Month: October 2024

रसद विभाग की बड़ी कार्यवाही

रसद विभाग की बड़ी कार्यवाही

9 घरेलू गैस सिलेण्डर व 2 गैस रिफिलिंग मशीन के साथ वैन जब्त उदयपुर, 14 अक्टूबर। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार व जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल के निर्देशन में रसद विभाग की टीम द्वारा घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग की रोकथाम के लिए लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में रेती स्टेण्ड गिर्वा स्थित ताज कार बाजार में आकस्मिक निरीक्षण व छापेमारी कर 9 घरेलू गैस सिलेण्ड़र एवं 2 गैस रिफिलिंग मशीन (मोटर) जब्त की गई।  जिला रसद अधिकारी मनीष भटनागर के निर्देशन में गठित  ने बताया कि टीम में प्रवर्तन अधिकारी विजय सिंह…
Read More
रंग लाए सांसद डॉ मन्नालाल रावत के प्रयास

रंग लाए सांसद डॉ मन्नालाल रावत के प्रयास

सलूंबर क्षेत्र पर मेहरबान हुई राज्य सरकार सड़क व पुलिया निर्माण के लिए 80.23 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत उदयपुर, 14 अक्टूबर। लोकसभा सांसद डॉ मन्नालाल रावत के प्रयासों से आदिवासी अंचल सलूंबर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होने लगे हैं। सांसद डॉ रावत की मांग पर राज्य सरकार ने इस क्षेत्र में सड़क व पुलिया निर्माण के लिए 80 करोड़ 23 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। इनमें तीन सड़कों के लिए 53.5 करोड़ रुपए, दो पुल निर्माण के लिए 30 करोड़ रुपए व विगत माह तूफान से क्षतिग्रस्त हुए दो अन्य पुलियाओं के नवीनीकरण के…
Read More
आशान्वित जिला व ब्लॉक तथा संपूर्णता अभियान की समीक्षा बैठक

आशान्वित जिला व ब्लॉक तथा संपूर्णता अभियान की समीक्षा बैठक

उदयपुर, 14 अक्टूबर। नीति आयोग के तत्वावधान में देश भर में संचालित आशान्वित जिला व ब्लॉक कार्यक्रम तथा संपूर्णता अभियान की प्रदेश में प्रगति की समीक्षा बैठक सोमवार को मुख्य सचिव सुधांश पंत की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से हुई। उदयपुर से जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल, सीईओ जिला परिषद हेमेंद्र नागर, सीपीओ पुनीत शर्मा, नीति आयोग की प्रतिनिधि सुश्री अपूर्वा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी भी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। मुख्य सचिव श्री पंत ने कहा कि आशान्वित जिला व ब्लॉक कार्यक्रम केंद्र सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। ऐसे में सभी…
Read More
चिरंतन भारतीय संस्कृति को अखिल विश्व में मिल रहा बड़ा सम्मान- सांसद रावत

चिरंतन भारतीय संस्कृति को अखिल विश्व में मिल रहा बड़ा सम्मान- सांसद रावत

सांसद रावत के मुख्य आतिथ्य में क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव का हुआ शुभारंभ उदयपुरः 14 अक्टूबर। विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान कुरुक्षेत्र की ओर से क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव 2024 का शुभारंभ सोमवार को विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 4 में उदयपुर सांसद डॉ.मन्नालाल रावत के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश चंद्र शुक्ला ने की। मुख्य वक्ता गोविंदजी,, विशिष्ट अतिथि नवीन झा तथा प्रकाश फुलानी थे। मुख्य अतिथि सांसद रावत ने कहा कि वर्तमान ऐसा कालखंड है जब चिरंतन भारतीय संस्कृति को बड़ा महत्व मिल रहा है। 2047 में हमारा भारत विकसित होने के साथ परम वैभव को…
Read More
उदयपुर से सम्मेंद शिखर जी की 12 दिवसीय धार्मिक यात्रा के दूसरे दिन हस्तिनापुर पहुंची

उदयपुर से सम्मेंद शिखर जी की 12 दिवसीय धार्मिक यात्रा के दूसरे दिन हस्तिनापुर पहुंची

उदयपुर। जेएसजीआईएफ मेवाड  रिजन के तत्वावधान मे आयोजित सम्मेद शिखर जी की 12 दिवसीय धार्मिक यात्रा के दूसरे दिन आज आदिनाथ तीर्थंकर भगवान श्री ऋषभदेव के पारणा के मूलस्थल पावन तीर्थ हस्तिनापुर पहुंची। आयोजक जेएसजीआईएफ मेवाड़ रीजन के रीजन चेयरमेन अनिल नाहर ने बताया कि उक्त धार्मिक यात्रा कल दोपहर तय समय पर 2.15 बजे उदयपुर से चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा से यात्रियों लेते हुए अपने नियत समय से पूर्व प्रातः 7.30 बजे मेरठ रेलवे स्टेशन पर पहुंची।  वहाँ से यात्रियों को 34 बसों द्वारा 9.30 बजे आदिनाथ तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव जी के पारणा के मूल स्थल जैन पौराणिक महत्व की धार्मिक…
Read More
महासाध्वी डॉ. संयमलताजी म.सा. का 37वां दीक्षा दिवस मनाया

महासाध्वी डॉ. संयमलताजी म.सा. का 37वां दीक्षा दिवस मनाया

भव्य रक्तदान शिविर, निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं अनाथ बच्चों में अन्नदान का हुआ भव्य आयोजन उदयपुर। सेक्टर-4 में विराजित महासाध्वी डॉ. संयमलता म.सा., डॉ. अमित प्रज्ञा म.सा.,  कमलप्रज्ञा म.सा., सौरभप्रज्ञा म.सा. आदि ठाणा-4 के सान्निध्य में महासाध्वी डॉ. संयमलता म.सा. के 37 वंे दीक्षा जयन्ति का आयोजन हुआ। मध्यप्रदेश की धन्य धरा पर जन्मी साध्वी संयमलता ने 16 वर्ष की उम्र में चेन्नई में भव्य जन मेदनी के बीच साधु जीवन अंगीकार किया। अब तक पूरे देश में विचरण कर समाज उत्थान, धर्म प्रभावना, परोपकार का काम किया। जैन समाज में मानवता विषय पर डाक्टरेट की उपाधि प्राप्त कर जिनशासन…
Read More
रोटरी क्लब उदयपुर के 67 वें चार्टर डे पर हुआ पूर्वाध्यक्षों एवं पूर्व सचिवों का सम्मान

रोटरी क्लब उदयपुर के 67 वें चार्टर डे पर हुआ पूर्वाध्यक्षों एवं पूर्व सचिवों का सम्मान

पीड़ित मानव की सेवा में उतरा एम बी हॉस्पीटलःडॉ.सुमन उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर का 67 वंा चार्टर दिवस आज रोटरी बजाज भवन मंे आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्लब के सभी पूर्वाध्यक्षों एवं पूर्व सचिवों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. आर.एल.सुमन थे। समारोह में बोलते हुए डॉ. सुमन ने कहा कि कोई भी गलती हुई हो तो उसके तीन नियम होते है। पहला स्वीकार करें, उससे सीखें एवं दुबारा न करें और इन्हीं तीन नियमों पर मैं भी चल रहा हूं। एम बी.हॉस्पीटल भी पीड़ित मानव की सेवा करने…
Read More
सुहालका समाज का की पहली गरबा नाईट में सैकड़ो महिलाओं एवं युवाओं ने किया सामूहिक गरबा

सुहालका समाज का की पहली गरबा नाईट में सैकड़ो महिलाओं एवं युवाओं ने किया सामूहिक गरबा

उदयपुर 13 अक्टूबर '24 सुहालका (कलाल) महासभा, उदयपुर द्वारा सुहालका समाज की पहली गरबा नाइट से. 14 स्थित सुहालका भवन में आयोजित की गई जिसमें समाज की सैकड़ो महिलाओं और युवाओं ने माता जी की आरती के बाद सामूहिक रूप से गरबा कर सामाजिक समरसता का परिचय दिया. सुहालका समाज के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सुहालका ने बताया कि पहली बार आयोजित हुई इस नाइट में शामिल हुए सभी बच्चों को पारितोषिक वितरित किए गए. समाज की नन्ही बालिकाओं का समाज की और से कन्या पूजन भी किया गया. सनाज के महामंत्री रजनीश माहुर ने जानकारी दी कि बेस्ट गरबा डांसर…
Read More
आयड़ नदी के छोर पर फेंसिंग कार्य शुरू

आयड़ नदी के छोर पर फेंसिंग कार्य शुरू

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने किया शुभारंभ 3 करोड़ की लागत से 6 महीनो में संपूर्ण होगा कार्य शहीद भगत सिंह पुलिया से पुला पुलिया तक होगी फेंसिंग उदयपुर, 13 अक्टूबर। आयड नदी के दोनों छोर पर फेंसिंग कार्य का शुभारंभ रविवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया के आतिथ्य में हुआ। इस दौरान शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, महापौर गोविंद सिंह टांक, जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल, जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल, पूर्व सभापति रवींद्र श्रीमाली आदि बतौर अतिथि मौजूद रहे। नगर निगम निर्माण समिति सदस्य मनोहर चौधरी ने बताया कि…
Read More
रंग लाए सांसद डॉ मन्नालाल रावत के प्रयास

रंग लाए सांसद डॉ मन्नालाल रावत के प्रयास

सलूंबर क्षेत्र पर मेहरबान हुई राज्य सरकार सड़क व पुलिया निर्माण के लिए 80.23 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत उदयपुर, 13 अक्टूबर। लोकसभा सांसद डॉ मन्नालाल रावत के प्रयासों से आदिवासी अंचल सलूंबर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होने लगे हैं। सांसद डॉ रावत की मांग पर राज्य सरकार ने इस क्षेत्र में सड़क व पुलिया निर्माण के लिए 80 करोड़ 23 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। इनमें तीन सड़कों के लिए 53.5 करोड़ रुपए, दो पुल निर्माण के लिए 30 करोड़ रुपए व विगत माह तूफान से क्षतिग्रस्त हुए दो अन्य पुलियाओं के नवीनीकरण के…
Read More
error: Content is protected !!