष्ट्रीय टाइगर फेस्टिवल में ‘ऑन द स्पॉट‘ पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता का विषय ‘सेव टाइगर फॉर फ्यूचर‘ था। विद्यार्थियों ने अपनी कला व रचनात्मकता से बहुत ही सुंदर पेंटिंग बनाई। सज्जनगढ़ के बॉयोलॉजिकल पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ टाइगर ट्रेल का आनंद उठाते हुए टाइगर के जीवन, रहन-सहन, स्वभाव, व्यवहार तथा प्रकृति में उसके योगदान के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की । इस प्रतियोगिता में कक्षा नवीं की छात्रा सान्वी अग्रवाल को प्रथम पुरस्कार…
Read More
उदयपुर मार्शल आर्ट्स द्वितीय रनर अप

उदयपुर मार्शल आर्ट्स द्वितीय रनर अप

उदयपुर। सेक्टर 14 में सिथत स्टेप बाय स्टेप स्कूल में आयोजित ओपन नेशनल कराटे प्रतियोगिता महाराणा प्रताप कप के तीसरे संस्करण में उदयपुर मार्शल आर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 14 स्वर्ण, 6 रजत व 4 कांस्य पदक जीते एवम् द्वितीय रनर अप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। परशुराम चौराहा स्थित उदयपुर मार्शल आर्ट्स के मुख्य प्रशिक्षक सेंसेई पंकज चौधरी ने बताया कि अलग अलग आयु वर्ग में युवान पालीवाल, आराध्य चौधरी, भव्यांशु सिंह, हेयांश खंडेलवाल, भव्यराज सिंह, ध्रुवराज सिंह, पार्थ प्रताप सिंह, दिशान खंडेलवाल, निश्चय चौहान, विहाना मेनारिया, भूमि खेत्रा, जानवी मेनारिया, हिमांगी शाह व…
Read More
error: Content is protected !!