कला महाविद्यालय को दोहरा खिताब
उदयपुर। ऐश्वर्या कॉलेज की मेजबानी में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय दो दिवसीय अन्तर महाविद्यालय टेबल टेनिस एवं शतरंज टूर्नामेंट का समापन बुधवार को हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. विनोद अग्रवाल, पूर्व डीन विज्ञान महाविद्यालय, पूर्व सचिव, युनिवर्सिटी स्पोर्टस बोर्ड एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. भीमराज पटेल, सचिव, युनिवर्सिटी स्पोर्टस बोर्ड थेे। अतिथियों का सम्मान छात्र लविश सोलंकी एवं दिक्षा सुथार द्वारा समति चिन्ह प्रदान कर किया गया। ऐश्वर्या पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज प्राचार्या, डॉ. ऋतु पालीवाल ने बताया कि टेबल टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर कला महाविद्यालय ने अपना परचम लहराया, दूसरा स्थान विज्ञान महाविद्यालय तथा तीसरा स्थान आरएनटी कॉलेज…
