Month: June 2024

भावना शर्मा, नीलम टांक को मिली पीएचडी की उपाधि

भावना शर्मा, नीलम टांक को मिली पीएचडी की उपाधि

उदयपुर  22 जून / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विवि ने एज्यूकेशन संकाय में भावना शर्मा को सरकारी व निजी शैक्षणिक संस्थाओं में कार्यरत महिलाओं के व्यावसायिक मूल्य, व्यावसायिक उन्नयन तथा जीवन संतुष्टि का अध्ययन, सोशल साईंस संकाय में नीलम टांक कलाल को उदयपुर जिले में सामाजिक आर्थिक विकास का स्थानिक - सामयिक अध्ययन: एक भौगोलिक विश्लेषण विषय पर शोध कार्य करने पर पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। डॉ. भावना शर्मा ने डॉ. अपर्णा श्रीवास्तव, डॉ. नीलम टांक ने डॉ. सुनिता सिंह के निर्देशन में अपना शोध कार्य किया।
Read More
मेवाड़ के यशस्वी प्रधानमंत्री ठाकुर अमरचंद बड़वा जयंती पर तीन दिवसीय कार्यक्रम होंगे

मेवाड़ के यशस्वी प्रधानमंत्री ठाकुर अमरचंद बड़वा जयंती पर तीन दिवसीय कार्यक्रम होंगे

उदयपुर 22 जून । 25 वर्षों तक मेवाड़ के प्रधानमंत्री रहे ठाकुर अमरचंद बड़वा जन्म जयंती समारोह की तैयारी बैठक लोकजन सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रोफेसर विमल शर्मा के निवास शोभागपुरा में हुई ।  बैठक के मुख्य अतिथि प्रोफेसर मिश्रीलाल मांडोत , विशिष्ट अतिथि राजमल चौधरी व श्रीमती बसंती वैष्णव रहे ।  कार्यकारिणी  ने निम्न तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया : 21 जुलाई 2024 को प्रातः. 8:00 बजे रेल्वे स्टेशन के सामने तोपमाता बुर्ज पर एकमात्र सुरक्षित रही लोडची तोप पर भूतपूर्व सैनिकों द्वारा "सेनापति को सैनिक सलाम" कार्यक्रम का आयोजन होगा ।  सोमवार 22 जुलाई ( श्रावण…
Read More
उदयपुर के साहित्यकार नीरज सरस जैन का भोपाल में हुआ सम्मान

उदयपुर के साहित्यकार नीरज सरस जैन का भोपाल में हुआ सम्मान

उदयपुर/22.06.2024/ उदयपुर के प्रसिद्ध लघुकथाकार नीरज सरस जैन को भोपाल में आयोजित लघुकथा पर्व में लघुकथा लेखन व आलोचना द्वारा लघुकथा विधा को समृद्ध करने के लिये उनके महती योगदान हेतु सम्मानित किया गया। लघुकथा शोध केन्द्र समिती भोपाल, रविन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और वनमाली सृजनपीठ के तत्वाधान में आयोजित यह सम्मान समारोह दुश्मन्त स्मारक संग्रहालय में  में आयोजित किया गया। सरस पूर्व में भी लघुकथा क्षेत्र में कई बार सम्मानित किये जा चुके हैं। वे स्टोरी मिरर द्वारा ऑथर ऑफ़ द इयर के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान से भी नवाजे जा चुके हैं। समारोह में डॉ. अशोक भाटिया, कपिल शास्त्री, गोकुल…
Read More
सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम 24 जून को

सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम 24 जून को

नगर निगम के दीनदयाल सभागार में होगा कार्यक्रम उदयपुर, 22 जून। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की अभिवृद्धित राशि का हस्तांतरण कार्यक्रम 24 जून को आयोजित होगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री का पेशन लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम नगर निगम के दीनदयाल सभागार में 24 जून की सुबह 11.30 बजे आयोजित किया जाएगा।
Read More
शिक्षक संघ ने किया शिक्षा मंत्री का अभिनंदन, पौधरोपण

शिक्षक संघ ने किया शिक्षा मंत्री का अभिनंदन, पौधरोपण

उदयपुर, 22 जून। शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर के उदयपुर आगमन पर विभिन्न संगठनों और संस्थानों की ओर से अभिनंदन कार्यक्रम हुए। इसी क्रम में प्रतापनगर स्थित वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की ओर से भव्य स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम हुआ। शिक्षा मंत्री श्री दिलावर करीब 10 बजे प्रतापनगर पहुंचे। इस दौरान शहर विधायक ताराचंद जैन भी मौजूद रहे। शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्रसिंह झाला, जिला मंत्री वगतलाल शर्मा, उपाध्यक्ष शैलेष कोठारी, कोषाध्यक्ष मंगलकुमार जैन, संयुक्त मंत्री डॉ हेमन्त मेनारिया, मीडिया प्रभारी गोपाल मेनारिया, अतिरिक्त जिला मंत्री शंकर जाट, सह संगठन मंत्री करणसिंह झाला सहित…
Read More
पीएमश्री विद्यालय बनें संस्कार और शैक्षिक उत्थान के केन्द्र – शिक्षा मंत्री

पीएमश्री विद्यालय बनें संस्कार और शैक्षिक उत्थान के केन्द्र – शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर का उदयपुर दौरा उदयपुर, 22 जून। शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री श्री मदन दिलावर ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशा है कि हमारे विद्यार्थियों को अच्छे वातावरण में श्रेष्ठ शिक्षा प्रदान की जाए। इस उद्देश्य से देशभर में ऐसे हजारों पीएमश्री विद्यालय खोले है, जिसमें लगभग 450 विद्यालय राजस्थान की धरती पर है। इसमें 40 विद्यालय उदयपुर में खोले जाने है जिसकी स्वीकृति हो गई है, 20 का कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि ये विद्यालय हमारे बच्चों में संस्कार और सर्वश्रेष्ठ शिक्षा का संवहन करते हुए शैक्षिक उत्थान के…
Read More
150 ने किया योगाभ्यास150 ने किया योगाभ्यास

150 ने किया योगाभ्यास150 ने किया योगाभ्यास

उदयपुर, 22 जून । विश्व योग दिवस के अवसर पर योग गुरू डॉ. पलक जैन ने नंदन वन गार्डन में करीब 150 सदस्यों योगाभ्यास एवं प्राणायाम कराया। डॉ. जैन ने बताया कि प्रातः सवा छह से सवा सात बजे तक जेएसजी समता एवं सुभाष नगर सोसायटी के करीब 150 सदस्यों को योगाभ्यास कराया, जिसके तहत सभी को आसन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, कपाल भांति के साथ ही ध्यान कराते हुए योग के माध्यम से शरीर को कैसे रोग मुक्त बना कर शरीर को स्वस्थ रखने पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. सुभाष कोठारी, संजय कावड़िया, राकेश नंदावत, रमण जैन…
Read More
सम्मान संगीत का’ में उदयपुर के नवोदित सिंगर कलाकार सम्मानित : मुकेश माधवानी

सम्मान संगीत का’ में उदयपुर के नवोदित सिंगर कलाकार सम्मानित : मुकेश माधवानी

हर साल 21 जून को संगीत के महारथियों का होगा सम्मान उदयपुर। सुरों की मंडली एवं शेड्स ऑफ उदयपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम 'सम्मान संगीत का' में शहर के नवोदित कलाकारों को सम्मानित किया गया। सुरों की मंडली के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया की शोभागपुरा 100 फीट रोड, स्थित अशोका पैलेस में हुए कार्यक्रम का उद्देश्य उन संगीत कलाकारों का उत्साहवर्धन करना था जो शहर के होटल्स, कैफेज एवं पब्लिक जगह इत्यादि जगह पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। कार्यक्रम में मुख अतीथी प्रेम भंडारी ,विशिष्ट अतीथी मन मोहन भटनागर ,यश ,पुष्पेन्द्र परमार (अरुनदोय आर्ट ) थे शेड्स ओफ़…
Read More
लेकसिटी को मिलेगी नवाचारों व विकास कार्यों की सौगात

लेकसिटी को मिलेगी नवाचारों व विकास कार्यों की सौगात

सोमवार को होंगे उद्घाटन-शिलान्यास उदयपुर, 22 जून। लेकसिटी को वन विभाग की ओर से सोमवार को विभिन्न विकास कार्यों व नवाचारों की सौगात मिलेगी। शहर में बटरफ्लाई पार्क, चिल्ड्रन एडवेंचर जोन, ईको टूरिज्म एडवेंचर जोन, लवकुश वाटिका का उद्घाटन एवं उबेश्वर महादेव में जल संरक्षण संरचनाएं, लॉयन सफारी व होल्डिंग एरिया का शिलान्यास 24 जून को अपराह्न 3 बजे किया जाएगा। उप वन संरक्षक ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि असम के राज्यपाल माननीय गुलाबचंद कटारिया होंगे तथा अध्यक्षता वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री संजय शर्मा करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को अपराह्न 3.15 बजे लवकुश वाटिका…
Read More
महिला उद्यमियों का बिजनेस नेटवर्किंग कॉन्क्लेव शी बीज 13 जुलाई को

महिला उद्यमियों का बिजनेस नेटवर्किंग कॉन्क्लेव शी बीज 13 जुलाई को

उदयपुर। शहर में महिलाएं निरंतर उद्योग जगत में अपना परचम फहरा रही है इसी को देखते हुए शी सर्किल इंडिया 13 जुलाई को शहर में पहली बार शी बीज वूमेन बिजनेस कानक्लेव करने जा रहे हैं। जिसका पोस्टर विमोचन आज किया गया। संस्थापक तारिका भानु प्रताप ने बताया कि इस कॉन्क्लेव के माध्यम से उदयपुर की उद्यमी महिलाएं एक ही छत के नीचे ज्यादा से ज्यादा महिला उद्यमियों के साथ उद्योग का आदान-प्रदान कर पाएंगे उद्योग जगत की कई नई जानकारियां ले पाएंगे,साथ ही साथ में अपने बिजनेस का भी वहां पर प्रचार व प्रसार कर पाएंगे। शी बीज कॉन्क्लेव…
Read More
error: Content is protected !!