उदयपुर 22 जून / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विवि ने एज्यूकेशन संकाय में भावना शर्मा को सरकारी व निजी शैक्षणिक संस्थाओं में कार्यरत महिलाओं के व्यावसायिक मूल्य, व्यावसायिक उन्नयन तथा जीवन संतुष्टि का अध्ययन, सोशल साईंस संकाय में नीलम टांक कलाल को उदयपुर जिले में सामाजिक आर्थिक विकास का स्थानिक – सामयिक अध्ययन: एक भौगोलिक विश्लेषण विषय पर शोध कार्य करने पर पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। डॉ. भावना शर्मा ने डॉ. अपर्णा श्रीवास्तव, डॉ. नीलम टांक ने डॉ. सुनिता सिंह के निर्देशन में अपना शोध कार्य किया।
भावना शर्मा, नीलम टांक को मिली पीएचडी की उपाधि
