शिक्षक की भूमिका राष्ट्र निर्माता की ही है- श्रीमती श्रद्धा मुर्डिया
प्रधानाचार्य वाकपीठ में विभिन्न बिन्दुओं पर हुई चर्चा उदयपुर, 11 सितंबर। जिले के गोगुन्दा ब्लॉक मुख्यालय पर प्रधानाचार्य वाकपीठ का आयोजन किया गया। वाकपीठ के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी व कश्ती फाउंडेशन प्रमुख श्रद्धा मुर्डिया, वाकपीठ अध्यक्ष कपिल श्रीमाली व संरक्षक श्रीमती प्रेरणा नौसलिया ने मां सरस्वती का पूजन किया। इस मौके पर श्रद्धा मुर्डिया ने कहा कि प्राचीन काल से लेकर ही शिक्षक की भूमिका राष्ट्र निर्माता के रूप में रही है और आज भी शिक्षक राष्ट्र निर्माता बना हुआ है। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपना बेहतर देते हुए न सिर्फ विद्यार्थियों के कैरियर निर्माण के सारथी…
