तुलसी पूजन और पौधारोपण के साथ जन्मदिन मनाने की अनोखी पहल

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। होटलें एंव रेस्टोरंट मे ंजा कर हर कोई अपना जन्मदिन मनाता है लेकिन समाजसेवी संजय बजाज ने अपना जन्मदिन तुलसी पूजन एवं पौधरोपण कर एक अनोखी पहली शुरू की।
हरा-भरा’ पर्यावरण ग्रुप के संस्थापक सदस्य संजय’ बजाज का जन्मदिन पर्यावरण संरक्षण और’ सनातन धर्म की परंपराओं को’ समर्पित एक अनोखे तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर ’तुलसी पूजन और’ ’गायत्री मंत्र के जाप के’ साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत धरती माता का वंदन कर कंकू, मौली, और अक्षत के साथ पौधारोपण से की गई। हरा-भरा ग्रुप की महिला प्रमुख डॉ गांधी द्वारा सामूहिक रूप से ’गायत्री मंत्र’ का जाप करवाया गया, जिसके बाद सभी ने तुलसी पूजन किया। यह ’आयोजन धरती माता के प्रति आभार और पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी को दर्शाता है।
सभी सदस्यों ने लिया संकल्प-वहंा सभी उपस्थित सदस्यों ने संकल्प लिया कि प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को सामूहिक रूप से तुलसी पूजन और तुलसी पौधों का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी सदस्यों को तुलसी पौधा भेंट किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण और सनातन परंपराओं को बढ़ावा मिलें।  उपस्थित सदस्यों ने पौधारोपण कर धरती को हरा-भरा बनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में संरक्षक एम.जी. वार्ष्णेय, ग्रुप अध्यक्ष  ए.के. गुप्ता, उपाध्यक्ष एन.के. माथुर, तिवारी, और मीडिया प्रभारी लोकेश पारेख के साथ अन्य सदस्य उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!