Year: 2024

लोहे के सरियों के परिवहन करते समय करे मानकों का पालन

प्रतापगढ़,28 अगस्त। जिला कलक्टर के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन आमजन हितार्थ कार्य करने हेतु प्रतिबद्ध हैं। जिला परिषद, सीईओ परसाराम ने बताया की लोहे के सरिए और पाइप को ले जाते समय, सरियों के नियमानुसार वाहन की लंबाई और चौड़ाई संबंधित मानकों से बाहर पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी संबंधित व्यक्ति और संगठन संबंधित नियमों का पालन करें। ऐसे प्रतिष्ठानों को पाबंद करने के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए है। किसी भी प्रकार की अनियमितता या नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित व्यक्तियों…
Read More
शून्य प्रतिशत लाभ के लिए किसान 31 अगस्त से पहले जमा कराए बकाया रबी ऋण राशि

शून्य प्रतिशत लाभ के लिए किसान 31 अगस्त से पहले जमा कराए बकाया रबी ऋण राशि

डूंगरपुर, 28 अगस्त। राज्य सरकार द्वारा किसानों को सहकारी बैंकों के माध्यम से रबी 2023-24 के लिए वितरित अल्पकालीन फसली ऋण की अदायगी की पूर्व में निर्धारित तिथि 30 जून 2024 को दो माह बढ़ाकर 31 अगस्त 2024 अथवा ऋण लेने की तिथि 12 माह जो भी पहले बढ़ाई गई हैं। प्रबंधक निदेशक नाना लाल चावला ने बताया कि जिले में कतिपय लेम्प्स व्यवस्थापकों द्वारा कार्य बहिष्कार करने से वसूली से शेष रहे किसान ऋण की राशि संबंधित लेम्पस में जमा नहीं होने की स्थिति में अंतिम तिथि 31 अगस्त तक दी डूंगरपुर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की संबंधित शाखा में…
Read More
प्रधानमंत्री सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना जागरूकता शिविर 30 अगस्त को

प्रधानमंत्री सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना जागरूकता शिविर 30 अगस्त को

-योजना के अंतर्गत 3 केवी के सोलर प्लांट पर अधिकतम 78 हजार रूपये सब्सिडी भीलवाड़ा, 28 अगस्त। अजमेर विद्युत वितरण निगम के भीलवाड़ा वृत्त कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना जागरूकता शिविर का आयोजन 30 अगस्त 2024, शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से 5 बजे तक किया जायेगा। सहा-अधीक्षण अभियंता (पवस) एम.एस. कसाना ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा बिजली उत्पादन को बढाने के लिए गैर पारम्परिक ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना जारी की गयी है। योजना के अंतर्गत इच्छुक घरेलू उपभोक्ताओं की छतों पर सौर ऊर्जा…
Read More
राष्ट्रीय खेल दिवस 2024 में खेल सप्ताह 

राष्ट्रीय खेल दिवस 2024 में खेल सप्ताह 

-तीसरे दिन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता हुई चित्तौड़गढ़ 28 अगस्त। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर के निर्देशानुसार जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र के तत्वाधान में राष्ट्रीय खेल दिवस 2024 के उपलक्ष में खेल सप्ताह के तीसरे दिन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें कुल 9 टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अम्बेडकर सुपर 11 चित्तौड़गढ़ टीम एवं द्वितिय स्थान शहीद भगत सिंह कीर खेड़ा टीम ने प्राप्त किया। मुख्य अतिथि के रूप में टेनिस बॉल क्रिकेट़ के राष्ट्रीय पदक विजेता मदन गोपाल सरगरा एवं क्रीड़ा भारती के प्रान्त कारीणी सदस्य उपस्थित रहें। सभी 95 खिलाड़ियों का पंजीयन…
Read More
एमएमवीएम के छात्रों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर

एमएमवीएम के छात्रों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर

उदयपुर, 28 अगस्त।  साइबर क्राइम जागरुकता अभियान के तहत बुधवार को महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के गुर सिखाए गए। कार्यक्रम में पधारीं सब इंस्पेक्टर राजू देवी तथा कांस्टेबल कुलदीप सिंह राठौड़ ने बच्चों को बताया कि कैसे वे जरा सी सावधानी अपना कर साइबर क्राइम से बच सकते हैं। साथ ही बच्चों को साइबर विभाग के हैल्पलाइन नंबर की जानकारी देते हुए बताया कि साइबर ठगी शिकार होने पर तुरंत इस हैल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें, ताकि समय रहते उस कार्रवाई की जा सके। ट्रांसफार्मर चोर गिरफ्तार उदयपुर, 28 अगस्त।  जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में…
Read More
जमीन के लिए छोटे भाई ने रंगे बड़े भाई के खून से हाथ

जमीन के लिए छोटे भाई ने रंगे बड़े भाई के खून से हाथ

भाई के हत्यारे भाई को ​कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा उदयपुर, 28 अगस्त.  जमीन विवाद के चलते अपने ही भाई की हत्या करने वाले कलयुगी भाई व उसके बेटों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामले की जानकारी देते हुए अपर लोक अभियोजक संदीप दहिया ने बताया कि महुला थाना मांडवा के रहने वाले नरसा राम व उसके छोटे भाई नानाराम में लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। जिसे लेकर दोनों में भाई दोनों भाइयों अक्सर कहासुनी होती रहती थी। आए दिन के झगड़े से तंग आ चुके नानाराम ने अपने बड़े भाई को…
Read More
डेढ लाख के रिश्वत आरोपी डॉक्टर काजी की जमानत अर्जी निरस्त

डेढ लाख के रिश्वत आरोपी डॉक्टर काजी की जमानत अर्जी निरस्त

उदयपुर. : कोर्ट ने डेढ लाख के रिश्वत आरोपी डॉक्टर की जमानत अर्जी निरस्त कर दी। मामले की जानकारी देते हुए विशिष्ट लोक अभियोजक राजेश पारिक ने बताया कि उदयपुर जोन के तत्कालीन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के संयुक्त निदेशक डॉ. जुल्फीकार अहमद काजी ने परिवादी मनोहर मैटरनिटी न​र्सिंंग होम के डॉ. जयप्रकाश अग्रवाल से डेढ लाख रुपय की रिश्वत मांगी थी। परिवादी की शिकायत पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की राजसमंद टीम ने आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। जेल में बंद आरोपी डॉक्टर ने बुधवार को कोर्ट में अपनी जमानत अर्जी प्रस्तुत की। पीठासीन अधिकारी मनीष…
Read More
सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय में फिट इंडिया कार्यक्रम की हुई शुरुआत

सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय में फिट इंडिया कार्यक्रम की हुई शुरुआत

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय में भारत सरकार के खेल विभाग एवं युवा कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय खेल दिवस की शुरुआत की गई है | महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. धृति सोलंकी ने बताया कि राष्ट्रीय खेल सप्ताह 26 अगस्त से 31 अगस्त तक चल रहा है जिसका उद्देश्य सभी को शारीरिक फिटनेस, नियमित व्यायाम एंव स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है । इसमें स्टूडेंट्स के अलावा शैक्षणिक और शैक्षयानोतर कर्मचारी भाग ले रहे है| महाविद्यालय की खेलकूद प्रभारी डॉ. हेमू राठौर द्वारा खेल आयोजन की जानकारी दी। अधिष्ठाता…
Read More
जिला कलक्टर ने यूआईटी, नगर परिषद और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ ली बैठक

जिला कलक्टर ने यूआईटी, नगर परिषद और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ ली बैठक

- 30 सितंबर तक शहर की सड़कें दुरुस्त करने के दिए निर्देश भीलवाड़ा, 28 अगस्त। बरसात से ख़राब हुई सड़कों को ठीक करने का कार्य शहर में 30 सितंबर से पूर्व कर लिया जाएगा। जिला कलक्टर नमित मेहता ने बुधवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग, नगर परिषद और यूआईटी के अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की ऐसी सड़कें जो बरसात से खराब हो गई हैं एवं उनसे आमजन को काफी असुविधा का सामना करना पड रहा हैं एवं आवागमन बाधित हो रहा हैं, उनका 02 दिवस में चिन्हीकरण का कार्य पूर्ण किया…
Read More
राज्य स्तरीय विवाह योग्य सिन्धी युवक युवती परिचय सम्मेलन तैयारी बैठक

राज्य स्तरीय विवाह योग्य सिन्धी युवक युवती परिचय सम्मेलन तैयारी बैठक

उदयपुर । भारतीय सिन्धु सभा उदयपुर द्वारा विवाह योग्य सिन्धी युवक युवती परिचय सम्मेलन की तैयारी बैठक प्रतापनगर स्थित सन्त वासुराम दरबार उदयपुर मे आयोजित की गई।         सिन्धु सभा संभाग प्रभारी प्रकाश फूलानी एवं महानगर अध्यक्ष गुरुमुख कस्तुरी ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य वक्ता भारतीय सिन्धु सभा न्यास, राजस्थान के अध्यक्ष श्री मोहनलाल जी वाधवाणी, विशिष्ट अतिथि जयपुर महानगर संरक्षक श्री विष्णु देव सामताणी एवं प्रदेश भाषा एवं साहित्य मंत्री श्री प्रदीप गेहाणी थे। अपने उद्बोधन मे मोहनलाल वाधवाणी ने बताया कि 8 सितंबर को जयपुर में राज्य स्तरीय विवाह योग्य सिन्धी युवक युवती…
Read More
error: Content is protected !!