Year: 2024

जिला कलक्टर नमित मेहता ने 5 करोड़ 79 लाख रुपए की लागत से बन रहें सावित्री बाई फुले वाचनालय/डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी का किया अवलोकन

जिला कलक्टर नमित मेहता ने 5 करोड़ 79 लाख रुपए की लागत से बन रहें सावित्री बाई फुले वाचनालय/डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी का किया अवलोकन

विद्यार्थियों को जल्द मिलेगी आधुनिक लाइब्रेरी की सौगात, सिविल सर्विसेज और कॉम्पिटिशन एक्जाम की कोचिंग के लिए बन रहा स्मार्ट क्लास रूम भीलवाड़ा, 30 जुलाई। सिविल सर्विसेज व अन्य कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है। जिला प्रशासन द्वारा इनके लिए सावित्री बाई फुले वाचनालय/ डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी बनवाई जा रही है। जिसका कार्य आगामी कुछ महीनों में पूर्ण करवा लिया जाएगा। जिला कलक्टर मंगलवार सुबह लाइब्रेरी के निर्माण कार्य का अवलोकन करने प्रताप नगर स्कूल परिसर में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति पर संतोष जाहिर किया। उन्होंने डिजिटल लाइब्रेरी, बाउंड्री वॉल, लिफ्ट,…
Read More
कार की चपेट में आकर बाइक सवार घायल

कार की चपेट में आकर बाइक सवार घायल

उदयपुर, 30 जुलाई (ब्यूरो): शहर के सवीना थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। पुलिस के अनुसार विजेंद्र सिंह पुत्र किशन सिंह चुंडावत निवासी वाजनी रोड थाना कुराबड 29 जुलाई को संत टेरेसा स्कूल सवीना के पास से गुजर रहा था कि तभी सामने से तेज रफ्तार में आई एक कार ने उसे टक्कर मार दी। इस टक्कर में मोटरसाइकिल सवार विजेंद्र घायल हो गया। अज्ञात कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रात को खड़ी की बाइक सु​बह गायब…
Read More
ठेकेदार ने सफाईकर्मियों का नहीं किया भुगतान, जातिगत गालियां देकर किया अपमान

ठेकेदार ने सफाईकर्मियों का नहीं किया भुगतान, जातिगत गालियां देकर किया अपमान

उदयपुर, 30 जुलाई (ब्यूरो): जिले के मावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने ठेकेदार के खिलाफ लम्बे समय से भुगतान न करने और पैसे मांगने पर जातिगत गालियां देकर अप​मानित करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार मावली के नगरपालिका घोषित होने के बाद ठेकेदार दिनेश पालीवाल निवासी फतहनगर ने नवम्बर 2023 से सफाईकर्मी के रूप में 38 लोगों को काम पर रखा था। जिनमें पुरूषों का वेतन 300 और महिला सफाईकर्मियों का वेतन 200 रूपए प्रतिदिन के हिसाब से तय हुआ। लेकिन पालीवाल ने इस साल जनवरी से किसी को भी वेतन नहीं दिया।…
Read More
रिश्वत आरोपी अधिकारी सलाखों के पीछे

रिश्वत आरोपी अधिकारी सलाखों के पीछे

40 हजार की रिश्वत लेते एसीबी ने किया था गिरफ्तार उदयपुर, 30 जुलाई (ब्यूरो): भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की उदयपुर टीम द्वारा 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े एसीबी के दोनों अधिकारियों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गौरतलब है कि एसीबी की उदयपुर इन्टे. इकाई को शिकायत मिली थी कि जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता गणपत शर्मा एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी गजेन्द्र सिंह राजपूत द्वारा परिवादी की फर्म को मिले टेण्डर के संबंध में कार्यादेश जारी करने की एवज में 90 हजार रूपये की रिश्वत मांगी जा रही है। मामले में कार्रवाई करते हुए…
Read More
पहल योजना शिविर के माध्यम से अन्तिम छोर तक पहुंच रहीं हैं  योजनाएं

पहल योजना शिविर के माध्यम से अन्तिम छोर तक पहुंच रहीं हैं  योजनाएं

सलूंबर 30 जुलाई। भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंच एवं क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में संचालित पहल योजना शिविर जिले में लगातार जारी है। आमजन उत्साह पूर्वक शिविरों में भाग लेकर लाभान्वित हो रहे हैं। प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना-पीएम जीवन सुरक्षा बीमा योजना में जिले में कुल 21810 लाभार्थियो ने पहल योजना कैंप में बीमा करवाया। योजना– पीएमएसबीवाई एक साल की दुर्घटना बीमा योजना है जो दुर्घटना के कारण मृत्यु या दिव्यांगता के लिए कवरेज प्रदान करती है और यह साल-दर-साल नवीकरणीय है। पात्रता: 18-70…
Read More
फतहनगर के अमित बंसल को ब्रांड एंबेसडर सम्मान

फतहनगर के अमित बंसल को ब्रांड एंबेसडर सम्मान

फतहनगर। राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहनगर में नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ द भारत के मार्गदर्शन में फॉस्टर संस्थान एवं श्री कल्याणेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच के साझे में राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर सम्मान अमित बंसल को चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहनगर डाॅ.विजय जैन के हाथों प्रदान किया गया। कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर डॉ ललित नारायण आमेटा के अनुसार फतहनगर निवासी अमित बंसल द्वारा डिजिटल माध्यम से साहित्य लेखन में श्रेष्ठ योगदान के लिए उक्त सम्मान प्रदान किया। इनके द्वारा राष्ट्रीय पुस्तक 21वीं सदी में मेरा भारत में फतहनगर को आने वाले 75 साल का विकसित मॉडल प्रस्तुत…
Read More
विद्या निकेतन में खेल दिवस का किया आयोजन,बच्चों ने विभिन्न स्पद्र्धाओं में दिखाया दमखम

विद्या निकेतन में खेल दिवस का किया आयोजन,बच्चों ने विभिन्न स्पद्र्धाओं में दिखाया दमखम

फतहनगर। मंगलवार को यहां के विद्या निकेतन विद्यालय परिसर में खेल दिवस का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय विकास समिति सचिव मांगीलाल सांखला थे जबकि अध्यक्षता स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य भंवरलाल ने की। ध्वजारोहण के साथ खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य भंवरलाल ने भैया-बहनों को खेलों का महत्व बताते हुए नवीन शिक्षा नीति में खेलकूद की अनेक योजनाओं को विस्तार से बताया। इस अवसर पर किशोर वर्ग, बाल वर्ग, शिशु वर्ग की वर्ग अनुसार वॉलीबॉल, कबड्डी, खो- खो एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इनमें विद्यालय के सभी भैया- बहनों ने…
Read More
शारीरिक शिक्षको की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी सम्पन्न,मावली व खेमली ब्लॉक की नई वाकपीठ कार्यकरिणियो के चुनाव निर्विरोध संपन्न

शारीरिक शिक्षको की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी सम्पन्न,मावली व खेमली ब्लॉक की नई वाकपीठ कार्यकरिणियो के चुनाव निर्विरोध संपन्न

शारीरिक शिक्षकों का मूल दायित्व,खेल स्वास्थ्य शिक्षा एवं अनुशासन,लेकिन कई शारीरिक शिक्षक बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी जो विद्यालय संचालन एवं अध्यापन कार्य करवा दे रहे बोर्ड परीक्षा के शत प्रतिशत परिणामः महेंद्र कुमार जैन (संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा उदयपुर संभाग) फतहनगर। शारीरिक शिक्षकों का मूल दायित्व,खेल स्वास्थ्य शिक्षा एवं अनुशासन है लेकिन उदयपुर संभाग में कई शारीरिक शिक्षक बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी है जो विद्यालय की परिस्थितियों के अनुसार पद रिक्त होने पर विद्यालय संचालन एवं विभिन्न विषयों का अध्यापन कार्य करवा कर बोर्ड परीक्षाओ का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम दे रहे हैं। जो विभाग के लिए बहुत अच्छी बात…
Read More
पौधारोपण कर आमजन को किया जागरूक

पौधारोपण कर आमजन को किया जागरूक

गंगु कुंड से उभयेश्वर महादेव तक की 19वीं विशालकावड यात्रा आगामी 09 अगस्त को प्रत्येक कावड़िये एवं भक्तों को दिया जायेगा एक पौधा उदयपुर 30 जुलाई / शिव महोत्सव समिति की ओर से श्रावण मास की नाग पंचमी पर आगामी 09 अगस्त गंगा के चौथे पाये गंगु कुंड से उभयेश्वर महादेव तक की 21 किलोमीटर तक की निकाली जाने वाली विशाल कावड़ यात्रा में आमजन की भागीदारी हो और अपने सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए मंगलवार को सेक्टर 11 स्थित मोक्ष धाम परिसर में आदर्श संगठन युवा औदिच्य की ओर से पौधारोपण किया गया। संस्थापक अध्यक्ष यज्ञ नारायण ने बताया…
Read More
रोटरी क्लब उद्यम द्वारा मदर मिल्क बैंक में बेबी किट का वितरण

रोटरी क्लब उद्यम द्वारा मदर मिल्क बैंक में बेबी किट का वितरण

उदयपुर, 30 जुलाई। रोटरी क्लब उद्यम द्वारा मंगलवार को महाराणा भूपाल चिकित्सालय के दिव्य मदर मिल्क बैंक में बेबी किट प्रदान किए। क्लब अध्यक्ष मेखला भौमिक व सचिव मनीषा जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि क्लब ने अपने सेवा प्रकल्पों की कड़ी में प्रोजेक्ट मां के दूध की पहली बूंद फेज-1 को लॉन्च किया है, जिसमें सभी माताओं को प्रेरित किया जा रहा है। मंगलवार को महाराणा भूपाल चिकित्सालय के दिव्य मदर मिल्क बैंक में माताओं को बेबी किट का वितरण किया जिसमें बेबी पाउडर, शैम्पू, ऑयल, टॉवेल सहित कई सामग्री थी। किट वितरण में क्लब के देवेन्द्र चौधरी,…
Read More
error: Content is protected !!