Month: September 2024

राउमावि शोभागपुरा में 2.50 लाख की सामग्री भेंट

राउमावि शोभागपुरा में 2.50 लाख की सामग्री भेंट

उदयपुर, 18 सितंबर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शोभागपुरा में “मानव कल्याण फाउण्डेशन“ की ओर से बुधवार को लगभग दो लाख पचास हजार रुपये की उपयोगी सामग्री भेंट की गई। प्रधानाचार्य श्रीमती सुनीता धनखड़ ने बताया कि फाउण्डेशन की ओर से विद्यालय के लिए एक लेपटॉप, दो डेस्कटॉप कम्प्यूटर, एक यूपीएस, एक लेजर प्रिंटर, एक प्रोजेक्टर, दो कम्प्यूटर टेबल व चेयर्स एवं एक इन्वर्टर भेंट किया गया है। साथ ही विद्यालय एवं पौधों की सुरक्षा हेतु वायर फेसिंग का कार्य कराया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य धनखड़ ने मय स्टॉफ फाउण्डेशन के ट्रस्टी भामाशाह वर्धमान दुग्गड़ और रेखा दुग्गड़ को धन्यवाद…
Read More
उदयपुर सूचना केन्द्र में होगा नेशनल बुक ट्रस्ट का पुस्तक मेला

उदयपुर सूचना केन्द्र में होगा नेशनल बुक ट्रस्ट का पुस्तक मेला

20 सितंबर से शुरू होगा 7 दिवसीय पुस्तक मेला, 2 हजार से अधिक पुस्तकें होंगी प्रदर्शित उदयपुर, 18 सितंबर। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा उदयपुर संभाग मुख्यालय पर संचालित सूचना केन्द्र को प्रबुद्ध पाठकों और विद्यार्थियों के लिए समृद्ध संदर्भ केन्द्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में भारत सरकार के नेशनल बुक ट्रस्ट, नई दिल्ली द्वारा आगामी 20 सितंबर से 7 दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले के सफल आयोजन के लिए तैयारियां करने के लिए नेशनल बुक ट्रस्ट का दल उदयपुर पहुंच चुका है। सूचना केन्द्र…
Read More
जिला स्तरीय जनसुनवाई आज

जिला स्तरीय जनसुनवाई आज

उदयपुर, 18 सितंबर। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के तहत माह के तीसरे गुरुवार 19 सितंबर को कलेक्ट्रेट स्थित राजस्थान संपर्क आईटी केंद्र में जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई होगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि जनसुनवाई में सभी विभागीय अधिकारी अपेक्षित सूचनाओं के साथ उपस्थित रहेंगे। साथ ही सभी उपखण्ड अधिकारी तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़ेंगे। जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक अब 20 को उदयपुर, 18 सितंबर। जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक अब 20 सितंबर को सुबह 11.30 बजे कलेक्ट्रेट मिनी सभागार…
Read More
प्रदेश के राज्यपाल 20 सितंबर से दो दिवसीय उदयपुर प्रवास पर

प्रदेश के राज्यपाल 20 सितंबर से दो दिवसीय उदयपुर प्रवास पर

21 को जिला स्तरीय अधिकारियों की लेंगे बैठक उदयपुर, 18 सितंबर। राजस्थान के माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागडे 20 और 21 सितंबर को बांसवाड़ा-उदयपुर दौरे पर रहेंगे। जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल ने बताया कि राजभवन से प्राप्त सूचना अनुसार राज्यपाल 20 सितंबर को सुबह 9 बजे स्टेट हेलीकॉप्टर से बांसवाड़ा हेलीपैड पहुंचेंगे। वे बांसवाड़ा में मां त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन पश्चात वहां जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे एवं अन्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वे इसी दिन शाम को स्टेट हेलीकॉप्टर से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से सर्किट हाउस पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। राज्यपाल श्री बागडे…
Read More
महाराणा प्रताप संपूर्ण भारत में स्वतंत्रता आंदोलन के अग्र प्रेरकः सक्सेना

महाराणा प्रताप संपूर्ण भारत में स्वतंत्रता आंदोलन के अग्र प्रेरकः सक्सेना

राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में दिवेर विजय महोत्सव के अंतर्गत व्याख्यान माला उदयपुर, 18 सितंबर। राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर में दिवेर विजय महोत्सव के अंतर्गत व्याख्यान माला आयोजित की गई। व्याख्यानमाला में मुख्य वक्ता प्रताप गौरव केंद्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने महाराणा प्रताप के दिवेर विजय अभियान पर ऐतिहासिक साक्ष्यों के आधार पर व्याख्यान दिया। उन्होंने प्रताप के व्यक्तित्व को मेवाड़, राजस्थान तक सीमित न मानते हुए उन्हें संपूर्ण भारत के स्वाधीनता संग्राम में अग्रणी प्रेरक व्यक्तित्व बताया। महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व और कृतित्व को कमतर करने के राष्ट्र विरोधी विमर्श का प्रत्युत्तर देते हुए उन्होंने प्रताप के…
Read More
आदर्श आचार संहिता की पालना व व्यय निगरानी में करें सहयोग : कृष्णपाल सिंह

आदर्श आचार संहिता की पालना व व्यय निगरानी में करें सहयोग : कृष्णपाल सिंह

प्रस्तावित सलूम्बर विधानसभा उपचुनाव राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण उदयपुर, 18 सितम्बर।सलूम्बर विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रस्तावित उपचुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग राजस्थान के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सेक्टर ऑफिसर सहित उड़नदस्तों, स्थैतिक दलों, वीडियो मॉनिटरिंग दल, व्यय पर्यवेक्षकों आदि के प्रशिक्षण भी आयोजित किए जा चुके हैं। इसी कड़ी में बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल के निर्देशन में कलक्ट्रेट मिनी सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षण में निर्वाचन व्यय निगरानी प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी व एसीईओ स्मार्ट सिटी कृष्णपाल सिंह चौहान ने निर्वाचन व्यय…
Read More
बैंकों से संबंधी जिला स्तरीय समीक्षा समिति बैठक सम्पन्न

बैंकों से संबंधी जिला स्तरीय समीक्षा समिति बैठक सम्पन्न

फसल बीमा योजना के अन्य बैंकिंग योजनाओं व ऋण कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश किसानों व ग्रामीणों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश उदयपुर, 18 सितंबर। मार्गदर्शी बैंक कार्यालय की ओर से जून 2024 तिमाही की जिला स्तरीय समीक्षा समिति बैठक बुधवार को उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर दीपेन्द्र सिंह राठौड़ एवं जिला परिषद् के सीईओ हेमेंद्र नागर की उपस्थिति में जिला परिषद सभागार में आयोजित हुई। बैठक में वार्षिक साख योजना, साख जमा अनुपात, कृषि ऋण, जन धन, सुरक्षा बीमा योजना, वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, फसल बीमा एवं अन्य सरकार द्वारा प्रायोजित ऋण योजनाओं की प्रगति…
Read More
प्रदेश स्तरीय 74वां राज्य परिषद वार्षिक अधिवेशन आज

प्रदेश स्तरीय 74वां राज्य परिषद वार्षिक अधिवेशन आज

राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड का सारी तैयारियां पूर्ण, संगठन के प्रतिनिधियों को सौंपे दायित्व उदयपुर 18 सितम्बर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड का प्रदेश स्तरीय 74वां राज्य परिषद वार्षिक अधिवेशन गुरुवार 19 सितंबर को राजस्थान कृषि महाविद्यालय उदयपुर में आयोजित होगा। सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट मनमोहन स्वर्णकार ने बताया कि आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। स्वर्णकार ने बताया कि इस राज्य परिषद के वार्षिक अधिवेशन की उदयपुर को सात वर्ष बाद मेजबानी करने का सौभाग्य मिल रहा है। जिसमे प्रदेश संगठन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, स्टेट चीफ कमिश्नर, सहायक कमिश्नर, स्टेट सेक्रेटरी,…
Read More
जनजाति समुदाय में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करने वाले लोगों को सम्मानित करेगी राज्य सरकार

जनजाति समुदाय में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करने वाले लोगों को सम्मानित करेगी राज्य सरकार

23 सितंबर तक आवेदन/प्रविष्टियां आमंत्रित उदयपुर,18 सितंबर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप एवं टीएडी मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी के निर्देशानुसार जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा जनजाति समुदाय के लोगों की बहुमुखी भूमिका को प्रोत्साहित कर समाज में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करने की दृष्टि से आदि गौरव सम्मान प्रारंभ किया गया है जिसके तहत अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस हेतु 23 सितंबर सांय 6 बजे तक पात्र तथा योग्य व्यक्तियों एवं संस्थाओं द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। तीन श्रेणियों में मिलेगा सम्मान टीएडी आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने बताया कि विभाग द्वारा उक्त…
Read More
घाट पर विसर्जित प्रतिमा को नदी से निकाल कर जेसीबी से क्षत विक्षत करने और मूर्ति में से लोहा निकालने के प्रकरण पर विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ गंभीर 

घाट पर विसर्जित प्रतिमा को नदी से निकाल कर जेसीबी से क्षत विक्षत करने और मूर्ति में से लोहा निकालने के प्रकरण पर विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ गंभीर 

मामले का त्वरित संज्ञान लेकर दोषियों पर उचित कार्रवाई के लिए उपखंड अधिकारी से की बात नाथद्वारा 18 सितंबर। नाथद्वारा स्थित गणगौर घाट (बनास नदी) में विसर्जित की हुई प्रतिमा को जेसीबी के माध्यम से नदी से निकालकर उसे क्षत विक्षत कर मूर्ति में से लोहा निकालने का प्रकरण सामने आने पर विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए संज्ञान लिया है। उन्होंने इस घटना को अत्यधिक निंदनीय बताते हुए संबंधित दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई को लेकर नाथद्वारा उपखंड अधिकारी रक्षा पारीक से फोन पर बात की है और उन्हें निर्देश दिए हैं कि मामले की…
Read More
error: Content is protected !!