150 ने किया योगाभ्यास150 ने किया योगाभ्यास

उदयपुर, 22 जून । विश्व योग दिवस के अवसर पर योग गुरू डॉ. पलक जैन ने नंदन वन गार्डन में करीब 150 सदस्यों योगाभ्यास एवं प्राणायाम कराया। डॉ. जैन ने बताया कि प्रातः सवा छह से सवा सात बजे तक जेएसजी समता एवं सुभाष नगर सोसायटी के करीब 150 सदस्यों को योगाभ्यास कराया, जिसके तहत सभी को आसन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, कपाल भांति के साथ ही ध्यान कराते हुए योग के माध्यम से शरीर को कैसे रोग मुक्त बना कर शरीर को स्वस्थ रखने पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. सुभाष कोठारी, संजय कावड़िया, राकेश नंदावत, रमण जैन आदि मौजूद थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!