राजसमंद : विशेष टास्क फोर्स बनाकर नाथुवास तालाब की समस्याओं को हल करें अधिकारी : विश्वराज सिंह मेवाड़
नाथुवास तालाब को लेकर विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ की चिंता हुई सही साबित निरंतर बारिश के बाद तालाब ओवरफ़्लो होने की कगार पर जल भराव क्षेत्र में रहवासी हो रहे परेशानी समय पर अधिकारी करते समाधान तो मिल सकती थी राहत राजसमंद 4 सितंबर। नाथुवास तालाब को लेकर कुछ माह पहले नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ द्वारा विधानसभा में व्यक्त की गई चिंता अब सही साबित हो रही है। उन्होंने विधानसभा में मुद्दा उठाते हुए कहा था कि बड़े तालाब हो या छोटे तालाब हों, उनकी आज दुर्दशा हो गई है। विशेष रूप से नाथुवास तालाब का मुद्दा उठाते हुए…
