Month: June 2024

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड द्वारा आयोजित 36वें रक्तदान शिविर में 48 यूनिट रक्त संग्रह

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड द्वारा आयोजित 36वें रक्तदान शिविर में 48 यूनिट रक्त संग्रह

उदयपुर, 22 जून 2024 — राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड और उदय ओपन रोवर क्रू भुवाणा स्थानीय संघ बड़गांव के संयुक्त तत्वावधान में 36वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सनातन मंदिर, शक्ति नगर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ताराचंद जैन, विधायक, थे, जिन्होंने शिविर का उद्घाटन किया और अपने संबोधन में रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। शिविर में विभिन्न समुदायों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान किया। इस अवसर पर भारत स्काउट संगठन के प्रमुख सदस्यों ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दीं। रोवर लीडर सुरेश कुमार प्रजापत ने शिविर का संचालन किया, जबकि…
Read More
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को ‘विक्रम गौरव सम्मान’

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को ‘विक्रम गौरव सम्मान’

अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति अगर पृथ्वी ग्रह को बचाना है तो हर व्यक्ति को कम से कम 100 पेड़ लगाना है राजस्थान सरकार करेगी एक अनूठी पहल पेड़ लगाने की: मदन दिलावर संस्कार और संस्कृति के गौरवशाली पृष्ठो को समेटे हुए है आलोक संस्थान: मदन दिलावर उदयपुर, 22 जून। अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति एवं आलोक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में आलोक सेवा होस्पीटल की एम्बुलेंस का लोकार्पण एवं अ.भा. नववर्ष समारोह समिति द्वारा विक्रम गौरव सम्मान आलोक संस्थान के  व्यास सभागार में राजस्थान के  शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य…
Read More
सुंदर सिंह भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट का विशिष्ट जन सम्मान समारोह एवं व्याख्यान माला आज

सुंदर सिंह भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट का विशिष्ट जन सम्मान समारोह एवं व्याख्यान माला आज

असम राज्य के महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया होंगे मुख्य अतिथि प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया होगी मुख्य वक्ता उदयपुर 22 जून। स्वर्गीय सुंदर सिंह भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वर्गीय सुंदर सिंह जी भंडारी की पुण्यतिथि एवं जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित विशिष्ट जन सम्मान समारोह एवं व्याख्यान माला का भव्य आयोजन आज रविवार 23 जून प्रातः 10:30 बजे नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच पर आयोजित किया जा रहा है। ट्रस्टी कुंती लाल जैन ने बताया कि इस समारोह में भारतीय जनता पार्टी…
Read More
स्वर्गीय सुंदर सिंह भंडारी जी कार्यकर्ताओं के शिल्पकार थे-मदन दिलावर

स्वर्गीय सुंदर सिंह भंडारी जी कार्यकर्ताओं के शिल्पकार थे-मदन दिलावर

उदयपुर 22 जून। स्वर्गीय श्री सुंदर सिंह जी भंडारी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज गोवर्धन सागर स्वर्णजयंती पार्क में स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन रखा गया ! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन जी दिलावर थे ! सांसद श्री मन्ना लाल रावत ,शहर विधायक ताराचंद जैन ,शहर भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली ,सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर देहात भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान एवं भाजपा नेता शान्ति लाल चपलोत उप महापौर पारस सिंघवी प्रभारी बंसीलाल खटीक व कुन्ती लाल जैन भी उपस्थित थे ! सभी ने भंडारी जी की…
Read More
महिला समृद्धि बैंक राष्ट्रीय स्तर पर उदयपुर का नाम रोशन कर रहा है- डॉ. किरण जैन

महिला समृद्धि बैंक राष्ट्रीय स्तर पर उदयपुर का नाम रोशन कर रहा है- डॉ. किरण जैन

महिला समृद्धि बैंक की 30वीं आमसभा सम्पन्न। उदयपुर 22 जून। दी उदयपुर महिला समृद्धि अरबन को-ऑप. बैंक लि., उदयपुर की 30वीं आमसभा दिनाक 22.06.2024 को सुखाडिया रंगमंच, टाउन हॉल पर आहूत की गई। आम सभा में 900 से अधिक सदस्याओं की उपस्थिति में एवं बैंक अध्यक्ष डॉ. किरण जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। दीप प्रज्ज्वलन एवं मंगलाचरण से प्रारंभ समारोह में संचालक सदस्यों एवं आमंत्रित अतिथियों के भावभीने स्वागत के पश्चात् बैंक उपाध्यक्ष श्रीमती विमला मूंदडा ने सभी सदस्यों का शब्दों द्वारा स्वागत करते हुए बैंक के 30वीं आम सभा पर सभी सदस्याओं को बधाई दी। बैंक अध्यक्ष डॉ.…
Read More
सड़क को खोद कर भूल गए,आमजन हो रहा परेशान

सड़क को खोद कर भूल गए,आमजन हो रहा परेशान

फतहनगर। सनवाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से नगरपालिका के सामने तक सड़क की मरम्मत को लेकर पेवरीकरण किया जाना था। इसका काम लोकसभा चुनावों से पूर्व चला भी था लेकिन इसके बाद से काम जस का तस पड़ा है। दरीबा को जाने वाली इस सड़क पर पेवरीकरण किया था। यह पेवरीकरण अस्पताल तक किया गया तथा आगे सड़क को खोद कर खुरदरा किया गया लेकिन चुनावों के बाद से इसकी सुध नहीं ली गयी है। सड़क खुरदरी की जाने के बाद आमजन के लिए यह परेशानी का सबब बन कर रह गयी है। संभवतया विभाग इस सड़क को भूल गया है…
Read More
फतहनगर में बूंदाबांदी ने किया मौसम खुशनुमा

फतहनगर में बूंदाबांदी ने किया मौसम खुशनुमा

फतहनगर। शनिवार की शाम फतहनगर में बूंदाबांदी ने मौसम खुशनुमा कर दिया। दिन में गर्मी रही तथा लोग इससे परेशान रहे। शाम होते-होते आसमान में बादल छाए तथा हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गयी जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। किसान इन दिनों खेतों की जुताई करके बारिश के इंतजार में बैठे हैं। नगर के लोग भी भरपूर बारिश का इंतजार कर रहे हैं। नगर के आस पास के जलाशय पूरी तरह से रीते पड़े हैं जिससे नगरवासी भीषण जल संकट का सामना कर रहे हैं।
Read More
 राज्य स्तरीय सब जूनियर एवं जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेंगे भीलवाड़ा के पांच तैराक

 राज्य स्तरीय सब जूनियर एवं जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेंगे भीलवाड़ा के पांच तैराक

भीलवाड़ा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम अंतर्राष्ट्रीय तरण ताल पर आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिताओं में स्वामी विवेकानंद तरणताल के पांच तैराक जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक हेमेंद्र सिंह राणावत ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता 23 से 25 जून तक इस तरण ताल पर आयोजित होगी जिसमें अवंतिका ओझा एवं वैभव माली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे इसी प्रकार जूनियर तैराकी प्रतियोगिता 26 से 28 जून तक इसी तरणलाल पर आयोजित होगी जिसमें कनिष्क खींची, शुभम गांछा एवं विजय गुर्जर भाग लेंगे। तैराकी खेल विकास संस्थान…
Read More
राजसमंद : अवैध खनन पर कार्रवाई जारी, एक जेसीबी और डंपर जब्त

राजसमंद : अवैध खनन पर कार्रवाई जारी, एक जेसीबी और डंपर जब्त

राजसमंद, 22 जून। जिले में रात को विशेष चेकिंग अभियान के दौरान अवैध खनन और परिवहन में शामिल दो वाहनों को जब्त किया गया। यह कार्रवाई खान विभाग खंड द्वितीय टीम द्वारा की गई। एम ई ललित बाछरा ने बताया कि नाथद्वारा के निकट गोडच में अवैध खनिज का परिवहन करते हुए जब्त की गई जेसीबी मशीन को पुलिस थाना देलवाड़ा के परिसर में रखा गया है। इसी तरह राजनगर में बजरी का अवैध परिवहन करते हुए जब्त किए गए डंपर को पुलिस लाइन राजसमंद के परिसर में रखा गया है। एम ई बाछरा ने बताया कि विभाग ने अवैध…
Read More
छात्र छात्राओं के साथ विद्यालय शिक्षकों द्वारा किया गया योग

छात्र छात्राओं के साथ विद्यालय शिक्षकों द्वारा किया गया योग

विश्व योग दिवस पर हुए कार्यक्रम छात्र-छात्राओं द्वारा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित योग दिवस के मौके पर गांधी ग्राउंड में हुए कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया  उदयपुर।  विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य मे सेन्ट एन्थोनी द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। मिडिया प्रभारी विकास साहु ने बताया कि योग दिवस के मोके पर विद्यालय के छात्र छात्राओं व शिक्षकों द्वारा प्रातः विद्यालय प्राचार्य विलियम डिसूजा के मार्गदर्षन मे विभिन्न आसन व योग क्रिया की गई। साहु ने बताया कि विद्यालय योग शिक्षक वीरेन्द्र सिंह रावत , उषा शर्मा द्वारा विभिन्न आसन सुर्य नमस्कार, अनुलोम, विलोम, प्रणायाम सहित विभिन्न क्रियाओं…
Read More
error: Content is protected !!