Month: September 2024

उदयपुर साड़ी महोत्सव 21 को

उदयपुर साड़ी महोत्सव 21 को

उदयपुर। भारतीय संस्कृति की पहचान साड़ी पर शी सर्किल इंडिया द्वारा भारतीय संस्कृति की उच्चतम विरासत साड़ी की पहचान समाज में और अधिक पहुंचाने हेतु विगत 3 वर्षों से लगातार उदयपुर साड़ी महोत्सव आयोजित कर रहा है। इस बार यह आयोजन सौ फीट रोड़ स्थित अशोका ग्रीन में 21 सितम्बर को आयोजित होगा। शी सर्किल इण्डिया की संस्थापक तारिका भानूप्रतापसिंह धायभाई ने बताया कि शहर में यह अपने प्रकार का एक अनूठा महोत्सव है जहां सभी महिलाओं को साड़ी पहन कर आना अनिवार्य होता है वही अलग-अलग प्रदेशों की साड़ी पहनने के साथ अन्य प्रतियोगिताएं भी होती हैं जिसमें बेस्ट…
Read More
नन्हें निशानेबाजों ने जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल

नन्हें निशानेबाजों ने जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल

उदयपुर। अजमेर में आयोजित 10वी पृथ्वीराज मेमोरीयल शूटिंग चौम्पियनशिप में माउण्ट लिटेरा ज़ी स्कूल के नन्हें निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन रहा। प्रतियोगिता में माउण्ट लिटेरा ज़ी स्कूल के 2 निशानेबाजों ने भाग लिया एवं दोनों ने ही 10 मीटर एयर राइफल में पदक जीतें । माउण्ट लिटेरा ज़ी स्कूल के निदेशक अरूण मान्डोत ने बताया कि आयोजन 07 से 10 सितम्बर तक हुआ। जिसमें स्कूल के दो नन्हें छात्र कपिश तोमर ने सिल्वर मेडल एवं दिगविजय सिंह नें 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड मेडल जीता। यह दोनों ही बालक अभी मात्र 12 वर्ष के हैं। माउण्ट लिटेरा ज़ी स्कूल…
Read More
महिलाओं के लिये निशुल्क मेगा हेल्थ चेकअप कैंप आज

महिलाओं के लिये निशुल्क मेगा हेल्थ चेकअप कैंप आज

इनरव्हील और पेसिफिक का संयुक्त आयोजन उदयपुर। इनरव्हील क्लब द्वारा पेसिफिक अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में अब तक का सबसे बड़ा निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप 19 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। जिसमें शहर के विभिन्न इलाकों से शहरवासी हिस्सा ले रहे हैं। अध्यक्ष चंद्रकला कोठारी ने बताया कि हम महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता के लिए इस तरह का कैंप आयोजित कर रहे हैं कई बार महिलाएं तकलीफ हो अथवा ना हो वह अपनी समस्याओं को टालती रहती हैं। समय पर चेकअप और इलाज नहीं करवाती हैं। आगे जाकर कई बार वह गंभीर समस्या सामने आती है। हम इस…
Read More
गाजे बाजे के साथ बप्पा को दी विदाई

गाजे बाजे के साथ बप्पा को दी विदाई

उदयपुर। हिरणमगरी से. 3 स्थित आजाद नगर में सुबह क्षेत्र के लोगों ने गाजे बाजे के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी। आजाद नगर नवयुवक मंडल की ओर से स्थापित किए गणपित महाराज की सुबह पूजा और अर्चना की। इसके बाद दूधतलाई में गणपति का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के यश वेद, पप्पू जोशी, कुनाल वेद आदि मौजूद थे। व्यक्ति को जीवन में धर्म सब कुछ देता-साध्वी संयम ज्योति उदयपुर। सुरजपोल बाहर स्थित श्री जैन श्वेताम्बर वासुपूज्य महाराज मंदिर में समता मूर्ति साध्वी जयप्रभा की सुशिष्या साध्वी डॉ. संयम ज्योति ने कहा- महापुरुषों का उपदेश है धर्म…
Read More
रोटरी क्लब उद्यम का कौशल विकास सत्र आयोजित

रोटरी क्लब उद्यम का कौशल विकास सत्र आयोजित

उदयपुर। रोटरी क्लब उद्यम आज एश्वर्या कॉलेज में विद्यार्थियों के लिये कौशल विकास सत्र का आयोजन किया। जिसमें 50 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। क्लब अध्यक्ष मेखला भौमिक ने बताया कि बच्चों के लिये अप स्कीलिंग प्रोजेक्ट कौशल में कॉलेज के स्टॉफ के साथ विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। सचिव  मनीषा जैन ने बताया कि इस अवसर पर मेखला भामिक ने इफेक्टिव कम्यूनिकेशन पर सेशन लिया। पूर्वाध्यक्ष पुष्कर चौधरी ने वित्तिय प्रबन्धन को लेकर विद्यार्थियों को जानकारी दी।  इस अवसर पर क्लब सदस्य देवेंद्र चौधरी, मनोज कुमार, दीपेश गुर्जर सहित अनेक सदस्य मौजूद थे। मेखला ने बताया कि भविष्य…
Read More
दिल्ली में होने वाले फैशन शो में करेंगे उदयपुर के मॉडल कैटवॉक

दिल्ली में होने वाले फैशन शो में करेंगे उदयपुर के मॉडल कैटवॉक

उदयपुर, 18  सितम्बर। आइएएमजी की ओर से आगामी 28 सितम्बर को दिल्ल्ी में आयोजित होने वाले रहे फैशन शो में उदयपुर के 19 मॉडल भाग लेकर वहंा रेम्प पर कैटवॉक करेंगे। इस सन्दर्भ में आज एक निजी होटल में महिला-पुरूष मॉडल ने कैटवाफक का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सभी मॉडल्स की हौंसला अफजायी करने के लिए मीडिया के सामने उनका परिचय करवाया गया। इस दौरान आइएएमजी के तेजस बारूवाल ने कहा कि उदयपुर से कुल 19 मॉडल्स दिल्ली में होने वाले शो में भाग ले रहे हैं जिनमें महिला- पुरूष दोनों शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उदयपुर में प्रतिभाओं…
Read More
मंदिर से शिखर कलश व गाडौलिया लौहार गाडी चुराने वाले 3 शातिर नकबजन को किया गिरफतार

मंदिर से शिखर कलश व गाडौलिया लौहार गाडी चुराने वाले 3 शातिर नकबजन को किया गिरफतार

उदयपुर दिनांक 15.9.24 को प्रार्थी राजेन्द्र कुमार देवडा पिता श्री ऊकार लाल जी देवडा नि.मालीवाडा हाल. सिसारमा ने उपस्थित थाना हो एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मैं अम्बामाता मन्दिर सीसारमा मे पुजारी हु। मे प्रति दिन सुबह पुजा अर्चना कर मेरे घर मालीवाडा चला जाता हु। आज सुबह 8 बजे मे पुजा करने के लिए मन्दिर आया तो देखा कि मन्दिर के शिखर पर लगा पितल का कलश जिस पर सोने कि पालिश कि हुई थी। जो कोई गई रात्री को अज्ञात बद-माशान द्वारा शिखर से तोड कर लेकर चले गये एंव मन्दिर से थोडा आगे राजु भाई गोयल के…
Read More
विघ्नहर्ता श्री गणेश जी को कराया गंगाघाट पर स्नान एवं हुई आरती

विघ्नहर्ता श्री गणेश जी को कराया गंगाघाट पर स्नान एवं हुई आरती

उदयपुर। भाद्रपद माह के अनन्त चतुर्दशी के पावन अवसर पर प्रथम पूज्यदेव विघ्नहर्ता श्रीगणेश जी को श्री महाकालेश्वर मंदिर स्थित गंगाघाट पर स्नान करवा कर एवं महाआरती की गई। शास्त्रों के अनुसार भगवान गणेश को विध्नहर्ता और सुख-समृद्धि का देवता माना जाता है। प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष की गणेश चतुर्थी के शुभ मुहुर्त में प्रथम पूज्यदेव विघ्नहर्ता श्रीगणेश जी को रजत पालकी में महाकालेश्वर मंदिर के सभागार में विराजित किया गया एवं गणेश जी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। महाकालेश्वर मंदिर के सभागार में विघ्नहर्ता श्रीगणेश जी की 10 दिवसीय विशेष पूजा अर्चना का…
Read More
सबके साथ से ही साकार होगा विकसित भारत का संकल्पः प्रभारी मंत्री हेमन्त मीणा

सबके साथ से ही साकार होगा विकसित भारत का संकल्पः प्रभारी मंत्री हेमन्त मीणा

प्रधानमंत्री आवास लाभ हस्तांतरण व मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव आयोजित मुख्यमंत्री ने किया करोड़ों के विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण-शिलान्यास स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का भी होगा आगाज सुखाड़िया रंगमंच सभागार में हुआ जिला स्तरीय आयोजन, ब्लॉक व पंचायत स्तर पर भी हुए कार्यक्रम उदयपुर, 17 सितम्बर। उदयपुर जिले के प्रभारी तथा राजस्व व उपनिवेशन विभाग मंत्री श्री हेमन्त मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाने का संकल्प लिया है। यह संकल्प देश के हर वर्ग के सहयोग से ही साकार…
Read More
मेवाड़-वागड़ क्षेत्र भी आर.ए.एस परीक्षा सफलता में हो अग्रणी

मेवाड़-वागड़ क्षेत्र भी आर.ए.एस परीक्षा सफलता में हो अग्रणी

विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में निम्बार्क बी एड कॉलेज उदयपुर में आयोजित विशाल निःशुल्क सेमिनार में करिअर काउंसलर एवं प्रतियोगी परीक्षा विशेषज्ञ तथा प्रदेश शिक्षा, रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री एच.आर. दवे ने अपने उद्बोधन भाषण में कहा कि आर.ए.एस.परीक्षा- 2024 में किस प्रकार मेवाड़-वागड़ क्षेत्र के परीक्षार्थी भी अधिकाधिक चयनित  हो, इसके लिए उन्हें वर्तमान में चयनित प्रशासनिक सेवा के टॉपर्स एवं परीक्षा विशेषज्ञ सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, परीक्षा हेतु रणनीतिक तैयारी एवं सटीक  लेखन पद्धति, किस विषय पर कितना करे फोकस, समसामयिक विषय व परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण जानकारी से जुड़े अनुभव को साँझा करने के…
Read More
error: Content is protected !!