उदयपुर अंचल के ऑल आदिवासी डॉक्टर्स वेलफेयर सोसाइटी के क्रिक्रेट टूर्नामेट का समापन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

राणा पूंजा वॉरियर सिरोही ने जीता खिताब
बसिया भील केपिटल बांसवाड़ा रही उपविजेता
उदयपुर, 13 अक्टूबर l ऑल आदिवासी डॉक्टर्स वेलफेयर सॉसाययटी के तत्वावधान में ट्राइबल डॉक्टर्स क्रिकेट क्लब द्वारा बाँसवाड़ा में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। जिसके विजेता सिरोही उपविजेता .बाँसवाड़ा रहे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि उदयपुर के सीएमएचओ डॉ शंकर बामनिया ,बाँसवाड़ा उप मुख्य चिकित्सा एवं स्ववस्था अधिकारी डॉ. राहुल डिंडोर , आर्या मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ सोहन पारगी, रिदम हॉस्पिटल से जतिन, महात्मा गांधी राजकीय जिला चिकित्सालय के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ थावरचंद मईड़ा, आरसीएचओ डॉ. दिनेश भाबोर ,ताजक लैब डूंगरपुर से डॉ पिंटू आहारी, भारतीय ब्लड बैंक से डॉ प्रकाश पटेल, सत्यनाम विकास संस्थान चिकली तेजा से डॉ भंवर पटेल, तैयब मोटर्स से मुफद्दल भाई , गांगड़तलाई मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल से डॉ दिनेश भाबोर एवं डॉ लोकेश डामोर उपस्थित रहे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. दीपक निनमा ने बताया कि दक्षिण राजस्थान के जनजाति क्षेत्र के सेवारत लगभग 700 चिकित्सक सभी ज़िलों में खेल प्रतियोगिता के माध्यम से क्षेत्रवासियो में स्वास्थ्य जागरूकता संदेश देने की उम्दा कोशिश कर रहे है। डॉ. दीपक ने बताया कि प्रतियोगिता में जनजाति क्षेत्र की कुल 6 टीम उदा खराड़ी सुपर जाइंट उदयपुर, बासिया भील कैपिटल बाँसवाड़ा, किंग सोनार रॉयल सलूंबर, राजा डूंगर पैंथर डूंगरपुर, राणा पूंजा वॉरियर सिरोही, वालिया भील नाइट राइडर्स प्रतापगढ़ से लगभग 90 आदिवासी डॉक्टर्स ने भाग लिया। बाँसवाड़ा क्रिकेट कमेटी से डॉक्टर प्रेम निममा ने बताया कि 3 दिवसीय
ट्राइबल डॉक्टर्स क्रिकेट लीग सीजन 8 एमएसबी ग्राउंड में खेला गया जिसका क्रिक हीरोज पर लाइव भी देखा गया। इस तीन दिवसीय ट्राइबल क्रिकेट लीग की आयोजन कमेटी के डॉ नरेंद्र मईड़ा, डॉ सुशील मीणा,डॉ राकेश कटारा, डॉ अभिषेक रावत, डॉ निर्मल डाबी आदि उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!