सम्मान संगीत का’ में उदयपुर के नवोदित सिंगर कलाकार सम्मानित : मुकेश माधवानी

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

हर साल 21 जून को संगीत के महारथियों का होगा सम्मान

उदयपुर। सुरों की मंडली एवं शेड्स ऑफ उदयपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘सम्मान संगीत का’ में शहर के नवोदित कलाकारों को सम्मानित किया गया।
सुरों की मंडली के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया की शोभागपुरा 100 फीट रोड, स्थित अशोका पैलेस में हुए कार्यक्रम का उद्देश्य उन संगीत कलाकारों का उत्साहवर्धन करना था जो शहर के होटल्स, कैफेज एवं पब्लिक जगह इत्यादि जगह पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं।

कार्यक्रम में मुख अतीथी प्रेम भंडारी ,विशिष्ट अतीथी मन मोहन भटनागर ,यश ,पुष्पेन्द्र परमार (अरुनदोय आर्ट ) थे
शेड्स ओफ़ उदयपुर के गगन ने बताया कि कार्यक्रम में सौरव पंवार ,अंजली जैन, हर्ष पालीवाल, दर्श भल्ला, तन्मय चौबीसा, कुशाग्र चतुर्वेदी, शाश्वत टाक, वंश वर्धन सोनी, कर्दम त्रिवेदी, हर्ष जोशी, शैलेश पुरोहित, कुशाग्र चतुर्वेदी, राधिका उपाध्याय, श्रेया पालीवाल ,हिमांशु जैन, हिमांशु गर्ग, आर्यन जैन, नवांश कौशिक, धवल रावल, दीपक बैरागी, प्रतीक मेघवाल ,प्रिंस डायमंड ,नारायण सालवी को शिल्ड एवं मेडल प्रदानकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रदेशभर से पधारे कलाकारों ने अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली शानदार प्रस्तुतियों से शनिवार को झीलों की नगरी में समां बांध दिया।
कलाकारों ने राजस्थानी थीम पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी।
इस अवसर पर टीम शेड्स ऑफ उदयपुर गगन शर्मा (फाउंडर), फ़ैज़ल खान, अनुष्का खारड़िया, चेल्सी चौबीसा, गौरी कच्छवाहा आदि उपस्थित थे। होस्ट सलोनी माथुर थी।
सुरों की मंडली से प्रेम लता कुमावत , कैलाश , अरुण , धर्म पाल , प्रांजल शर्मा , नीतीश वर्मा ,भूमिका कालरा मोज़ूद थे ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!