102 दिव्यांगों का सूना जीवन बनेगा सतरंगी – 51 जोड़ो का विवाह 1 सितम्बर को
नारायण सेवा संस्थान : 42वां दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह 2024 102 दिव्यांगों के सूने संसार में होगी इंद्रधनुषी बरसात उदयपुर, 29 अगस्त । शहनाई के मुबारक के स्वर, मेहंदी रची हथेलियां, कल्पना से भी परे जीवंत होने वाले सुनहरे पल, खुशियों और उल्लास की वह मंगल वेला अब ज्यादा दूर नहीं है, जब दिव्यांग एवं निर्धन जोड़े पवित्र अग्नि के सात फेरे लेकर जन्म-जन्म के साथी बन जाएंगे। विवाह स्थल के लिए विशाल पंडाल सज गया है, तैयारी और उत्साह चरम पर है। दूल्हा-दुल्हन, दोस्त-रिश्तेदार और देश के विभिन्न राज्यों से धर्म-पिता बनने वाले कन्यादानियों के उदयपुर पहुंचने का…
