Year: 2024

दुष्कर्म आरोपी को आजीवन कारावास

दुष्कर्म आरोपी को आजीवन कारावास

उदयपुर, 22 अगस्त। शहर के सवीना थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए घटनाक्रम में कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। विशिष्ट लोक अभियोजक बंसीलाल गवारिया ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सुरेश सेवक उर्फ सूर्या पुत्र मनोहर लाल सेवक निवासी खरवड़ों का मोहल्ला सलूंबर ने 2019 में पीड़िता के पति की अनुपस्थिति में उसके घर में घुसकर चाय में कोई नशीला पदार्थ घोलकर पिलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने चिल्लाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके मुंह पर रूमाल बांध दिया। मामले की सुनवाई करते हुए पीठासीन अधिकारी ज्योति…
Read More
युवक से मारपीट मामले तीन कांस्टेबल लाइन हाजिर

युवक से मारपीट मामले तीन कांस्टेबल लाइन हाजिर

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद पुलिस ने लिया एक्शन उदयपुर, 22 अगस्त। जिले के झाड़ोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति से मारपीट के आरोप में विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए थाने तीन कांस्टेबलों को निलम्बित कर दिया। दरअसल नेटबंदी हटने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था जिसमें कुछ पुलिस वाले एक व्यक्ति को जबदस्ती अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहे थे। साथ ही वीडियो में बीच—बचाव कर रही एक महिला के साथ भी पुलिस के लोग धक्का—मुक्की करते दिखाई दिए। घटना के विषय में जानकारी देते…
Read More
जिला कलक्टर नमित मेहता ने सुवाणा में विभिन्न कार्यों का किया निरीक्षण,  सवाईपुर में चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया,  जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति देखी, पेयजल व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश दिए

जिला कलक्टर नमित मेहता ने सुवाणा में विभिन्न कार्यों का किया निरीक्षण, सवाईपुर में चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया, जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति देखी, पेयजल व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश दिए

भीलवाड़ा, 22 अगस्त। जिला कलक्टर श्री नमित मेहता ने सुवाणा पंचायत समिति में राजकीय मॉडल विद्यालय सुवाणा, आयुष्मान आरोग्य मंदिर पीएचसी सवाईपुर, खेल मैदान सवाईपुर का निरीक्षण किया तथा जल जीवन मिशन के अन्तर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजन दुष्यंत, उपखण्ड अधिकारी श्री ए.एन. सोमनाथ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पीएचसी में एएनएम की लगाई ड्यूटी जिला कलक्टर ने आदर्श राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सवाईपुर के निरीक्षण के दौरान चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने पीएचसी की मररम्मत के संबंध में दिशा निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ सीपी गोस्वामी ने बताया कि…
Read More

लाईट्स सॉफटवेयर के संबंध में विडियो कॉन्फ्रेन्स आज

डूंगरपुर, 22 अगस्त। शासन सचिव की न्याय विभाग की अध्यक्षता में लाईट्स सॉफटवेयर के संबंध में विडियो कॉन्फ्रेन्स 23 अगस्त को दोपहर 4 बजे आयोजित की जानी है। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने समस्त जिला स्तरीय, ब्लॉक स्तरीय नोडल अधिकारीगण वीडियो कॉन्फ्रेन्सींग कक्ष के माध्यम से नियत तिथि व समय पर वीडियो कॉन्फ्रेन्स में भाग लेना सुनिश्चित करें।
Read More
माणिक्यलाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर 23 अगस्त को

माणिक्यलाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर 23 अगस्त को

भीलवाड़ा, 22 अगस्त। जिले के औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने, औद्योगिक निवेशकों को बढ़ावा देने तथा उद्यमियों, नव उद्यमियों को उद्योग स्थापना के लिए मार्ग दर्शन प्रदान करने हेतु तथा मौके पर योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान करने, आवेदन पत्र तैयार कराये जाने के लिए माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय में 23 अगस्त को प्रातः 11 बजे से औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर आयोजित होगा। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक के.के मीना ने बताया कि शिविर में डॉ. भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना 2022, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना 2019, 2022, भारतीय साझेदारी…
Read More
जिला कलक्टर ने कपासन उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया, कपासन में औद्योगिक संस्थानों का अवलोकन किया  स्वरोजगार की तरफ बढ़कर आत्मनिर्भर बने – जिला कलक्टर

जिला कलक्टर ने कपासन उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया, कपासन में औद्योगिक संस्थानों का अवलोकन किया स्वरोजगार की तरफ बढ़कर आत्मनिर्भर बने – जिला कलक्टर

चित्तौड़गढ़, 22 अगस्त। जिला कलक्टर आलोक रंजन गुरुवार को कपासन उपखंड के प्रवास पर रहे। उन्होंने उपखण्ड कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोर्ट में लंबित विभिन्न प्रकारणों, पत्रावलियों का अवलोकन कर फाइलों का शीघ्र निस्तारण करने, ई-फाइल पर कार्य करने, कार्यालय में साफ सफाई व सामान्य व्यवस्था सुचारू रखने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलक्टर ने किया पौधारोपण इससे पूर्व जिला कलक्टर ने गेपिल इंडस्ट्रीज में पौधारोपण किया और जूबिलेंट एग्री एंड कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड का निरीक्षण कर क्षेत्र में किए जा रहे हैं कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने परिसर में पेड़ लगाने…
Read More
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अधिकारी हर संभव प्रयास करें- जिला कलक्टर श्री नमित मेहता

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अधिकारी हर संभव प्रयास करें- जिला कलक्टर श्री नमित मेहता

भीलवाड़ा, 22 अगस्त। जिला कलक्टर श्री नमित मेहता ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अधिकारी अधिक संवेदनशील होकर हर संभव प्रयास करें। यह बात जिला कलेक्टर श्री नमित मेहता ने गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला निष्पादन समिति तथा जिला स्तरीय राष्ट्रीय पोषाहार कार्यक्रम की मासिक बैठक में कहीं। जिला कलक्टर ने कहा कि बच्चों में स्वास्थ्य, स्वच्छता के प्रति तथा जीवन कौशल से अच्छी आदतें विकसित हो,  इसके लिए प्रत्येक शनिवार को नो बैग डे कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाए। बैठक के दौरान जिला रैंकिंग, आउट ऑफ स्कूल चिल्ड्रन विद्यार्थियों को…
Read More
जिला कलेक्टर ने ली रात्रि चौपाल

जिला कलेक्टर ने ली रात्रि चौपाल

प्रतापगढ़,22 अगस्त। रात्रि चौपाल के आयोजन का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। जिला कलक्टर डॉ. अंजली राजोरिया ने सुहागपुरा के सेमलिया में रात्रि चौपाल आयोजित की। जिसमें राउमावि सेमलिया में एडीएम विनय पाठक सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित थे। रात्रि चौपाल में, जिला कलक्टर ने आमजन से उनकी समस्याएं सुनीं और उनकी समस्याओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जनसमस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। आमजन ने बिजली, सड़क और अन्य बुनियादी समस्याओं के बारे में जिला कलेक्टर को बताया। जिला कलक्टर ने इन समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और नियमानुसार…
Read More
पीपलखूंट में छात्रावास की बालिकाओं का आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन

पीपलखूंट में छात्रावास की बालिकाओं का आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन

प्रतापगढ़,22 अगस्त। बालिकाओं के आत्म-विश्वास बढ़ाने एवं उन्हें सम्बल प्रदान करने के उद्देश्य से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनान्र्तगत जिले के सभी उपखण्डों पर छात्रावास में अध्यनरत बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाना हैं। इस क्रम में पीपलखूंट स्थित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित सावित्री बाई फुले छात्रावास पीपलखूंट की बालिकाओं को 5 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम अटल सेवा केन्द्र में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभांरभ  जिला कलक्टर डॉ. अंजली राजोरिया द्वारा किया एवं बालिकाओं को आत्रमरक्षा की आवश्यकता एवं इसकी महत्वता के बारे बताया । साथ ही परामर्शदाता एवं ट्रेनर को बालिकाओं को गुड टच बेड टच, गुड…
Read More
रोजगार सहायता शिविर 30 को

रोजगार सहायता शिविर 30 को

प्रतापगढ़, 22 अगस्त। जिला रोजगार कार्यालय प्रतापगढ़ (अन्य सहभागी जिला उद्योग केन्द्र, आईटीआई एवं आर.एस.एल.डी.सी. प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रोजगार सहायता शिविर का आयोजन पीजी कॉलेज में स्थित ऑडिटोरियम प्रतापगढ़ में 30 अगस्त, शुक्रवार को प्रातः 11 से 3 बजे तक किया जायेगा, जिसमें निजी क्षेत्र से 10 संस्था के नियोजक आकर बेरोजगार आशार्थी को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे। जिला रोजगार अधिकारी भेरुलाल मीणा ने बताया कि शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10 वीं उर्तीण एवं आयु न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष के आशार्थी शिविर में भाग ले सकते हैं।
Read More
error: Content is protected !!