पंच प्रण समाज जीवन में आने से समृद्ध राष्ट्र होगा -निम्बाराम
बरसात भी तेज तो स्वयंसेवकों का मनोबल भी तेज, शहर में तीन स्थानों से पथ संचलन - तेज बरसात में कदमताल, और शहर में तीन स्थानों पर द्विवेणी संगम - संचलन मार्ग में सर्व समाज द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत - तेज बरसात, निर्धारित स्थान, तय समय और पूर्ण अनुशासन के साथ संचलन उदयपुर, 13 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की निन्यानवे वर्ष की यात्रा पूर्ण हुयी है संघ अगले वर्ष अपने शताब्दी वर्ष यानी 100 वें वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है, संघ द्वारा समाज और राष्ट्र की उन्नति के लिए और भी कई कार्य करने है, उन्होंने स्वयंसेवकों से अधिक समय…
