उदयपुर, 25 दिसम्बर। श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी शान्त-क्रान्ति जैन महिला संघ, उदयपुर के तत्वावधान में भगवान पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक पर ऑनलाईन राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया।
संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सी.ए. विरेन्द्र जैन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पूरे भारत वर्ष से करीब 1550 प्रतिभागियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू भूरट एवं महिला संघ अध्यक्ष लीला कोठारी के नेतृत्व में संघ की आई.टी. टीम द्वारा भगवान पार्श्वनाथ के सम्पूर्ण जीवन पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी प्रतिभागियों को ऑनलाईन पुस्तक उपलब्ध कराई गई और उसी अनुरूप 30 मिनट की ऑनलाईन प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का सफल संचालन आई.टी. प्रमुख लोकेश कोठारी, प्रभारी सचिन गादिया, सी.ए. वर्धमान छल्लाणी ने किया। विजयी प्रतिभागियों को लीला हेमन्त कोठारी परिवार की ओर से पारितोषिक प्रदान किया जाएगा। 30 मिनिट की ज्ञानवर्घक प्रतियोगिता में श्रावक-श्राविकाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और ज्ञानार्जन किया।
भगवान पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन
