उदयपुर। उदयपुर। दशनान गोस्वामी समाज का प्रथम राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन,अति वरिष्ठ समाजजन एवं प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मान एवं स्मारिका विमोचन समारोह आज हिरणमगरी से.11 स्थित व्यास सभागार में आयोजित किया गया।
समाज के नगर मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र पुरी गोस्वामी ने बताया कि समारोह में राज्य के 80 वर्ष पार समाज के 65 बुजुर्गो सहित समाज के ही ग्रामीण क्षेत्र के 102 वर्ष पार बुजुर्ग समाजजन को भी सम्मानित किया गया। इस पर पूरा हॉल तालियों से गुजायमान हो गया। इस अवसर पर कक्षा 10,कक्षा 12,स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 180 विद्यार्थियों को अतिथियों ने स्मृतिचिन्ह प्रदान सम्मानित किया।
उन्होंने बताया कि समारोह में मुख्य कार्यक्रम युवक-युवती परिचय सम्मेलन में राजस्थान मध्यप्रदेश एवं गुजरात से आये युवक युवति का नाम मंच से पुकारा गया और एक-एक करके सभी मंच पर पहुंचे और मंच के पीछे की तरफ स्लाइड पर उनका पूरा परिचय दिया जा रहा था। परिचय सम्मेलन में उदयपुर शहर से 200 से ज्यादा जबकि उदयपुर से बाहर से आए तीन सौ से ज्यादा युवक युवतियों का रजिस्ट्रेशन हुआ।
युवकों की तुलना में युवतियों में से कुछ सकुचाते हुए अपना परिचय दिया तो कुछ युवतियों ने अपना बेबाक तरीके से मंच पर अपना परिचय दिया तो लगा कि अब युवतियां पुरूष से पीछे नहीं है। अपनी बात को सही तरीके से सभी के सामनें रख सकती है। समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से करीब 2000 लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। इस मौके पर समाज के 60 वरिष्ठजनों को भी सम्मानित किया गया।
समारोह के विशिष्ट अतिथियों में सांसद मन्ना लाल रावत ने कहा कि समाज मे ंबढ़ते युवक-युवति परिचय सम्मेलन से समाज की उन प्रतिभाओं को भी जाननें का मौका मिलता है जो अब तक सभी से छिपी रही। शहर विधायक ताराचंद जैन ने इस आयोजन के लिये समाजजनों को बधाई दी। समारोह को उदयपुर शहर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, पूर्व महापौर गोविंद सिंह टाक, पूर्व उप महापौर पारस सिंघवी, शिक्षाविद डॉक्टर प्रदीप कुमावत, शहर भाजपा जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली एवं महामंत्री गजपाल सिंह ने भी संबोधित किया।
इनके साथ ही दशनान गोस्वामी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश गिरी गोस्वामी ने कहा कि पहली बार शहर में आयोजित हुए प्रथम राज्य स्तरीय सम्मेलन में राज्य की समाज की युवक-युवतियों एक-दूसरे को नजदीक से जानने का मौका मिला। लेफ्टिनेंट जनरल सेनि. सुनील पुरी गोस्वामी, प्रदेश अध्यक्ष दशनान गोस्वामी समाज बाबूलाल भारती, जिला परिषद सदस्य राजसमंद दीनदयाल गिरी, मूर्तिकार महावीर भारती दर्शनाबेन गोस्वामी, एडवोकेट भागवत पुरी, समाजसेवी प्रभु पूरी मदारा, समाजसेवी भेरूगिरी सूरत, आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय गिरी गोस्वामी, अध्यक्ष नगर मंडल गजेंद्रपुरी गोस्वामी, सचिव आयोजन समिति तरुणपुरी गोस्वामी, उपाध्यक्ष नगर मंडल हरीश पुरी गोस्वामी उपसचिव राजेश भारती गोस्वामी कोषाध्यक्ष राजेश भारती गोस्वामी, धार्मिक एवं उत्सव मंत्री त्रिलोकपुरी गोस्वामी एवं महेंद्र पुरी गोस्वामी साहित्य एवं सांस्कृतिक मंत्री मुख्य रूप से उपस्थित थे।
समारोह के प्रारंभ में बालिकाओं ने संगीतमयी ईश वंदना के साथ भक्ति नृत्य की प्रस्तुती दी। इसके बाद अतिथियों का स्वागत सत्कार हुआ। समारोह में अतिथियों द्वारा स्मारिका विमोचन भी किया गया। जिसमें उन सभी युवक-युवतियों का परिचय है जिन्होंने इस सममेलन में अपना पंजीकरण कराया। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक परिस्थितियों हुई।
दशनान गोस्वामी समाज का प्रथम राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन,अति वरिष्ठ समाजजन एवं प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मान आयोजित
