महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट परियोजना के संबंध में उपमुख्यमंत्री 6 को उदयपुर में लेंगी बैठक
उदयपुर, 4 सितंबर। महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट परियोजना के निर्माण के संबंध में हितधारकों से सुझाव प्राप्त करने के लिए 6 सितंब को प्रातः 9 बजे उदयपुर स्थित संभागीय आयुक्त कार्यालय में उपमुख्यमंत्री सुश्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित होगी। राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश शर्मा ने बताया कि बैठक में प्राधिकरण अध्यक्ष सहित कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायकगण सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन एवं संबंधित अधिकारियों को आमंत्रित किया है। टीएडी मंत्री का यात्रा कार्यक्रम उदयपुर, 4 सितंबर। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी गुरुवार 5 सितंबर को उदयपुर-बांसवाड़ा दौरे पर रहेंगे।…
