देश का प्रकृति परीक्षण अभियान का सफल आयोजन
उदयपुर 24 दिसम्बर. महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संघटक राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर के आईपीएम थियेटर में मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयुष मन्त्रालय की पहल ’’देश का प्रकृति परीक्षण अभियान’’ का सफल आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉं0 महेश दीक्षित, प्राचार्य, मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, उदयपुर ने बताया कि ’’देश का प्रकृति परीक्षण अभियान’’ के जरिये लोगों को उनकी प्रकृति को समझने और व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिये आयुर्वेदिक सिद्धान्तों को अपनाने में आयुष मन्त्रालय द्वारा तैयार एक ऐप द्वारा मदद की जावेगी । इस ऐप…
