संसार में युगयुगान्तर तक याद रखे जांएगे मोहनलाल जी महाराज
मेवाड़ केसरी प्रवर्तक मोहनलाल महाराज का 37 वां पुण्य स्मृति दिवस उदयपुर.महावीर साधना एवं स्वाध्याय समिति,अम्बामाता स्कीम में बुधवार को मेवाड़ केसरी प्रवर्तक मोहनलाल महाराज का 37 वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में उदयपुर सहित जयपुर,भीलवाड़ा ,आसींद शाहपुरा ,जावरा से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। रविंद्र मुनि महाराज ने मेवाड़ केसरी प्रवर्तक मोहनलाल महाराज के पुण्य स्मृति समारोहों मे गुणगान करते हुये कहा कि छोटे से गांव आटोली में ब्राह्मण कुल में जन्म लेकर जैन संत बनकर जैन समाज को एकसूत्र में बांधकर अहिंसा का मार्ग दिखाया । जीवन मेंअसहनीय पीड़ाओं होने के वाबजूद अंत समय तक भगवान…
