अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन लाडनूं मे होगा

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

आचार्य महाश्रमण का होगा सानिध्य
राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत करेंगे अध्यक्षता, मुख्य अतिथि होंगे डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़

उदयपुर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद का आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन लाडनूं में आयोजित किया जाएगा। इसकी घोषणा उदयपुर में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई। अधिवेशन के मुख्य अतिथि श्रीजी हुजूर डॉक्टर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ होंगे। यह आयोजन तेरापंथ धर्मसंघ के 11वें आचार्य श्री महाश्रमण जी के आध्यात्मिक संरक्षण व मार्गदर्शन में संपन्न होगा।

उदयपुर के गोवर्धन विलास स्थित शिकारबाड़ी होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत एवं महामंत्री सौरभ पटावरी सहित देशभर से आए पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में संगठन द्वारा संचालित सामाजिक कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले श्रीजी हुजूर डॉक्टर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने संगठन की सामाजिक व आध्यात्मिक गतिविधियों की सराहना की और युवाओं को सेवा के मार्ग पर प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि तेरापंथ युवक परिषद युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने का उत्तम माध्यम है।

इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत ने संगठन की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि परिषद देश की एकमात्र ऐसी युवा संस्था है जो सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जनहित के कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।

मांडोत ने कहा की रक्तदान को जीवनदान मानते हुए परिषद ने अब तक लाखों यूनिट रक्त संग्रहित कर जरूरतमंदों तक पहुंचाया है, जिससे अनेक बहुमूल्य जानें बचाई जा चुकी हैं। इस वर्ष भी रक्तदान कर्तव्यम 17 से 23 सितम्बर को होगा। जिसमे व्यावसायिक घरानो के साथ रक्तदान शिविर लगाएं जायेंगे।

नेत्रदान सेवा पखवाड़ा 25 अगस्त से 8 सितम्बर तक होगा जिसमे नेत्रदान को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर जागरूकता अभियाना चलाया जाएगा ।

संगठन का विस्तार:वर्तमान में देशभर में 372 से अधिक शाखाएं सक्रिय हैं, जो आध्यात्मिक, सामाजिक, साक्षरता और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में लगी हुई हैं।

राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ पटवारी ने बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में संपूर्ण भारत में आचार्य तुलसी डायग्नोसिस सेंटर की कई शाखाएं संचालित हो रही है जिसमें बहुत ही कम और रियायती दरों पर शारीरिक जांच की जाती है, उदयपुर मे यह सेंटर चेतक सर्कल पर और नाथद्वारा में अभी कार्यरत है।

पटावरी ने जानकारी देते हुए बताया की तेरापंथ टास्क फाॅर्स के माध्यम से आपदा राहत कार्य किया जा रहा है, कॉन्फिडेंस पब्लिक स्पीकिंग क्लास के माध्यम से युवाओं मे नेतृत्व क्षमता बढ़ाई जा रही है। छात्रों के लिए रियायती हॉस्टल भी देशभर मे खोले जा रहे है।

इस तरह के कई आयाम के द्वारा युवा सेवा संस्कार और संगठन के रूप में जुड़े हुए हैं जुड़े हुए हैं।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रिंट और डिजिटल मीडिया साथियों के अलावा संपूर्ण देश से अभातेयुप पदाधिकारी एवं साथियों सहित तेरापंथ युवक परिषद उदयपुर के पदाधिकारी उपस्थित थे।

संगठन का परिचय
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की स्थापना वर्ष 1964 में नवभारत साक्षरता आचार्य श्री तुलसी जी के द्वारा बीकानेर के लाडनूं में हुई थी। यह तेरापंथ धर्मसंघ की युवा शाखा है, जो 15 से 45 वर्ष के किशोरों एवं युवाओं को एक मंच प्रदान करती है। वर्तमान में यह 11वें आचार्य श्री महाश्रमण जी के आध्यात्मिक संरक्षण में कार्यरत है।

राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से सैकड़ों युवा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लाडनूं पहुंचेंगे, जहां संगठन की भावी रणनीति, सामाजिक अभियानों और आध्यात्मिक कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा होगी।

यह अधिवेशन न केवल परिषद के कार्यकर्ताओं के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक साबित होने वाला है, क्योंकि इसमें युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण और मानव कल्याण के कार्यों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!