Month: June 2024

एक दिवसीय योग शिविर सम्पन्न

एक दिवसीय योग शिविर सम्पन्न

उदयपुर। स्व. डॉ.सुन्दर लाल दक द्वारा स्थापित योग सेवा समिति व जैन सोशल ग्रुप उमंग के संयुक्त तत्वावधान में योग सेवा समिति परिसर में आज एक दिवसीय योग शिविर आयोजित किया गया। योगाचार्य विजय बहादुर यादव और योगाचार्य प्रवीण सिंह मुणोत ने शिविरार्थियों को क्रिया, आसन, प्राणायाम, ध्यान का अभ्यास करवाया। संस्था की संचालिका श्रीमती प्रेम दक ने बताया कि शिविर में लगभग 250 लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर समाज सेवी महेंद्र टाया, जितेंद्र, शान्तिलाल सरणोत, प्रकाश एवं अन्य सदस्य मौजूद थे।
Read More
हरिशंकर सिंघानिया की जन्म जयन्ती पर जे. के. लक्ष्मी समूह द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

हरिशंकर सिंघानिया की जन्म जयन्ती पर जे. के. लक्ष्मी समूह द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

उदयपुर 22 जून। समूह के पूर्व चैयरमेन हरिशंकर सिंघानिया की 91वीं जन्म जयन्ति के अवसर पर जे.के. समूह के देश भर के कार्यालयों एवं संयंत्रो पर रक्तदान शिविरों के आयोजन के तहत स्थानीय जे. के. लक्ष्मी सीमेंट के कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान महादान को चरितार्थ करते हुए इन शिविरों में सैंकड़ों यूनिट रक्तदान किया गया। इससे सैंकड़ों लोगों का जीवन बचाया जा सकेगा। इसी क्रम में उदयपुर के जे.के. लक्ष्मी सीमेंट कार्यालय पर आयोजित शिविर में कम्पनी के दिनेश दाधीच ने बताया कि जे.के. समूह अपने सामाजिक दायित्वों को भली भांति समझता है। समाज के…
Read More
विश्व संगीत दिवस पर सजी गीतों भरी शाम

विश्व संगीत दिवस पर सजी गीतों भरी शाम

उदयपुर, 21 जून। विश्व संगीत दिवस के मौके पर शुक्रवार को शहर के पंचवटी स्थित हाउस ऑफ गोरमेट में एक संगीत निशा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में ख्यातनाम गजल-गीतकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। कार्यक्रम के आरंभ में संगीत निशा के संयोजक आदिल पठान ने अतिथियों व कलाकारों का स्वागत किया तथा इस आयोजन की पृष्ठभूमि प्रस्तुत की। ख्यातनाम गजल गायक फैयाज खान ने संगीत निशा का शुभारंभ करते हुए यमन, राग जोग खयाल सुनाया और दाद बटौरी। इस दौरान सनातनी शायर व गीतकार कपिल पालीवाल ने भी गीत-गजल की प्रस्तुति दी। संगीत निशा में रशीद…
Read More
पीएमसीएच में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया योगाभ्यास

पीएमसीएच में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया योगाभ्यास

उदयपुर 21 जून। पेसिफिक मेडिकल विष्वविधालय की ओर से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में अपनी भागीदारी निभाने के उदद्ेष्य से सरकार के तयषुदा कार्यक्रम के अनुसार योगाभ्यास किया गया। कार्यक्रम के इस अवसर पर विष्वविधालय के वाइस चाॅसलर डाॅ.एम.एम.मंगल ने कहा कि योग इस विष्व में एक ऐसी विधा है जिसके द्वारा मनुष्य न केवल वृध्दावस्था में युवाओ के समान फिट रह सकता है बल्कि सुन्दर भी बन सकता है। इस अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में पेसिफिक मेडिकल काॅलेज एण्ड हाॅस्पीटल,पेर्सििफक डेन्टल काॅलेज एण्ड रिसर्च सेन्टर के साथ साथ विष्वविधालय के संगठक काॅलेजों के विधार्थियो एवं फैकल्टी मेम्बरो ने भाग लिया।…
Read More
प्रतापगढ़ : अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर अधिकारियों, कर्मचारियों व आमजन ने किया उत्साह के साथ योग

प्रतापगढ़ : अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर अधिकारियों, कर्मचारियों व आमजन ने किया उत्साह के साथ योग

प्रतापगढ़, 21 जून। अन्तर्राष्ट्रीय  योग दिवस शुक्रवार को जिला स्तरीय समारोह का आयोजन हॉकी ग्राउण्ड हाई स्कूल रोड़ प्रतापगढ़ में किया गया जो की प्रातः 6.30 बजे से योग पूर्वाभ्यास के रूप में प्रारम्भ किया गया जिसमें नगर के कई आमजन व अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी योगाभ्यासियों को योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केन्द्र प्रतापगढ़ की योग शिक्षिका डॉ पूर्वा जैन एवं योग प्रशिक्षक सुश्री अंजली कुंवर द्वारा योग पूर्वाभ्यास कराया गया। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करने के पश्चात जिला कलक्टर द्वारा प्रधानमंत्री महोदय द्वारा योग संदेश का वाचन करते हुए जिला स्तरीय समारोह का प्रारम्भ किया गया। आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक ने बताया…
Read More
फतहनगर में योगा को लेकर दिखा उत्साह का माहौल,युवा,बच्चे एवं वृद्धजन भी दिखे योगाभ्यास करते

फतहनगर में योगा को लेकर दिखा उत्साह का माहौल,युवा,बच्चे एवं वृद्धजन भी दिखे योगाभ्यास करते

फतहनगर। नगरपालिका फतहनगर-सनवाड़ द्वारा क्षेत्र में स्थित सरदार पटेल स्टेडियम में प्रातः 6 बजे अन्तराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम के आयोजन में योग मंडली सिंधिया पार्क के सदस्य जीवनलाल सालवी और ब्रह्मकुमारी शिवानी दीदी द्वारा नागरिको को योग के बारे में जानकारी के साथ योगाभ्यास कराया गया। नगरपालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया द्वारा योग करने के फायदे एवं दिनचर्या में योग को अपनाने एवं गीला कचरा सूखा कचरा अलग-2 कचरा पात्र मे डालने और प्लास्टिक यूज नहीं करने तथा हर घर पेड़ पौधे लगाने के लिए आमजन को संदेश दिया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका के पार्षद विनोद धर्मावत, पार्षद…
Read More
सहेलियों की बाड़ी में चालू स्थिति में हैं फव्वारें

सहेलियों की बाड़ी में चालू स्थिति में हैं फव्वारें

अधिशासी अभियंता ने किया निरीक्षण उदयपुर, 21 जून। सार्वजनिक निर्माण विभाग नगरखण्ड के अधिशासी अभियंता आर के मुंदड़ा ने शुक्रवार को सहेलियां की बाड़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान उद्यान में फव्वारे चालू स्थिति में पाए गए। अधिशासी अभियंता मुंदडा ने बताया कि सहेलियों की बाड़ी में फव्वारे बंद होने की सूचना मिली थी। इस पर शुक्रवार को मौका मुआयना किया। इसमें पाया गया कि उद्यान में वेलकम, सावन भादो, कमल तलाई, रास लीला, बिन बादल बरसात (छतरी वाला) सभी फव्वारे शुरू हैं। कभी कभार पानी के साथ कचरा आने से कुछ फव्वारे बंद हो जाते हैं, जिन्हें समय पर…
Read More
समन्वय से काम कर आमजन तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ- जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री

समन्वय से काम कर आमजन तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ- जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री

जिला परिषद की साधारण सभा बैठक वर्ष 2024-25 के लिए मनरेगा पूरक वार्षिक कार्ययोजना का अनुमोदन उदयपुर, 21 जून। जिला परिषद उदयपुर की साधारण सभा बैठक शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी व सांसद डॉ मन्नालाल रावत के आतिथ्य एवं जिला प्रमुख श्रीमती ममताकुंवर की अध्यक्षता में हुई। जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल के सान्निध्य में हुई बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत वर्ष 2024-25 के लिए 31091.15 लाख रूपए की पूरक वार्षिक कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया। बैठक में उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा,…
Read More
परशुराम यूथ प्रीमियम लीग 2024 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज

परशुराम यूथ प्रीमियम लीग 2024 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज

उदयपुर। परशुराम यूथ प्रीमियम लीग 2024 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज पदाधिकारियों एवं खिलाडियों के द्वारा योगा करते हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री इंटक प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदीश राज जी श्रीमाली,अध्यक्षता विप्र फाउंडेशन संरक्षक पूर्व मावली विधायक श्री धर्म नारायण जी जोशी मुख्य अतिथि विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम जी सिखवाल,विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र जी पालीवाल, राष्ट्रीय अपैक्स मेंबर ओम जी जोशी,शिक्षाविद एच आर दवे साहब आदि प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्वी देहात युवा प्रकोष्ठ विप्र अध्यक्ष सुनील पालीवाल एवं परीक्षित श्रीमाली , जय पाठक,अनुराग शर्मा,प्रियांश पालीवाल,राहुल जोशी ने…
Read More
ओसवाल सभा महिला प्रकोष्ठ का महायोग हुआ सम्पन्न

ओसवाल सभा महिला प्रकोष्ठ का महायोग हुआ सम्पन्न

उदयपुर.विश्व योग दिवस के अवसर पर ओसवाल छोटे साजन की ओसवाल सभाक्षमहिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षया किरण पोखरना के नेतृत्व में योगा और हाऊजी का सफल कार्यक्रम किया गया। ओसवाल महिला प्रकोष्ठ की मंत्री  वंदना बाबेल ने बताया कि योग और हाऊजी कार्यक्रम की संयोजिका वंदना दक और श्रीमती ममता बंबोरिया के द्वारा वृहद स्तर पर महिलाओं के उत्तम स्वास्थ्य एवं स्वस्थ मनोरंजन की जिम्मेदारी उठाते हुए एक सफल कार्यक्रम किया, जिसमे 200 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया । कार्यक्रम संयोजिका वंदना दक ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से करने के बाद योग गुरु  श्वेता…
Read More
error: Content is protected !!